Media24Media.com: पूर्व मुख्यमंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पूर्व मुख्यमंत्री. Show all posts
Showing posts with label पूर्व मुख्यमंत्री. Show all posts

चंद्रशेखर शुक्ला के बिगड़े बोल, बोले- “भूपेश बघेल ने गोबर खाया है… चोर है”…

No comments Document Thumbnail

 कवर्धा : कभी पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद करीबी रहे नेता पाला बदलते ही भूपेश बघेल के खिलाफ तीखे हमले भी बोल रहे हैं। पार्टी के पूर्व प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आज भाजपा प्रवेश किया। भाजपा में शामिल होने से पहले ही उन्होंने भूपेश बघेल को गोबर चोर कहकर संबोधित कर दिया।



किसान मोर्चा के अध्यक्ष व संगठन में प्रभारी महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला ने आज कवर्धा में भाजपा ज्वाइन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के मंच से अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता ने तो चारा खाया था, लेकिन यहां के नेता ने गोबर खाया है। भूपेश बघेल गोबर चोर है, ऐसे गोबर चोर के साथ उन्हें रहने में काफी दिक्कत थी, इसलिए उन्होने पार्टी छोड़ दी है।

आपको बता दें कि चंद्रशेखर शुक्ला ने पिछले दिनों ही गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। चंद्रशेखर शुक्ला ने पिछले दिनों पत्र लिखकर पार्टी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा था। चंद्रशेखर शुक्ला से तीन दिन के भीतर पार्टी ने कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा है। चंद्रशेखर शुक्ला ने अपने पत्र में लिखा कि, नेता प्रतिपक्ष चयन की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई. दिल्ली के नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन का हब और मौज मस्ती का केंद्र बन गया है। हार के बाद कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कहा कि, जो हार के कारणों के लिए जिम्मेदार था उन्हीं के साथ चुपचाप मीटिंग कर ली गई. नेता प्रतिपक्ष चयन की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई।


दिल्ली के नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन का हब और मौज मस्ती का केंद्र बन गया है. एक एक प्रकोष्ठ में चार चार अध्यक्ष बनाए गए हैं. पैसे लेकर नियुक्तियां की गई है. जोगी कांग्रेस के लोगों को उपकृत किया गया. इतना ही नहीं उन्होंने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं पर भी सवाल खड़े किए। आगे उन्होंने कहा- हमारी योजनाएं और प्लानिंग क्यों धरासी हुई ? हमारे सर्वे जो 7-7 बार हुआ, वह क्यों असफल हुआ ? नेताओं को क्षेत्र बदलकर, (महंत राम सुन्दर दास जी एवं छाया वर्मा जी) क्यों चुनाव लड़वाया गया ?ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी से आए नामों पर, क्यों नहीं टिकिट बांटा गया ?दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि दिल्ली के नेताओं का छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन हब, मौज-मस्ती का केन्द्र बन गया है. एक-एक प्रकोष्ठ में 4-4 प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए. L.D.M. रूपी के तमाशा किया गया. पैसे लेकर नियुक्तियां की गईं. जिस जोगी कांग्रेस को बामुश्किल हमनें संघर्ष कर बाहर किया था, उन्हें बुला-बुलाकर उपकृत कर, राजनीतिक और शासकीय पदों से सम्मानित किया गया।


CG Election 2023 : गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र किया जारी …

No comments Document Thumbnail

 CG Election 2023 : गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच चुके हैं। जहा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र लांच कर दिया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी मौजूद रहे।


बता दें कि इससे पहले कबीरधाम में अमित शाह ने आमसभा को संबोधित किया। सभा में अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव में हिस्सा लेना है। आप सभी जब वोट डालने जाएं, तब किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने और भाई भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने के लिए आपको वोट देना है।  

भुवनेश्वर साहू जैसे छत्तीसगढ़ के कईं युवाओं ने या तो अपनी जान गंवाई है या उन्होंने अपना भविष्य करप्शन की भेंट चढ़ा दिया है। इन सभी के भविष्य को संवारने के लिए आपको वोट देना है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से नक्सलवाद को समाप्त कर इस क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए आपका वोट है।

देखें LIVE




अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू और अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मरवाही उपचुनाव के दौरान ऋचा जोगी का अनुसूचित जनजाति वर्ग का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया था। उसी मामले में राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर आज बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मुंगेली में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे की सूचना पर यह प्रकरण दर्ज हुआ है। 


ऋचा जोगी को मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह में ऋचा रूपाली साधु के नाम से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। आज दर्ज हुए प्रकरण के बाद ऋचा जोगी को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। वहीं, कांकेर में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला आज दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.