Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुलिस जांच में जुटी. Show all posts
Showing posts with label पुलिस जांच में जुटी. Show all posts

महासमुंद : युवक की हत्या कर नदी किनारे दफनाया शव, पुलिस जांच में जुटी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के जोंक नदी के तट पर हत्या कर एक युवक का शव दफना दिया गया। पुलिस ने कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोद कर कब्र से शव निकाला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस 3 संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


दरअसल, बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम रेवा निवासी महेश धृतलहरे (34) की हत्या के बाद मंगलवार दोपहर 3 बजे लाश को जोंक नदी के तट में दफनाए जाने की सूचना कोटवार को मिली। फिर बागबाहरा एसडीओ यूलंडन यार्क, थाना प्रभारी प्रवीण चौहान कार्यपालिका मजिस्ट्रेट हरिश घटना स्थल पहुंचे। नदी के तट पर बने कब्र को खोदा गया और शव को बाहर निकाला गया।

इस दौरान पुलिस टीम पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बागबाहरा सीएचसी भेजा है। युवक की हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए 3 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

कोटवार ने पुलिस को बताया था कि ग्राम सेवती से एक युवक लापता है। कोटवार ने थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को बताया कि, जोंक नदी के तट पर कब्र नुमा बना हुआ है। जिस पर पुलिस ने कोटवार से आसपास किसी को भी न जाने देने की बात कही। घटना स्थल के आसपास पुलिस को खून के धब्बे दिखाई दिए। शव को निकालने पर उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


रतनपुर सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ के महंत पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर :  रतनपुर सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले साधु पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना में महंत घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने लाठी और चाकू लेकर महंत पर हमला किया। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गये हैं। इधर घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।


जानकारी के मुताबिक रतनपुर के सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले संत काली कमली वाले बाबा श्याम सुंदर दास पर नशेड़ी युवक सुरेश गुप्ता ने धारदार हथियार और लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में महंत के शरीर पर कई जगह चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में कुछ चोरियां हुई थी, जिसकी वजह से पहाड़ी की तरफ उन्होंने लोगों को आने पर रोक लगा थी।

इसी बात से नाराज होकर युवक ने बाबा पर हमला कर दिया। कमली बाबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चरल रहा है। यही नहीं आरोपी युवक ने बाबा को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.