Media24Media.com: पीडीएस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पीडीएस. Show all posts
Showing posts with label पीडीएस. Show all posts

पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी जरूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिए गए निर्देश पर राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के तहत शत्-प्रतिशत हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है। 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी ‘‘मेरा ई-केवायसी‘‘ एप्प के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्लेस्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डो में पंजीकृत सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून, 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करवा सकते है।

पीडीएस के तहत माह जुलाई के लिए 1,392 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 1,392 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एवं हाकर्स के लिए माह जुलाई 2023 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंटन जारी कर दिया गया है।
                  

इस आशय का पत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और ऑयल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयकों को भेज दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पीडीएस के तहत प्रचलित सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डो को पात्रता होेगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों के लिए अधिकतम 2 लीटर केरोसीन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 2 लीटर की पात्रता होगी।

माह जुलाई के लिए जिलेवार केरोसीन आबंटन इस प्रकार हैै। बस्तर जिले के लिए 48 किलोलीटर केरोसीन का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले के लिए 24 किलोलीटर, दन्तेवाड़ा जिले के लिए 24 किलोलीटर, कांकेर जिले के लिए 48 किलोलीटर, कोंडागांव जिले के लिए 36 किलोलीटर, नारयणपुर जिले के लिए 12 किलोलीटर, सुकमा जिले के लिए 24 किलोलीटर, बिलासपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, गौरला-पेड्रा-मरवाही जिले के लिए 12 किलोलीटर, जांजगीर-चांपा जिले के लिए 72 किलोलीटर, कोरबा जिले के लिए 72 किलोलीटर, मुंगेली जिले के लिए 48 किलोलीटर, रायगढ़ जिले के लिए 24 किलोलीटर,

बालोद जिले के लिए 48 किलोलीटर, बेमेतरा जिले के लिए 60 किलोलीटर, दुर्ग जिले के लिए 24 किलोलीटर, कवर्धा जिले के लिए 72 किलोलीटर, राजनांदगांव जिले के जिए 12 किलोलीटर, बलौदाबाजार-भाटापारा 96 किलोलीटर, धमतरी जिले के लिए 36 किलोलीटर, गरियाबंद जिले के लिए 48 किलोलीटर, महासमुंद जिले के लिए 72 किलोलीटर, रायपुर जिले के लिए 36 किलोलीटर, बलरामपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, जशपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, कोरिया जिले के लिए 24 किलोलीटर, सरगुजा जिले के लिए 72 किलोलीटर, सूरजपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, सक्ती जिले के लिए 12 किलोलीटर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 24 किलोलीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए 36 किलोलीटर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 24 किलोलीटर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए 12 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

खाद्य विभाग द्वारा की गई किराना स्टोर्स संचालकों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

बालोद। जिले के गुरूर विकासखण्ड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित चावल जप्त कर 02 किराना स्टोर्स संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में पीडीएस के तहत वितरण होने वाले चावल को राशन कार्डधारियों द्वारा किराना स्टोर्स के व्यापारियों को बेचने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी।
                  

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की 02 टीमों के द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोरतरा के केजऊराम सिन्हा, ग्राम फागुनदाह के राजकुमार निर्मलकर एवं गुरूर के गजेन्द्र कुमार द्वारा संचालित किराना स्टोर्स का जाँच किया गया। ठाकुर ने बताया कि जाँच के दौरान ग्राम बोरतरा के केजऊराम सिन्हा द्वारा संचालित किराना स्टोर्स से सार्वजिनक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित 2.80 क्विंटल चावल तथा गुरूर के गजेन्द्र कुमार द्वारा संचालित किराना स्टोर्स से सार्वजिनक वितरण प्रणाली अंतर्गत आंबटित 1.20 क्विंटल चावल पाया गया। 

इस दौरान किराना स्टोर्स संचालकों द्वारा राशन कार्डधारियों से पीडीएस अंतर्गत आंबटित चावल खरीदना स्वीकार किया। उन्होंने राशनकार्ड हितग्राहियों से पीडीएस अंतर्गत आंबटित चावल को व्यापारियों को नहीं बेचने की अपील भी की है। इस दौरान खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी श्रद्धा दिल्लीवार, हेमा नाग, खाद्य निरीक्षक जानकी शरण कुसवाहा एवं एकांत वर्मा उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.