Media24Media.com: पर्यटकों को बचाया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पर्यटकों को बचाया. Show all posts
Showing posts with label पर्यटकों को बचाया. Show all posts

भारतीय सेना ने सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया

No comments Document Thumbnail

 गंगटोक : भारतीय सेना ने सिक्किम में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच फंसे आठ सौ से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्‍चों सहित करीब आठ सौ पर्यटक पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल भारी बर्फबारी के कारण फंस गये थे।


त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फंसे यात्रियों को बचाया। बचाव अभियान अब भी जारी है और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्हें रहने के लिए उचित स्‍थान, गर्म कपड़े, चिकित्‍सा सहायता और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सैनिकों ने फंसे यात्रियों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए अपने बैरेक्स खाली कर दिये हैं। पर्यटकों ने सेना द्वारा तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। भारतीय सेना हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमाओं की रक्षा करने के अलावा पर्यटकों और स्थानीय आबादी की  सहायता करने के लिए सदैव सक्रिय रहती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.