Media24Media.com: पोस्टमॉर्टम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पोस्टमॉर्टम. Show all posts
Showing posts with label पोस्टमॉर्टम. Show all posts

शिवनाथ नदी में डूबे उमेश साहू का शव 5 दिनों बाद बरामद

No comments Document Thumbnail

रायपुर : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शिवनाथ नदी में डूबे छात्र का शव 5 दिन के बाद बरामद कर लिया गया है। छात्र की लाश घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर नयापारा पुल में फंसी हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। 


शव पानी में डूबे रहने के कारण पूरी तरह से फूल गया था। शव को मर्चुरी में रखवाया गया और छात्र उमेश साहू (18 वर्ष) के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया गया। शव की शिनाख्त परिजनों ने उमेश के रूप में ही की, जो सोमवार 24 जुलाई को कुम्हारखान एनीकट में बह गया था।

 बता दें भाटापारा के सुभाष नगर के रहने वाले उमेश साहू अपने दोस्त गौरव मानिकपुरी और रविशंकर यादव तीनों 24 जुलाई सोमवार को भाटापारा कॉलेज में एडमिशन के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त तीनों कॉलेज से 8 किलोमीटर दूर कुम्हारखान एनीकट में शिवनाथ नदी में नहाने के लिए चले गए। शाम 4 बजे तीनों दोस्त एनीकट पहुंचे। यहां तीनों नदी में उतरकर नहाने लगे। इस बीच उमेश साहू शिवनाथ नदी के तेज बहाव में डूब गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.