Media24Media.com: प्रज्वलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रज्वलन. Show all posts
Showing posts with label प्रज्वलन. Show all posts

राम मंदिर देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक : अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल का साक्षी बनने मुंगेली जिले के बरेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बरेला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री साव और अन्य अतिथियों ने जय राम की आकृति के दीपों का प्रज्वलन कर तथा रामलला की पूजा-अर्चना कर रामोत्सव का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रामोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों की लंबी तपस्या के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि पूरे भारतवासियों की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम हम सबके श्रद्धा और आस्था के केन्द्र हैं। उनके बताए रास्ते से दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम के इस उत्सव को पूरे देश के लोग मना रहे हैं। लोरमी में भी बेर से बने भगवान राम की आकृति निर्मित करने का रिकॉर्ड बना है। अब पूरा हिन्दुस्तान एक नई दिशा में एक नई सोच के साथ बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ में रामराज्य का सपना साकार होगा।

साव ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से हम राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि 500 वर्षों की कठिन मेहनत के बाद आज रामलला की अपने स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा हुई है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। हमारी सरकार ने सभी जिलों और विकासखंडों में रामोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया था। प्रभु श्रीराम आदर्श जीवन के प्रतीक रहे हैं। भगवान राम ने अपने आचरण से सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, इसलिए उनको मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहा जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शांति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

मानस मंडलियों की भक्तिमय प्रस्तुति, चेक एवं वाद्य यंत्र वितरित कर किया गया सम्मानित

बरेला में आयोजित कार्यक्रम में रामायण मंडलियों के मानस भजन कीर्तन से पूरा माहौल राम नाम की धुन से गुंजित हो गया। रामायण मंडलियों ने मानस गायन के माध्यम से रामकथा का रसपान कराया। मानस मंडलियों को अतिथियों ने चेक एवं वाद्य यंत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार सेवकों को शॉल और श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले कार सेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने विधायक पुन्नुलाल मोहले, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी और अन्य कारसेवकों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

 

"नई चेतना" अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ‘बिहान’ की महिलाओं ने दी सक्रिय सहभागिता

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लैंगिग भेदभाव के विरूद्ध राष्ट्रीय अभियान "नई चेतना" के आज नई दिल्ली में शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता दी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न शुभारंभ कार्यक्रम में धमतरी की चन्द्रिका साहू ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन किया। बस्तर की गायत्री लोन्हारे को मंच पर आभार प्रदर्शन का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने लैंगिक समानता के लिए अपने काम के अनुभव भी साझा किए। वहीं गरियाबंद के छुरा विकासखंड की रानी परतेवा गांव की हुलसी ध्रुव ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लैंगिक भेदभाव को दूर करने बस्तर में संचालित जेंडर परिवार चौपाल पर आधारित डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। ‘बिहान’ के जेंडर संसाधन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश भर में महिलाएं परिवार और समुदाय में लैंगिक भेदभाव के विरूद्ध काम कर रही हैं।



लैंगिग भेदभाव के विरूद्ध देशभर में विशेष अभियान "नई चेतना - पहल बदलाव की" 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक संचालित की जा रही है। आज नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इसके शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्रीद्वय फग्गन सिंह कुलस्ते और साध्वी निरंजन ज्योति तथा केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी मौजूद थे। देशभर से पहुंची राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिला समूह से जुड़ी बस्तर की सुकदाई कश्यप, कांकेर की जयंती चक्रधारी, बस्तर के डीपीएम निलेश लखेरा और गरियाबंद के डीपीएम पतंजलि मिश्र भी नई दिल्ली में शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अलग-अलग स्थानों से प्रदेश की स्वसहायता समूहों की महिलाएं और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय के अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.