Media24Media.com: पुलिस लाइन परसदा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुलिस लाइन परसदा. Show all posts
Showing posts with label पुलिस लाइन परसदा. Show all posts

थाने के सामने खुलेआम वसूली, दो हवलदार और सात आरक्षक लाइन अटैच

No comments Document Thumbnail

देवराज साहू/आनंदराम पत्रकारश्री

पटेवा/महासमुन्द. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पटेवा थाने के सामने अवैध वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। थाना के सामने सरेआम वसूली कर रहे दो प्रधान आरक्षक और सात आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। नेशनल हाईवे पर स्थित पटेवा थाना के सामने रोज सुबह 5 बजे से 9 बजे तक वाहनों की जांच के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थी। पुलिस के जवान रोज सुबह उठकर उगाही करते थे, बाद में स्नान करने अपने क्वार्टर में जाते थे। जन शिकायत पर एसपी ने आज संज्ञान लिया।


 आज सुबह गढ़फुलझर (बसना) जाते समय एसपी धर्मेंद्र सिंह ने यह नजारा  स्वयं भी देखा। उन्होंने थाने से थोड़ी दूर आगे जाकर अपनी वाहन को रुकवाया। वहाँ से पैदल  फिल्मी स्टाइल में थाने के सामने पहुंचे। पैदल चलते हुए अपनी आंखों से अवैध वसूली का नजारा देखा तो कप्तान धर्मेंद्र सिंह आग बबूला हो गए। और तत्काल कार्यवाही करते हुए 9 लोगों को लाइन हाजिर कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह


गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एसपी ने अधिकारियों और थानेदारों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी थी कि अच्छे काम करने पर सम्मान और गलत काम करने पर सजा मिलेगी। बावजूद, पटेवा थाने का पूरा स्टाफ वसूली अभियान में जुटा हुआ था। यह देखकर एसपी जमकर नाराज हुए। उन्होंने थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे को मौके पर बुलाकर नागरिकों के बीच ही जमकर फटकार लगाई। कहा- ' यह सब क्या चल रहा है? वाहनों की नियमित जांच के नाम पर वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही है। क्यों लोगों को परेशान कर रहे हैं?' एसपी ने एक आरक्षक को जमकर डांट लगाई। बाद सभी को  लाइन से खड़ी कर कहा- 'पुलिस लाइन में तत्काल हाजिरी दो।' खबर मिली है कि इनमें से ज्यादातर लोग दोपहर तक पुलिस लाइन परसदा के लिए रवाना कर दिए गए हैं। 


इन लोगों को लाइन अटैच किए जाने की है खबर 

एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा आरक्षक दानवीर, संजय सोनी, सुनील चंद्रवंशी,रामशरण पात्रे, राजेश दीवान, करण देवदास और नरेश जोशी व प्रधान आरक्षक  बंसी लाल जांगड़े और झुमुक लाल हिरवानी को लाइन अटैच किए जाने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपी गढ़फुलझर ईंट भट्ठे में हुए दुर्घटना का जायजा लेने जा रहे थे। उसी समय यह लोग थाना के सामने गाड़ी रोक कर खुलेआम पैसा ले रहे थे। तब टी आई को एसपी बुलाए और फटकार लगाई । टीआई ने कहा कि  मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है। यह कहकर पल्ला झाड़ लिया। सवाल यह है कि थाना प्रभारी की जानकारी के बिना यह लोग किसके आदेश से गाड़ी रोक रहे थे? बताया गया है कि इनमें से एक आरक्षक टीआई का वसूली मास्टर है। उसे एसपी ने जमकर घुट्टी पिलाई। नेशनल हाईवे के थानों में इस तरह की वसूली की शिकायत लगातार मिल रही है। 
देर शाम सूचना मिली है कि पुलिस लाइन परसदा से सात नए जवानों को पटेवा थाना भेजा गया है। इधर, पुलिस लाइन में अटैच जवानों की आमद की पुष्टि नहीं हो रही है। इस तरह एसपी के आदेश के त्वरित पालन नहीं करने और मिन्नतें किए जाने की सूचना मिल रही है। 

कई जगह वसूली का अड्डा!
"मीडिया24मीडिया" में खबर प्रकाशन के बाद पाठकों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। यातायात पुलिस के जवान सुबह से ही घोड़ारी, बिरकोनी के पास नेशनल हाईवे पर ऐसे ही वसूली करते देखे जा सकते हैं। ट्रकों से 500 से एक हजार रुपये तक एंट्री वसूली जाती है। बागबाहरा रोड में भी लभराखुर्द से कोसरंगी के बीच ऐसी ही वसूली करते यातायात पुलिस के जवानों को देखा जा सकता है। 



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.