Media24Media.com: प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी. Show all posts
Showing posts with label प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी. Show all posts

अमित जोगी ने की अमित शाह से मुलाकात, राजनीतिक अटकलें हुईं तेज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे) का बीजेपी में विलय हो सकता है। 8 जनवरी को नई दिल्ली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। ऐसे में जेसीसीजे का बीजेपी में विलय होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 


छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में दबी जुबान से इस बात की जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि जोगी ने इस मुलाकात को 'शिष्टाचार भेंट' की उपमा दी है पर आनन-फानन में शाह से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं, इसलिए वो कांग्रेस के बाद अब बीजेपी में विलय चाहते हैं। 

हाल ही में जेसीसीजे के कई कार्यकर्ता बीजेपी में प्रवेश किए हैं। वहीं विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के कई सीनियर कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया था। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता बेहद नाराज चल रहे हैं। ऐसे दौर में जोगी का शाह से मुलाकात करने पर विलय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अमित जोगी ने इस संबंध को कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है। 

इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी का एक भी पत्ता नहीं खुलने पर जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष ने रायपुर के सागौन बंगले में समीक्षा बैठक ली थी। इसमें लोकसभा, नगरीय  निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई थी। इस दौरान जोगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका व्यक्तिगत सुझाव भी मांगा था। वर्तमान में पार्टी के अधिकांश नेता बीजेपी के साथ विलय करने को लेकर सहमत दिखाई दे रहे हैं। 


पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तीसरी पुण्यतिथि आज, समाधि स्थल में दी गई श्रद्धांजली

No comments Document Thumbnail

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की आज तृतीय पुण्यतिथि है। उनके गृहनगर पैतृक निवास और मरवाही क्षेत्र में भले ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या बेहद कम हो गयी हो पर उनसे जुड़े लोग आज भी अजीत जोगी और उनके योगदान को याद करते हैं। ज्ञात हो कि गौरेला के जोगीसार में 29 अप्रैल 1946 को जन्मे स्वर्गीय अजीत जोगी ने आईएएस , आईपीएस के अलावा छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री का गौरव हासिल किया। इस तरह मरवाही विधानसभा क्षेत्र का नाम भारत की राजनीति इतिहास में पहले पन्ने पर ली जाती है।


साल 29 मई को रायपुर में उन्होने इलाज के दौरान आखिरी सांसे लीं। आज जोगी समर्थकों की आंखे स्वर्गीय अजीत जोगी को याद करते हुये नम हो जाती हैं। आज उनकी पत्नि और कोटा विधायक रेणु जोगी के स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिल्ली अस्पताल में इलाज करवा रही है और पुत्र अमित जोगी भी वहीं है। स्वर्गीय जोगी के समाधि स्थल में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है जहां उनके चहेते और कार्यकर्ताओं के द्वारा समाधि स्थल में स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धांजली दी गयी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.