Media24Media.com: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

छत्तीसगढ़ के होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए : बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुरः रायपुर के सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से कहा है कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों में भी होटल में पहचान उजागर करने वाले नेम प्लेट होने चाहिए। यूपी में चल रहे नेम प्लेट विवाद के बीच बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ संवेदनशील इलाकों में ऐसे लोगों द्वारा होटल का संचालन किया जाता है और वहां मांसाहार परोसा जाता है जिसकी पहचान करने में लोगों को दिक्कत होती है।


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए। जो सेंसेटिव इलाके हैं और कहीं वेज नॉनवेज दोनों मिलता है तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। 



उन्होंने कहा कि लोगों की मान्यता ओर विश्वास को तोड़ने का काम हमे नहीं करना चाहिए। संसाद ने कहा कि अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं। तो वैसी स्थिति हमारे देश में ना बने ऐसी कोशिश होना चाहिए।

बाबा घासीदास के बताएं मार्ग पर चलकर होगा समृद्ध और खुशहाल राष्ट्र का निर्माण - बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर शहर के विभिन्न छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही।


इस दौरान उन्होंने शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा में लाइब्रेरी और कंप्यूटर के लिए 5 लाख रुपए एवं टिकरापारा छात्रावास रायपुर में ई-लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल ने बाबा घासीदास के तैल चित्र और जैतखाम पर पुष्प अर्पित कर और पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि बाबा घासीदास ने सामाजिक समरसता की सीख हमे दी है। उन्होंने छुआ-छूत,मदिरा-मांस के सेवन का विरोध किया। उनके "मनखे मनखे एक समान" के विचार ने समाज को एक नई दिशा दी और भेदभाव समाप्त करने में कारगर साबित हुआ।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर हम स्वच्छ और सुंदर समाज की स्थापना करना चाहते हैं तो हमें बाबा घासीदास के बताए हुए रास्तों पर भी चलना चाहिए। उनके बताएं मार्ग पर चलकर ही हम समृद्ध और खुशहाल राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। इस समारोह में छात्रावास में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों सहित शहर की गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर हुई करोड़ों के चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, मास्टरमाइंड हिरासत में

No comments Document Thumbnail

दुर्ग : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर में हुई शादी के लिए दुर्ग से आए उनके रिश्तेदार पंकज राठी के घर में हुई सोना चांदी समेत करोड़ों रुपयों की चोरी के मास्टरमाइंड का पता लगाने में दुर्ग पुलिस को जबरदस्त सफलता मिली है। पुलिस ने इस मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और चोरी गया पूरा सामान अर्थात तीन किलो सोना, 15 किलो चांदी और छह लाख रुपए नगद सहित कूल 1 करोड़ रुपए का माल असबाब बरामद कर लिया है।


चोरों के शिकार हुए श्री पंकज राठी रोड रोड कांट्रैक्टर है और वे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर रायपुर में 6 फरवरी को संपन्न हुई शादी के सिलसिले में रायपुर गए हुए थे। शादी के लिए परिवार 5 फरवरी को दुर्ग से रायपुर के लिए निकला था। उन्हें दुर्ग से मंगलवार को काल आया की उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे तो घर की सभी अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखा तीन किलो सोना 15 किलो चांदी और छह लाख रुपए नगद , इस तरह कुल एक करोड़ रुपए का सामान पार कर दिया था।

चोरों के शिकार हुए श्री पंकज राठी रोड रोड कांट्रैक्टर है और वे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर रायपुर में 6 फरवरी को संपन्न हुई शादी के सिलसिले में रायपुर गए हुए थे। शादी के लिए परिवार 5 फरवरी को दुर्ग से रायपुर के लिए निकला था। उन्हें दुर्ग से मंगलवार को काल आया की उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे तो घर की सभी अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखा तीन किलो सोना 15 किलो चांदी और छह लाख रुपए नगद , इस तरह कुल एक करोड़ रुपए का सामान पार कर दिया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.