Media24Media.com: पोस्टमार्टम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पोस्टमार्टम. Show all posts
Showing posts with label पोस्टमार्टम. Show all posts

बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित डॉक्टर कार्यमुक्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सरगुजा के लुण्ड्रा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में दो बच्चों की मौत के बाद पोस्टमार्टम में लापरवाही और इसके लिए रुपये की मांग के गंभीर आरोप के मामले में कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर ने लुण्ड्रा के बीएमओ को निलंबित और पीएचसी रघुनाथपुर में पदस्थ चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया है।

गौरतलब है कि ग्राम सिलसिला ढोढ़ा झरिया में एक हृदय विदारक घटी। यहां मछली पालन के लिए बनाए गए गहरे और असुरक्षित गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक सूरज गिरी और जुगनू गिरी, दोनों पांच वर्षीय सगे चचेरे भाई थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के लिए प्रति शव 10-10 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। सोमवार को जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया और शिकायत की, तब जाकर पोस्टमार्टम किया गया।

इस मामले की जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि डॉ. राघवेंद्र चौबे खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रशासकीय नियंत्रण रखने में ढिलाई और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरती गई। जांच में यह बात भी सामने आई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में पदस्थ डॉ. अमन जायसवाल, अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी का आचरण भी सेवा नियमों के विरुद्ध था। फलस्वरूप उन्हें उनके दायित्वों से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि कलेक्टर विलास भोसकर ने स्वयं रघुनाथपुर पीएचसी सेंटर का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। कलेक्टर ने आरबीसी 6/4 के तहत उन्हें 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया।

Chhattisgarh : गोबर गैस की टंकी में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले के बरगवा में घर के पीछे बने गोबर गैस की टंकी में 17 वर्षीय किशोरी अंजनी यादव का शव मिला है। टंकी के पास चप्पल होने पर घर वालो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टंकी से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12 से अंजनी यादव घर में नही थी। स्वजन ने आसपास खोज बिन की मगर कुछ पता नही चला। इस दौरान घर के पीछे जाकर देखा तो किशोरी का चप्पल गोबर गैस की टंकी के पास पड़ा हुआ था। अनहोनी की शंका होने पर अकलतरा थाने में सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी को खाली कराया तो उसमे किशोरी का शव मिला जिसे बाहर निकाला गया। यह आत्महत्या है या फिर हादसा इस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।


शिवनाथ नदी में एक दिन पहले डूबे युवक का शव मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग : भिलाई के जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत खम्हरिया भाटा के पास शिवनाथ नदी में एक दिन पहले डूबे युवक का शव मिल गया है। शव सिरसा स्थित नदी घाट के पास मिला। सोमवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी निवासी विकास यादव (25 वर्ष) बताया गया है।


पुलिस ने बताया की मृतक विकास रविवार की शाम 4 बजे ​घटना स्थल पर पहुंचा था। दोस्तों के साथ पार्टी करने के नाम पर वह घर से निकला था। इसके बाद नदी में डूब गया। रविवार को पूरी रात उसे तलाशा गया। नदी उफान में होने की वजह से शव नहीं मिल पाया। सोमवार को पुन: तलाश शुरू की गई। इस बीच सिरसा गांव के पास शव मिल गया।


कातिल महिला : पत्नी ने टंगिया से वार कर पति को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

कांकेर :  जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्नी ने पति की टंगिया से मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.


जानकारी के अनुसार, मामला कल देर शाम का है. जहां शराब पीकर पति घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी की पास में रखी टंगिया से पत्नी ने शराबी पति पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं घर में बच्चे माता-पिता का झगड़े की जानकारी पड़ोसियों को दी. जिसके पड़ोसियों ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पहुंची. आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में लिया है. मृत शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.


नाबालिक छात्रा के साथ शादीशुदा युवक ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कोमाखान देर रात खरियाररोड सिवनी फाटक के पास दो नाबालिक के साथ शादीशुदा युवक ट्रेन के सामने से कूद गए। दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है, जिनका एक लड़का भी है। वहीं युवती को नाबालिक बताया जा रहा है। यह कि दोनों में प्रेम संबध था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे लोकेश्वर पिता पुरानिक (27) वहीं युवती को 10 वीं की छात्रा बताई जा रही है।



इस घटना के बाद गांव में मातम है। सूचना पर पुलिस पहुंचकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिक छात्रा के साथ शादीशुदा युवक का प्रेम संबंध चल रहा था। जो दोनों एक साथ नहीं हो पा रहे थे। इसके कारण दोनों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया होगा। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने हाथ पकड़ ट्रेन के सामने कूदा है। दोनों की लाश आसपास मिली है।

पत्नी को पहाड़ी से नीचे धकेलकर रची सेल्फी लेते गिरने की झूठी कहानी, आरोपी पति गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। खल्लारी थाना में 7 नवंबर को विरेन्द्र चक्रधारी पिता विष्णु चक्रधारी (30 वर्ष) कुम्हार पारा महासमुन्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 बजे उसकी बहन चित्ररेखा अपने पति सोनूराम चक्रधारी एवं भांजी के साथ तीनों मोटर सायकल से खल्लारी दर्शन करने पहाड़ी पर गए थे। दोपहर 3 बजे बहन दमाद सोनूराम चक्रधारी मोबाइल फोन से बताया कि चित्ररेखा चक्रधारी खल्लारी मंदिर के पहाडी से गिर गई है, ढूंढने से नही मिल रही है। बताने पर विरेन्द्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाडी जाकर देखा कि पहाडी के चटटान के पास खाई में इसकी बहन चित्ररेखा मृत अवस्था में पडी थी। इसकी रिपोर्ट पर थाना खल्लारी  मे मर्ग कायम कर  जांच की जा रही थी।  



पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी भोजराम पटेल (IPS) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती मंजूलता बाज और थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम को घटनास्थल पहुंचकर बारिकी से जॉच करने  निर्देशित किया। टीम के द्वारा घटनास्थल की बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटना स्थल एवं शव निरीक्षण करने पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होने लगा। पुलिस टीम के द्वारा मृतिका की मौत के संबंध में मृतिका के पति व मृतिका के परिजनों से छोटी-छोटी जानकारी एकत्र कर जॉच करना प्रारंभ की गई। साथ ही साथ जिला अस्पताल से मृतिका के मृत्यु का संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जिसमें डाक्टर के द्वारा मृतिका की मौत गिरने से एवं पसलियोें व हड्डी टुटने से मौत होना लेख किया गया। जिस पर धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति ने धक्का देकर पत्नी की हत्या की है।

सायबर सेल की टीम व थाना खल्लारी पुलिस की टीम घटनास्थल  पहुचकर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी, प्रेम प्रसंग एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जॉच के दौरान पता चला कि 7 नवंबर को मृतिका चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी तथा भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गए थे। पूछताछ में बयान में भिन्नता पाए जाने पर संदेह बढ़ता गया। मृतिका के पति द्वारा मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे उतरना तथा भीम पाव पहाडी तरफ जाना, मृतिका सेल्फी फोटो खिचते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर मृतिका के मृत्यु हो जाना बताया गया। मृतिका के भांजी कथन में खल्लारी मंदिर पहाड के उपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आना बताई तथा मृतिका के पति द्वारा पुनः मंदिर पहाड़ के उपर भीम पाव पहाडी तरफ घुमने जाना बताया।

मृतिका द्वारा पैर में दर्द होना तथा दुबारा सीढ़ी उपर जाने से इंकार करने पर मृतिका को उसके पति द्वारा जबरस्ती हाथ खींचकर उपर ले जाना बताई। पूछताछ पर दोनो के कथनों में विरोधाभाष होने से पुलिस द्वारा मृतिका के पति पर संदेह होने लगा। टीम के द्वारा मृतिका के पति सोनूराम चक्रधारी से बारिकी से पूछताछ किया गया, जो संदेही सोनूराम द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब दिया गया। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका चित्ररेखा के चरित्र पर संदेह करता था इसलिए 6 नवंबर को मृतिका के माईका कुम्हारपारा महासमुन्द में छठ्ठी कार्यक्रम में दोनो सम्मिलित हुए तथा दुसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने पूर्व नियोजित अनुसार 7 नवंबर को भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले जाना

मंदिर दर्शन पश्चात् सेल्फी फोटो खिचवाने के बहाने भीम पाव पहाडी खाई तरफ ले जाना। सेल्फी फोटो खिचते समय मौका पाकर अपनी पत्नि चित्ररेखा को पहाड उपर से जोर से धक्का देकर खाई में ढकेल देना बताया। जिससे चित्ररेखा की खाई में गिरने से मृत्यु हो जाना, पुलिस के समक्ष कथित तौर पर अपराध करना स्वीकार किया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश नंद, प्रआर. हरीप सोना आर. कामता आवडे, सौरभ तोमर, छत्रपाल सिन्हा, महेन्द्र यादव, विजय साहू, गणेशु बंजारे तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम की भूमिका रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.