Media24Media.com: पुरखौती मुक्तांगन में शूटिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुरखौती मुक्तांगन में शूटिंग. Show all posts
Showing posts with label पुरखौती मुक्तांगन में शूटिंग. Show all posts

छत्तीसगढ़ में करना चाहते है शूटिंग, तो जानिए कैसे मिलेगी NOC

No comments Document Thumbnail

सरकार फिल्म उद्योग (Chhattisgarh Film Industry News) से जुड़े लोगों को आकर्षित करने के लिए योजनाएं शुरू कर रही है। आने वाले समय में भी कई प्रोजेक्ट सरकार लाने पर विचार कर रही है। शूटिंग के लिए लोगों को आकर्षित करने के लिए जल्द NOC की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसमें घर बैठे एनओसी प्राप्त करने की सुविधा रहेगी। इसके जरिए प्रोड्यूसर और डायरेक्टर घर बैठे एनओसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सारी प्रक्रिया पूरा कर ऑनलाइन एनओसी दे दी जाएगी।





छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की हुई एंट्री, बालोद के पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव





छात्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि जल्दी फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया जाएगा। जो ऑनलाइन होगा, इस सुविधा से फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को फिल्म शूटिंग की अनुमति मिलेगी। संस्कृति विभाग, नगर निगम, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जगहों पर अलग-अलग नहीं जाना पड़ेगा।





मुक्तांगन में होती है शूटिंग (Chhattisgarh Film Industry News)





विवेक आचार्य ने कहा कि इसके शुरू किए जाने से स्वाभाविक तौर पर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को सहूलियत होगी। इससे कहीं न कहीं प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। आचार्य ने बताया कि नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में अधिकतर फिल्मों की शूटिंग की जाती है। इसके लिए प्रतिदिन 5000 रुपये किराया लिया जाता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.