Media24Media.com: पार्थिव शरीर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पार्थिव शरीर. Show all posts
Showing posts with label पार्थिव शरीर. Show all posts

मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगातार हो रही सुरक्षाबलों की सफल कार्रवाइयों से नक्सली बौखलाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीद गिरपुंजे की वीरता और देशभक्ति को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरन्दर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, शहीद के परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

CG NEWS : IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को दी गई श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर भेजा जाएगा जम्मू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहीद हुए जवान को शनिवार सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी अमित तुकाराम कांबले, ऑब्जर्वर अरुण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जिला पुलिस, ITBP और CRPF के जवान मौजूद रहे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवान जोगिंदर सिंह के परिवार को तत्काल सहायता राशि के रूप में 1 लाख रुपए देने की बात कही है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज उनके गृह राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा।

नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आया था जवान

17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अति संवेदनशील मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़े गोबरा पोलिंग बूथ से ITBP के जवान करीब 2 किलोमीटर तक आगे आए ही थे कि नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED ब्लास्ट हो गया। धमाके में ITBP जवान जोगिंदर सिंह (45) शहीद हो गए। वे जम्मू के रहने वाले थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.