Media24Media.com: पूर्व विधायक रंजना साहू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पूर्व विधायक रंजना साहू. Show all posts
Showing posts with label पूर्व विधायक रंजना साहू. Show all posts

अब महालक्ष्मी न्याय योजना के नाम पर कांग्रेस देश की मातृशक्ति को धोखा देकर सत्ता प्राप्ति का सपना संजो रही : रंजना साहू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस की महालक्ष्मी न्याय योजना पर कांग्रेस के दोहरे मापदंडों पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है। साहू ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में गंगा मैया की सौगंध खाकर महिलाओं से धोखा किया और अब महालक्ष्मी न्याय योजना के नाम पर कांग्रेस देश की मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक साहू ने कहा कि कांग्रेस महालक्ष्मी योजना को लेकर ढोल तो खूब पीट रही है, लेकिन अपने घोषणापत्र में वह इस बारे में कुछ और कह रही है। साहू ने इस योजना को लेकर कांग्रेस के प्रचार के ढोल की पोल खोलते हुए कांग्रेस घोषणापत्र में उल्लिखित बिंदुओं का खुलासा किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि- "नए प्रत्येक भारतीय गरीब परिवार को बिना शर्त नगद हस्तांतरण के रूप में 1 लाख रुपए प्रतिवर्ष प्रदान करने के लिए एक महालक्ष्मी योजना शुरू करने का संकल्प लिया है। हितग्राहियों की पहचान सबसे जरूरतमंद परिवारों में से की जाएगी।" इसी प्रकार "यह राशि सीधे घर की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। बुजुर्ग महिला नहीं रहने पर इस परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। योजना को चरणों में शुरू किया जाएगा और लाभार्थी परिवारों की संख्या और गरीबी उन्मूलन पर इसके प्रभाव का आकलन करने के लिए हर साल समीक्षा की जाएगी।"

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता साहू ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ प्रत्येक महिलाओं को एक लाख रु. सालाना देने की बात कह रही है जबकि उसका घोषणापत्र कह रहा है कि गरीब परिवारों की किसी एक महिला को यह राशि दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा महिलाओं के साथ की गई धोखाधड़ी का जिक्र करते हुए साहू ने कहा कि महतारी सम्मान योजना के तहत प्रति माह 500 रुपए और विधवा और वृद्ध महिलाओं को 1000 रुपए का वादा करके पाँच साल में एक रुपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया और अब 8,333 रुपए हर माह देने का वादा करके सत्ता हासिल करने कांग्रेस किस स्तर तक मातृशक्ति के साथ धोखाधड़ी करने की मंशा पाले बैठी है! कांग्रेस यह भी नहीं बता पा रही है कि महिलाओं को यह राशि देने के लिए उसके पास पैसे आएंगे कहाँ से?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता साहू ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में कहा था कि महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा तथा महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाए जाएंगे। कर्ज तो माफ किया नहीं, उल्टे रेडी टू ईट योजना का काम छीन कर उनको रातोरात बेरोजगार कर दिया। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नहीं बेचा। साहू ने कहा कि देश की मातृशक्ति ने यह अनुभव किया है कि केवल भाजपा ही महिलाओं का सम्मान करती है, उनके राजनीतिक सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति ईमानदारी से काम कर रही है। संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण करके भाजपा ने महिलाओं को सौगात दी है। 'महतारी वन्दन योजना की शुरुआत कर छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को ₹12,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।


प्रियंका गांधी पर रंजना साहू ने दागे सवाल, कहा - देश की बेटियां जानती हैं सिर्फ वोट और नोट की लालची हैं

No comments Document Thumbnail

 CG Politics :  कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा-प्रियंका की मुंह से यहां छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। उन्होंने कहा बिग बास 16 फेम व टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल रह चुकी हैं। अर्चना गौतम ने फरवरी 2023 में नवा रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रियंका गांधी के पीए संदीप ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाया था। 


अधिवेशन के दौरान संदीप सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी।  इस शर्मनाक घटना को लेकर अभी तक प्रियंका जी, आपने कोई जवाब नहीं दिया। क्या यही आपकी झूठी और दिखावे की राजनीति है। आपके अंदर महिलाओं के प्रति कोई संवदेना नहीं है। कहा कि आप प्रियंका गांधी जी आज आप छत्तीसगढ़ में महिला उत्थान, महिला प्रगति,महिला स्वाभिभान की बड़ी बड़ी बातें करेंगी।

रंजना साहू का प्रियंका गांधी से बड़ा सवाल करते हुए कहा, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगो से आपके खानदान को नफरत क्यों? है। अर्चना गौतम से आपकी माजूदगी आपके सचिव ने छेड़छाड़ की आप मौन क्यों हैं जवाब क्यों नही देती। ऐसा क्यों कराया आपने प्रियंका जी? दलितों,पिछड़े वर्ग के लोगो से इतनी नफरत क्यों है आपको और आपके ख़ानदान को? कई बार पूछ चुके है जवाब क्यों नहीं देती?। 

रंजना साहू ने कहा, कांग्रेस की भूपेश सरकार में महिलाओं के अत्याचार के मामले में छत्तीसगढ़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। उनके साथ बलात्कार और आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हाेती थी। इसके लिए आज तक प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल जी से क्यों नहीं पूछा। महिलाओं के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रियंका गांधी महिलाओं के उत्थान के लिए घडि़याली आंसू बहाती है। लेकिन जब उनके ही पीए ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था तो छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में इसकी गूंज सुनाई थी। थोड़ी भी महिलाओं के प्रति हमदर्दी होती तो वे इस पर बड़ी कार्रवाई कर सकती थी। लेकिन क्या करें कैसे अपने पाले हुए नेताओं को नसीहत देतीं क्योंकि प्रियंका एक तानाशाही प्रवृत्ति की ठहरी। यही कारण है कि महिलाओं पर अत्याचार होने के बावजूद भूपेश बघेल को कभी कुछ नहीं कहा। 

रंजना साहू ने कहा, प्रियंका गांधी कांग्रेस के झूठे न्याय पत्र के जरिए महिलाओं और हर वर्ग को झांसा देने के लिए आ रही है। प्रियंका जी कहां थी, जब निराश्रित महिलाें को कांग्रेस अपने वादे के अनुरूप महज 500 रुपए नहीं दे पाई। क्या उनका फर्ज नहीं था कि वे भूपेश बघेल से इसे लागू करवाती। 18 लाख गरीबों के आवास नहीं मिलने पर भूपेश बघेल के सरकार में टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया था, उस वक्त वो क्या सो रही थीं, या विदेशों में सैर सपाटे में व्यस्त थीं। गरीबी का दर्द ये गांधी परिवार के लोग क्या जानेंगे, क्याेंकि उन्हें सिर्फ अपने लुटेरे मुख्यमंत्री भूपेश के जरिए अपनी तिजोरी भरनी थी। इसलिए प्रियंका गांधी को बिना आवास के ही अपने परिवार के साथ जिंदगी गुजारने वाली गरीब महिलाओं की सुध नहीं आई। प्रियंका गांधी और कांग्रेस ने महिलाओं के सिर्फ धोखा ही किया है। मां गंगा की सौगंध खाने वाली कांग्रेस ने शराबबंदी नहीं महिलाओं को ठगा है। ऐसे में अब जनता को कांग्रेस के झूठे और भ्रष्टाचार रूपी फेरब से नफरत हो गई। इस बार कांग्रेस के नेताओं की हिम्मत नहीं है कि भूपेश की करतूतों की वजह से जनता के बीच जा सके। इसलिए कांग्रेस के नेताओं को भी पता है कि मोदी की गारंटी पर ही जनता को भरोसा और विश्वास है। 

उन्होंने कहा मोदी की अधिकांश गारंटियों को विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है। आज महिलाओं के खाते में हर माह महतारी वंदन योजना से 1 हजार रुपए और साल में 12 हजार रुपए देने की शुरूआत हो गई। कांग्रेस के न्यायपत्र में महिलाओं के नाम पर झूठे वादों पर जनता को विश्वास नहीं हैं। छत्तीसगढ़ की आधी आबादी मोदी जी को इस बार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।

किरणमयी को राजनीतिक शुचिता दिखानी चाहिए : भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने किरणमयी नायक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफे से इंकार करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किरणमयी नायक को राजनीतिक शुचिता दिखानी चाहिए। शासन व्यवस्था बदलने के बाद उन्हें स्वतः महिला आयोग छोड़ देना चाहिए था। 


जब उन्हें नियुक्त करने वाली कांग्रेस सरकार को ही छत्तीसगढ़ की जनता ने बुरी तरह नकार दिया और सत्ता से सड़क पर ला दिया तो किरणमयी नायक किस नैतिकता से किस कार्यकाल के अधूरे होने के तर्क देकर पद पर बनी रहना चाहती हैं। 

उन्होंने एक कार्यकाल पूरा कर लिया तो अनाप शनाप तरीके से राजनीतिक उपहार बांटने वाली कांग्रेस सरकार ने उन्हें एक और कार्यकाल दे दिया। यदि कांग्रेस सरकार को किरणमयी नायक की सेवाएं इतनी ही पसंद आ रही थीं तो उन्हें सरकार के कार्यकाल तक के लिए नियुक्त करना चाहिए था।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेसियों ने जनता के हक में कोई काम नहीं किया। लिहाजा जनता ने कांग्रेस की छुट्टी कर दी। ताज्जुब की बात है कि कई सारे कांग्रेस नेता सरकार बदलने के बाद भी राजनीतिक नियुक्तियों वाले पदों से चिपके रहे। 

कांग्रेस के ही लोग खुलासा कर रहे हैं कि कुछ देकर कुछ लेने वालों की कांग्रेस में कमी नहीं है तो ऐसे में ये कांग्रेस नेता अपनी प्रतिष्ठा को खूंटी पर टांग कर निगम, मंडल, जहां- तहां पदों को छोड़ने तैयार नहीं थे। शासन ने नियमानुसार कदम उठाए। किरणमयी प्रतिष्ठित महिला नेता हैं। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे राजनीतिक गरिमा बनाए रखते हुए स्वेच्छा से पद त्याग कर दें। बेहतर होगा कि किरणमयी नायक यहां वहां के तर्क न देकर नैतिकता का परिचय दें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने यदि सत्ता सुख भोगते हुए जनसेवा की ओर ध्यान दिया होता तो आज कांग्रेस की ऐसी स्थिति शायद नहीं होती। अब भी समय है कि मोहमाया छोड़कर जनता की सेवा का मन बनाएं। वैसे जनसेवा की जिम्मेदारी जनता ने भाजपा को सौंपी है तो कांग्रेस के नेताओं को इससे भी फुर्सत है। तब वे अपने जर्जर संगठन को ही दुरुस्त करने में लग जाएं।


नेता प्रतिपक्ष ये तेवर कांग्रेस सरकार में दिखाते तो शायद उनको ये दिन देखने न पड़ते: रंजना साहू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पर करारा पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा की सर‌कार पर वादे न निभाने, नक्सलवाद बढ़ने और नारायणपुर में किसान की आत्महत्या के मामले में कम-से-कम वे तो प्रलाप करके राजनीतिक बयानबाज़ी न  दें। साहू ने कहा कि डॉ. महंत कुछ भी कहने से पहले अपनी कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन को याद रखें तो ज्यादा बेहतर होगा।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्रीमती साहू ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना नहीं दिए जाने के नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पांच साल सत्ता में रहते कांग्रेस ने महिलाओं को 500 रुपए क्यों नहीं दिए? विधवा निराश्रित पेंशन की कितनी किश्तें कांग्रेस सरकार ने वादे के मुताबिक जमा कीं? पूर्ण शराबबंदी के नाम पर गंगाजल की सौगंध खाने वालों को महिलाओं के साथ की गई विश्वासघात की पराकाष्ठा को नहीं भूलना चाहिए । 

पाँच साल सरकार में रहकर वादाखिलाफी करने वाले भाजपा की पांच दिन की उस सरकार पर तानाकशी करने की नादानी कतई न करें, जिसने सत्ता सम्हालते ही प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करके 18 लाख गरीब परिवारों के चेहरों पर विश्वास की रौनक ला दी है और 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' पर किसानों को दो साल के बकाया बोनस के भुगतान की घोषणा कर दी है। श्रीमती साहू ने कहा कि पराजय के बाद कांग्रेसी इतने विचलित हो गए हैं कि भाजपा सरकार द्वारा 'मोदी की गारंटी पर सक्रिय क्रियान्वयन से घबराकर बेवजह के बयान न दे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक - श्रीमती साहू ने डॉ. महंत के उस कथन को भी आड़े हाथों लिया, जिसमें भाजपा सर‌कार के आते ही नक्सलवाद बढ़ने की बात कही गई है। श्रीमती साहू ने नक्सलवाद के नासूर को कांग्रेसी  कुशासन का कलंकित अध्याय बताते हुए कहा कि काँग्रेस शासन में एक तरफ अपराधों की नित-नई कलंक गाथाएं लिखी जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर नक्सलवादी खून की नदियाँ बहा रहे थे। नक्सलियों की धमकी से दुबकी बैठी भूपेश बघेल की सरकार शहीद जवानों का अंतिम संस्कार तक उनके गांवों में नहीं करा पा रही थी। इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है ? 

साहू ने कहा कि नारायणपुर में एक किसान की आत्महत्या कांग्रेसी कुशासन की एक मिसाल है। पांच साल तक कर्ज माफी के ढिंढोरची बने फिरते रहे कांग्रेसी पहले यह बताएं कि कर्जमाफी और  किसानों की बेहतरी के दावों के बाद भी किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या के लिए विवश क्यों हुआ? मतलब साफ है कि कर्जमाफी के ढोल में पोल थी और किसानों की कर्जमाफी के नाम पर कपट किया गया। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.