Media24Media.com: पूर्व परिवहन मंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पूर्व परिवहन मंत्री. Show all posts
Showing posts with label पूर्व परिवहन मंत्री. Show all posts

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के पूर्व परिवहन मंत्री राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने की खुदकुशी, CM भूपेश ने जताया दुख

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का है, जहां पूर्व परिवहन मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने घर पर फांसी लगाई है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजिंदरपाल सिंह भाटिया BJP के सीनियर नेता थे। 


वे राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री रह चुके हैं। उसकी आत्महत्या की खबर से BJP खेमे में हड़कंप मच गया है। ये घटना छुरिया थाना इलाके की है। राजिंदरपाल सिंह भाटिया राजनांदगांव की खुज्जी विधानसभा सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं। रमन सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें मंत्री बनाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें मंत्री पद से हटाकर CSIDC का चेयरमैन बना दिया गया था।

2003 में BJP टिकट पर बने MLA

राजिंदरपाल सिंह भाटिया साल 2003 में BJP के टिकट पर विधायक बने थे। इसके साथ ही उन्हें मंत्री पद भी दिया गया था। साल 2008 में हुए चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। साल 2013 में भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि वह जीत हासिल नहीं कर सके थे। खबर के मुताबिक BJP नेता भाटिया राजनांदगांव के छुरिया इलाके में अपने छोटे भाई के साथ रहते थे। 

घर में अकेले थे राजिंदर

आज शाम को वह घर में अकेले थे। परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ नहीं था। जब उनका परिवार वापस घर पहुंचा तो वह फांसी पर झूलते मिले। ये देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। कहा जा रहा है कि रजिंदर पाल सिंह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अपनी सेहत को लेकर वह बहुत ज्यादा परेशान थे, लेकिन उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया फिलहाल ये बात साफ नहीं हुई है।

CM भूपेश ने जताया दुख

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक राजिंदरपाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.