Media24Media.com: पर्यटन स्थल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पर्यटन स्थल. Show all posts
Showing posts with label पर्यटन स्थल. Show all posts

केरल में डूबी टूरिस्ट नाव, अब तक 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

No comments Document Thumbnail

केरल। केरल में बड़ा हादसा हुआ है ,  मलप्पुरम जिले में 25 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 21 लोगों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार (7 मई) शाम करीब सात बजे हुआ. रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने बताया कि अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं. अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है. संख्या का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.


घटना का पता चलते ही कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद आधी रात को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सोमवार को सुबह छह बजे पोस्टमार्टम शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं.

सीएम पिनाराई विजयन ने जताया दुख

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया और बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय का आदेश दिया. सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, "मलप्पुरम में तानूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है. जिला प्रशासन को बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से काम करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से की जा रही है. उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया. प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

पीपला फॉउंडेशन ने की आरंग को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानसोज और समोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को आरंग विश्राम भवन में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक कार्यों,  मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में चर्चा कर फीडबैक लिया।  इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ब्राम्हण समाज और पिपला फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आरंग को पर्यटन स्थल घोषित करने, मोरध्वज उत्सव  हर साल आयोजित कराए जाने का आग्रह किया। व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से ट्रेनों का फेरा बढ़ाने तथा एफसीआई गोदाम स्थापित किए जाने की बात कही। कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से टेराकोटा प्रशिक्षण और ग्राम समोदा में ग्लेसिंग यूनिट की स्थापना का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने की विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री से पटेल समाज, निषाद समाज, सेन समाज, देवांगन समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने तोड़गांव में तालाब को खेत बनाने की जानकारी मिलने पर जांच के निर्देश दिए। देवांगन समाज ने आरंग क्षेत्र में 90 लाख रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर कहा कि आपके कार्यकाल में सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सामाजिक संगठनों को 10 प्रतिशत राशि पर भूमि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साहू समाज ने राज्य में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। डीघारी में साहू समाज के लिए सामाजिक भवन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने नरवा,गरुवा योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे यादव समाज सहित सभी वर्ग के लोेग लाभान्वित हो रहे है। यादव समाज ने कृष्ण कुंज की स्थापना के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोनकर समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर बताया कि समाज पूरे प्रदेश में 14 स्कूल संचालित कर रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज को पूर्व में दिए गए एक करोड़ रूपए के लिए समाज के प्रतिनिधियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोनकर समाज सहित और अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.