Media24Media.com: प्रतिनिधि

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रतिनिधि. Show all posts
Showing posts with label प्रतिनिधि. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे मितान किया उनके पौत्र का आधार पंजीयन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ उठाया। उन्होंने अपने पोते का आधार कार्ड बनवाने के लिए मितान के टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के घर मितान प्रतिनिधि जरूरी प्रक्रिया करने पहुंचे और पोते का आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया। मुख्यमंत्री ने सुविधा मिलने से संतोष जताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए प्रदेश की 14 नगरनिगमों में लागू ‘‘मुख्यमंत्री मितान योजना‘‘ का विस्तार करते हुए इसे प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में लागू करने का बड़ा निर्णय लिया है।

इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 01 मई 2022 से लागू इस योजना का लाभ अब तक 97 हजार से अधिक नागरिक उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर इस योजना के लागू होने के बाद से नागरिकों को जरूरी प्रमाण पत्र और शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए नगर निगम, तहसील तथा अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के आवश्यकता नहीं रह गई है। योजना के लागू होने से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को काफी सहूलियत हो गई है।

जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अनेक तरह के दस्तावेज कराए जा रहे उपलब्ध

मितान योजना के अंतर्गत घर बैठे मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि की रिकार्ड की नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार और दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मितान सेवा से प्राप्त किये जा सकते हैं। इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड ट्रांसफर/सरेंडर, राशन कार्ड सुधार, नया राशन कार्ड एपीएल, राशन कार्ड गुम केस, राशन कार्ड में नाम जोड़ना/काटना, नया बीपीएल राशन कार्ड बनाने की सुविधा इस योजना के तहत प्रदान की जा रही है।

नागरिकों को मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये योजना के टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हैं और टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।

108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए जिला स्तरीय बैठक में तैयारी की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में जिला स्तरीय आवश्यक बैठक जोन प्रतिनिधि सीपी साहू, उप जोन समन्वयक एवं एम एल साहू उप जोन संगठन प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें महासमुंद नगर में 07 फरवरी से 10 फरवरी 2023 तक होने वाली 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के बारे में चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वेद  माता गायत्री की पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सर्वप्रथम गायत्री परिवार के वरिष्ठ शांतू लाल साहू द्वारा समूह साधना एवं अपने अंग अवयव से गुरुदेव की अपेक्षा का पाठ किया गया तत्पश्चात सी पी साहू द्वारा 108 कुंडीय यज्ञ के लिए शांतिकुंज से प्राप्त दिशा निर्देशों पर चर्चा करते हुए बताया कि यज्ञ वैश्विक समाधान के लिए हैं, लोगों के चिंतन और चरित्र में बदलाव लाने के लिए है ताकि धरती स्वर्ग बन सके। जनकल्याण एवं चिंतन परिष्कार के लिए यज्ञ आवश्यक है। इसके लिए प्रयाज, याज एवं अनुयाज के क्रम को आगे बढ़ाना है। प्रयाज के तहत 108 गांवों में दीप यज्ञ के माध्यम से समुंह साधना किया जाना है तथा प्रत्येक इकाई के 3 गांव का चयन करके समूह साधना, बाल संस्कार शाला,



स्वच्छता अभियान, गो पालन, नशा उन्मूलन, दीवाल लेखन, साप्ताहिक यज्ञ एवं सामूहिक जप के क्रम प्रारंभ करना है। 108 कुंडीय यज्ञ के निमंत्रण प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों में जाकर देना है एवं यज्ञ में भागीदारी हेतु अपील करते हुए राशि एवं चावल सहयोग प्राप्त करना है इसके लिए सभी परिजनों को टोली बनाकर गांव गांव तक जाने की आवश्यकता है। सभी ब्लॉक समन्वयक अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ प्रत्येक इकाई में टोली निर्माण करेंगे एवं प्रत्येक टोली अपनी इकाई के सभी गांवों का भ्रमण करते हुए इन गतिविधियों को संचालित करेंगे।



उप जोन संगठन प्रभारी एम एल साहू ने महासमुन्द के 1971 के एतिहासिक 1008 कुंडिय यज्ञ की चर्चा करते हुए अपने संस्मरण सुनाए एवं यज्ञ संचालन हेतु 33 प्रकार की समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की। सभी समितियों में सक्रिय चुने हुए लोगों को शामिल करने और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए। प्रभात उपाध्याय  ने 108 कुंडीय  यज्ञ के लिए 325 यजमान तैयार करने एवं अधिक से अधिक समय दान करने के लिए परिजनों को प्रेरित किया एवं शक्ति कलश लाने हेतु शांतिकुंज जाने की जानकारी देते हुए बताया कि यजमान के लिए 11 माला प्रतिदिन गायत्री महामंत्र जप करना आवश्यक है एवं मंत्र लेखन करने वाले भाइयों को ही प्राथमिकता दिया जाना है।

रिखीराम साहू द्वारा 108 कुंडीय यज्ञ में होने वाले अनुमानित  व्यय पर चर्चा करते हुए बताया कि लगभग 55 से 60 लाख खर्च की संभावना है जिसके लिए प्रत्येक विकासखंड को  3 लाख एवं 150-200 क्विंटल चावल सहयोग करने की अपील किया गया। सभी ब्लाक  समन्वयक ने  जिले द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने एवं भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिला समन्वयक बोधराम साहू ने जोन समन्वयक आदर्श वर्मा दीदी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन पत्र का वाचन कर ट्रस्ट मंडल को 2026 तक यथावत रखने की जानकारी दी।

कार्यक्रम को कन्हैया लाल पटेल सरायपाली, भोलसिंह सीदार बसना, तुकाराम पटेल पिथौरा, जनक राम साहू बागबाहरा एवं नरेंद्र नायक महासमुंद ने भी अपने विचार रखते हुए यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन हीरालाल साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ प्रमुख भारत साहू ने किया।  कार्यक्रम में सरायपाली बसना, पिथौरा , बागबाहरा एवं महासमुंद के वरिष्ठ परिजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ  ललित मेश्राम, रिखी राम साहू, बाबू राम साहू, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र नायक, श्याम दुबे, जगमोहन साहू, परस चौहान, सांतु लाल साहू, नीला राम ठाकुर, अमर साहू, राधे चंद्राकर , आशीष साहू, विश्राम साहू,लक्ष्मीनाथ साहू, धनीराम, भूखन, पूर्णिमा साहू, मनोरमा साहू, निशा चंद्राकर, उमा समंदर, दुलारी चंद्राकर, गंगा साहू, खेमिण साहू , सेवक राम साहू, जनक राम साहू,नीमेश्वर चंद्राकर, तुकाराम साहू, तुकाराम पटेल, पुनाराम वर्मा, जितेंद्र भोई, कानूनगो, देवचंद नायक, उमैंद सिंह चौहान,  शंकर लाल साहू, तेजराम विश्वकर्मा, बीसौहा राम साहू, करण बरिहा, पुक्लाल साहू , युवा व महिला मंडल के सदस्य एवं आसपास के परिजन उपस्थित थे।

जलकी ग्रामीणों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात, सीसी रोड के साथ स्कूल भवन निर्माण की ओर कराया ध्यानाकर्षित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत जलकी के ग्रामीणों ने गांव में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया। जिसमें सीसी रोड के साथ ही स्कूल भवन निर्माण की मांग शामिल हैं। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने उचित पहल का आश्वासन दिया। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम ध्रुव, केशव चौधरी, रमेश चौधरी, राजेश साव, देवारचंद निषाद, लोमन सेन, प्रेमलाल ध्रुव, तुलसी चौधरी, ताराचंद चौधरी, लीलाधर ध्रुव, पीताम्बर पटेल,



राजकुमार भतपहरी, हरिराम यादव, रामाधर दीवान, गिरधारी पटेल आदि ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि ग्राम जलकी से कमारडेरा तक सीसी रोड की जरूरत है। सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा यहां सीसी रोड की दरकार है। इसी तरह प्राथमिक शाला जलकी में बच्चों के लिए भवन की जरूरत है। यहां भवन जर्जर स्थिति में है। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.