Media24Media.com: पाकिस्तान पर तीखा हमला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पाकिस्तान पर तीखा हमला. Show all posts
Showing posts with label पाकिस्तान पर तीखा हमला. Show all posts

भारत-पाक तनाव: छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, गृह मंत्री बोले- 'पाकिस्तान सुधरे वरना होगा अंतिम निर्णय'

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आज अहम दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ किया कि केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जा रहा है, क्योंकि यह एक राष्ट्रीय मसला है और इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।


गृह मंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह लगातार ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारत में हमला करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह भारतीय सेना की ताकत है कि वह दुश्मन की हर साजिश को हवा में ही नष्ट कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “पाकिस्तान को समझना चाहिए, नहीं तो फिर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।”

साइबर अटैक की आशंका, गृह विभाग आज कर सकता है अहम ऐलान

गृह मंत्री ने जानकारी दी कि बौखलाए पाकिस्तान की ओर से साइबर अटैक की आशंका है। खास तौर पर सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की साइबर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि आज राज्य गृह विभाग की ओर से साइबर हमलों से निपटने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मंत्री शर्मा ने कहा, “हम हर मोर्चे पर मुस्तैद हैं। दुश्मन चाहे जमीन से हमला करे या साइबर स्पेस से, उसका जवाब तैयार है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.