Media24Media.com: पाटन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पाटन. Show all posts
Showing posts with label पाटन. Show all posts

मुख्यमंत्री 2 जुलाई को रायपुर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जुलाई रविवार को राजधानी रायपुर एवं पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जुलाई को पूर्वान्ह 11.10 बजे से शहीद स्मारक भवन रायपुर में आर्य समाज के प्रांतीय महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में तथा दोपहर 12.10 बजे से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा टिकरापारा स्थित भामाशाह साहू छात्रावास परिसर में नवनिर्मित अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
                   

मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन जाएंगे और वहां छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पाटन से हेलीकॉप्टर से 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री ने पाटन में राजीव सरोवर का किया लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पाटन शहर में तेजी से नागरिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सरोवरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है और उन्हें मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख तालाब नकटा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। राजीव सरोवर उद्यान के नाम से जाने जाने वाले इस उद्यान की लागत 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत सुंदर उद्यान बन गया है। लोगों के सुबह शाम घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह हो गई है। पहले भी यह तालाब बहुत ही सुंदर था और अब सौंदर्यीकरण के बाद इसकी सुंदरता को चार चांद लग गए हैं। इस मौके पर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

शिखर पर पाटन के चमन, हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा

No comments Document Thumbnail

दुर्ग पाटन के चमन लाल कोसे ने पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। चमन ने हिमाचल प्रदेश के सोलांग वेली मे स्थित 17,353 फीट की ऊंचाई वाले माउंट फ्रेंडशिप पीक पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा फहराया है। 25 वर्षीय चमन बचपन से ही पर्वतारोहण का शौक रखते हैं। इस अभियान के लिए चमन लाल कोसे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल को भी धन्यवाद दिया।



अभियान की संक्षिप्त विवरण

चमन लाल कोसे माउंट फ़्रेंडसशिप पीक को 6 दिनों में फतह कर लिया। उन्होंने 15 नवंबर को एडवांस बेस कैम्प से रात 10.10 बजे पर चढ़ाई शुरू की और 16 नवंबर को सुबह 3.40 बजे पूरा कर लिया। बीते 10 नवंबर को रायपुर से इस अभियान के लिए निकले थे। इस दौरान माइनस (-14 डिग्री) तापमान पर ट्रेकिंग के द्वारा लगभग 24 किलोमीटर दूरी तय करके पूरा किया।

आसान नहीं थी चढ़ाई

छत्तीसगढ़ के पहले विंटर एक्सपीडिशन करने वाले चमन लाल कोसे बताते हैं कि यह चढ़ाई आसान नहीं थी। चढ़ाई के दौरान कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा सबसे बड़ी चुनौती विंड चिल्ड फैक्टर थी, यानी ठंडी तेज़ हवाओं से बचना। इसके अलावा दो बार हिमस्खलन का सामना भी करना पड़ा। चमन बताते हैं इस दौरान पहाड़ो में होने वाली एएमएस बीमारी के चपेट मे भी आ गए। लेकिन उनका कुछ करने का जज्बा और जुनून ही उन्हें शिखर पर ले गया।

शिखर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा फहरा कर संदेश दिया



छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिये बढ़ावा देने लिए चमन ने 17,353 फीट पर हिमाचल प्रदेश के माउंट फ्रेंडशिप पीक छत्तीसगढ़िया ओलंपिकका झंडा फहराया। इस अभियान के लिए चमन लाल कोसे ने अपने विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त अपने तरीके से किया है। चमन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित करते हुए पाटन वाले कका का पोस्टर शिखर पर फहराया। उन्होंने कहा कका के सहयोग के बिना यह कर पाना संभव नहीं था।

ये रही अभियान की विशेषता



चमन लाल कोसे अल्पाइन टेक्निक क्लाइम्बिंग के साथ-साथ विंटर एक्सपीडिशन किया। अल्पाइन टेक्निक से क्लाइम्बिंग यानी इस चढ़ाई में अमूमन 1-2 लोग ही होते हैं और अभियान को पूरा करते हैं। यह पर्वतारोहण के क्षेत्र में सबसे उच्चतम श्रेणी की विधा है। विंटर एक्सपीडिशन का मतलब शरद ऋतु में पर्वतारोहण करना है। विंटर एक्सपीडिशन 1 प्रतिशत से भी कम पर्वतारोही ही कर पाते हैं। इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर विंटर एक्सपीडिशन करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति चमन लाल कोसे बन गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के एवेरेस्ट पर्वतारोही राहुल गुप्ता माउंटेन मेनने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहाड़ों पर अल्पाईन टेक्निक के साथ साथ विंटर एक्सपीडिशन भी किया है।

अगले अभियान के लिए है तैयार



अब अगले महीने में चमन अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (19,341 फिट/5,895 मीटर) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे। जो कि महाद्वीपों के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में चौथा सबसे ऊंची चोटी है।

कौन हैं पाटन के चमन

25 वर्षीय चमन लाल कोसे दुर्ग जिले के पाटन के निवासी हैं। चमन एक मध्यम वर्गीय परिवार के हैं। उनके पिता एक किसान हैं। साथ ही चमन वर्तमान समय में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में समाजकार्य विभाग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं।

यहां मिली ट्रेनिंग

पर्वतारोही चमन लाल कोसे ने सिक्किम के पर्वतारोहण संस्थान से माउंटेनियरिंग (पर्वतारोहण) और माउंट आबू, राजस्थान में स्थित स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट से रॉक क्लाइम्बिंग का कोर्स किया है। पर्वतारोहण जैसे साहसिक खेलों के क्षेत्र में पिछले 5 सालों का अनुभव रहा है। उन्होंने उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ के एडवेंचर स्पोर्ट्स बेस्ड कंपनी व संस्थान में भी काम सीखा है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी  और कुम्हारी पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।



जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।



उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। इस मौके पर वे शहरवासियों से मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य कुम्हारी नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया। उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, स्वच्छता में पाटन ईस्ट जोन में पहले और देश में दूसरे स्थान पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने देशभर में परचम लहराया है। छोटे शहरों की कैटेगरी में दुर्ग जिले के पाटन ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान पाया है। वहीं स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता में बाजी मारी है।  



छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के हाथों  सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव आर एक्का, सूडा के सीईओ एवं मिशन डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे , एडिशनल सीईओ आशीष टिकरिया भी उपस्थित रहे। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर राज्य में पहले नंबर और कोरबा दूसरे नंबर पर रहा।

ईस्ट जोन में 25- 50 हजार आबादी की श्रेणी में सिटीजन फीडबैक अवॉर्ड से बलौदाबाजार पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने बाजी मारी है. इनमें से सात नगरीय निकाय पहले नंबर पर और एक दूसरे स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के इतने शहरों को पुरस्कार मिला है ।

स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार समारोह शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने विजयी नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। शुक्रवार को इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में विजयी शहरों का ऐलान किया गया। इंडियन स्वच्छता लीग में अलग-अलग वर्गों के तहत 15 हजार से कम आबादी वाले नगरीय निकायों में भटगांव और माना कैंप, 15 से 25 हजार की आबादी में खैरागढ़, 25 से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में जशपुर नगर और कोंडागांव, 50 हजार से 1 लाख में बिरगांव, 1 लाख से 3 लाख की आबादी में अंबिकापुर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं, वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

पाटन स्वछता में अग्रणी क्यों....

1. गरबा गरबा गरबा बाड़ी और स्वच्छता के कन्वर्जेंस का इंटीग्रेटेड मॉडल, 2. देश का सर्वप्रथम आई ई सी एक्सपेरियेंस जोन, 3. देश का सर्वप्रथम 5 स्टार छोटा शहर, 4. देश का प्रथम ODF शहर, 5. यहाँ के नागरिक स्वच्छता सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट होने के कारण शहर सिटीजन फीडबैक में आगे, 6. छोटे शहरों का प्रदेश में पहला मलबा प्रसंस्करण प्लांट, 7. पूरे देश हेतु रोल मॉडल 3 मार्च को समस्त राज्य की टीम द्वारा भ्रमण, 8. अर्बन गोठान का उत्कृष्ठ कार्य के साथ कचरा और गोबर का 100 प्रतिशत खाद निर्माण, 9. मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों का इलाज

ऐसे हुआ सर्वे- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों ने भाग लिया है। इस हेतु विगत 08 माह से लगातार सर्वे की टीम निकायों के भ्रमण पर रही है। सर्वे की टीम द्वारा निकायों में मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, गोधन न्याय योजना, निदान-1100, निष्ठा आदि राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का निरीक्षण किया। निकायों के निरीक्षण उपरान्त ओडीएफ की स्थिति पूर्व वर्षों की तरह ही अच्छी पायी गई।

राज्य शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित जन-जागरण प्रतिनिधियों जैसे महापुरूषों की प्रतिमाओं की नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, चौराहों की ब्रांडिंग, स्मारकों का रख-रखाव आदि में भी राज्य के निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार बनी। छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल...राज्य ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मान समारोह में शामिल होने दिल्ली भेजा

स्वच्छता सर्वेक्षण का सम्मान समारोह में पुरस्कार लेने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रत्येक शहर से स्वच्छता दीदी को  दिल्ली भेजा है। इनमें पाटन- लता मंडलेश, अंबिकापुर -शशिकला सिन्हा, भिलाई चरोदा -सुनीति वर्मा, चिरिमीरी- अनामिका विश्वकर्मा,अकलतरा -गौरी बाई खांडे,बलोदा बाजार -सुभाषिनी शेंद्रे, बलरामपुर- कलमनी देवी, कवर्धा -निशा खान, जशपुर नगर- राखी सिंह, विश्रामपुर -भारती गुप्ति और खोंगापानी से सुधा मिश्रा एवं सम्बंधित नगरीय निकायों के अध्यक्ष, सीएमओ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि किसी भी शहर या राज्य ने ये पहल नहीं की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.