Media24Media.com: पीड़िता की शिकायत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पीड़िता की शिकायत. Show all posts
Showing posts with label पीड़िता की शिकायत. Show all posts

शर्मनाक! 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, दरिंदा गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुंगेली में घर के बरामदे में सो रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बबलू टंडन है। घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात बुजुर्ग महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान मोहल्ले का आरोपी बबलू टंडन आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के भाग जाने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव के खेतों में छुपा हुआ था, जिसे पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.