Media24Media.com: पूर्व राज्यसभा सांसद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पूर्व राज्यसभा सांसद. Show all posts
Showing posts with label पूर्व राज्यसभा सांसद. Show all posts

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात समाज सेवी श्रीगोपाल व्यास को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात समाजसेवी श्रीगोपाल व्यास को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन के बाद रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा के लिए उनकी इच्छा के अनुरूप दान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास को उनके निवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एम्स परिसर में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास को श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने श्रीगोपाल व्यास को अंतिम दर्शन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि श्रीव्यास ने बहुत सारे अनुकरणीय कार्य किए है। हम सभी प्रयास करेंगे कि उनके बताए रास्ते पर चलें और उनका पूरा जीवन प्रेरणादायी रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने श्रीगोपाल व्यास को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रीव्यास बहुत ही सज्जन थे। उनका जाना बहुत ही दुखद है। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत, विधायक अनुज शर्मा, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पवन साय, नारायण नामदेव, छत्तीसगढ़ हिंदी ग्रंथ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष शंशाक शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक में लोकतंत्र सेनानी को उनकी मृत्यु पर राजकीय सम्मान देकर विदाई देने का निर्णय लिया है। निर्णय के परिपालन में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह द्वारा राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी श्रीगोपाल व्यास की अंतिम विदाई की व्यवस्था की गई।

छत्तीसगढ़ कोयला ब्लॉक आवंटन में पूर्व राज्यसभा सांसद को कोर्ट ने सुनाई 4 साल कैद की सजा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से संबंधित सीबीआई मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। इसी मामले में उनके बेटे देवेंदर दर्डा और मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को भी 4 साल कैद की सजा सुनाई गई है।


अदालत ने इसी मामले में पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, 2 वरिष्ठ लोक सेवकों केएस क्रोफा और केसी सामरिया को भी 3 साल की सजा सुनाई है। राउज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा और उनके बेटे देवेंद्र दर्डा पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मनोज कुमार जयसवाल पर भी 15 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को 3 साल की सजा के अलावा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीबीआई ने मामले में दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.