Media24Media.com: परीक्षाओं

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label परीक्षाओं. Show all posts
Showing posts with label परीक्षाओं. Show all posts

व्यापम ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) ने राज्य के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं विषयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है। तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, एनसीईआरटी तथा कृषि विभाग के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न व्यावसायिक विषयों में प्रवेश के लिए व्यापम मई एवं जून माह में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री. एम.सी.ए. एमसीए 24 तथा एम.एससी. नर्सिंग एमएससीएन 2024 में प्रवेश के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 30 मई 2024 रखी गई है। इसी तरह प्री. बीएड, प्री. डीएलडी, के लिए 2 जून 2024, पीईटी एवं पीपीएचटी के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 6 जून 2024 होगी। बीएससी नर्सिंग, प्री बीए बीएड/प्री बीएससी बीएड के लिए 13 जून, पीएटी/पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 16 जून तथा पीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून 2024 है।

उक्त प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि, सुधार की तिथि एवं परीक्षा का समय व्यापम के वेबसाईट पर बाद में घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in/

पीएससी की आगामी परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम, वर्गवार कटआफ सूची भी लिखित परिणाम के साथ होगी जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची लिखित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी। पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू में जो ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी के इन निर्णयों से युवाओं को अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बिलासपुर के लिए हवाई मार्ग से जाने वाले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर युवाओं को सड़क मार्ग से आने की सूचना दी। ट्वीट में लिखा कि कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है। मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुंच रहा हूँ।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे युवा देश हमारा भारत है और उसका हृदय स्थल छत्तीसगढ़ है। जब मैंने विधानसभा वार भेंट मुलाकात कार्यक्रम किया तो मैंने महसूस किया कि युवाओं के साथ अभी खूब सारी बातचीत करनी बची है और फिर युवाओं से संभागस्तरीय भेंट मुलाकात का निश्चय किया।

सबसे पहले रायपुर संभाग के युवाओं से मिला और आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से मिलने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने चर्चा में बताया कि राज्य शासन युवा हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चला रही हैं। हमने व्यापम और पीएससी में फीस माफ कर दी है। 4 माह में युवाओं को 112 करोड़ रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एसआई की भर्ती के नतीजे शीघ्र ही आ जाएंगे।

इस मौके पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, संसदीय सचिव चन्द्र देव राय , बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक रामकुमार यादव , महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा सचिव एस. भारतीदासन, संभागायुक्त भीम सिंह, कलेक्टर सौरभ कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ

रायगढ़ से आये युवा संग्राम सिंह ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपके चेहरे की चमक का राज क्या है। मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया कि मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता की दुआ है। कोरबा से आई कविता ने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने के लिए बड़ा काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। साइंस कालेज बिलासपुर के छात्र प्रियांशु दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। प्रदेश में युवा ऊर्जा के लिए बहुत सकारात्मक माहौल है।

तब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट

सक्ती के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि मैं कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, मुख्यमंत्री जी आपके कालेज जीवन का कौन सा यादगार किस्सा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मैं साइंस कॉलेज, रायपुर में मैथ्स लेकर पढ़ रहा था। तीन हॉस्टल थे। किसी भी हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया। अजीत जोगी जी उस दौरान कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

युवाओं ने की माँग, मुख्यमंत्री ने की पूरी

सारंगढ़ से आई एक छात्रा ने कहा कि उनके कालेज में बाटनी में पीजी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सत्र से इसे आरंभ कर देंगे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में महाविद्यालय आरंभ करने के लिए युवाओं ने धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में वैकेंसी जल्द ही निकाली जाएंगी। मुंगेली की एक छात्रा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की माँग की। मुख्यमंत्री ने इसे पूरा करने की घोषणा की।

सीजीपीएससी की तैयारी के लिए बिलासपुर में खोलेंगे हास्टल

मुख्यमंत्री से एक छात्रा ने कहा कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा बाहर से सीजीपीएससी की तैयारी करने आते हैं। इनके लिए एक हॉस्टल हो जाएगा तो बहुत अच्छी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा सुझाव है। अगले सत्र से हॉस्टल की सुविधा हो जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को करेंगे हाईटेक लाइब्रेरी का लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वाई-फाई कैम्पस, डिजिटल क्लास रूम, ई-लाइब्रेरी, कैंटिन की सुविधा से युक्त रायगढ़ की हाईटेक जिला लाइब्रेरी का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को करेंगे। इस लाइब्रेरी में तैयार किए गए एयरकंडीशन स्टडी रूम में एक साथ 250 बच्चे पढ़ सकते है। जिला प्रशासन की पहल पर 68 साल पुरानी लाइब्रेरी को पूरी तरीके से रिनोवेट किया गया है। यहां छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई है। किताबे और फर्नीचर भी अपग्रेड किया गया है। यहां शहर के बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल जगह मिलेंगी।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ का पुस्तकालय 68 वर्ष पुराना है। जिला गजेटियर के मुताबिक सन 1955 में इसकी स्थापना की गई थी। सन् 1964-65 में शासकीय पुस्तकालय, रायगढ़ में लगभग 7,000 पुस्तकें थीं तथा इसके 281 सदस्य थे। आज लाइब्रेरी में 23 हजार से ज्यादा किताबें पढऩे के लिए उपलब्ध है। लाइब्रेरी को आधुनिक तकनीकों से अपग्रेड किया गया है। पूरा कैंपस वाईफाई युक्त है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 20 कंप्यूटर  लगाए गए हैं। लाइब्रेरी में स्टडी मेटेरियल प्रिंट करने की भी सुविधा छात्रों को मिलेगी। इसके अलावा यहां एक डिजिटल क्लासरूम बनाया गया है, जिसमें आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर एक साथ 30 छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। ग्रुप स्टडी के लिए भी कमरे बनाए गए हैं।

लाइब्रेरी के रेनोवेशन में खास बात यह है कि यहां बड़े शहरों की तर्ज पर स्टडी केबिन बनाया गया हैं। यह छात्रों के लिए व्यक्तिगत स्टडी टेबल की तरह होगा। जिससे छात्र लाइब्रेरी में एकाग्रचित होकर पढ़ाई कर सकें। यहां ऐसे लगभग 180 केबिन तैयार किए गए हैं। यह लाइब्रेरी सुबह 8 से 10 बजे तक छात्रों के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा यहां ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष फोकस करते हुए उसके लिए जरूरी किताबें और मासिक मैगजीन भी यहां छात्रों को उपलब्ध होगी। 


छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को अब एक बार ही भरना पड़ेगा प्रोफाइल पंजीयन

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़ बिलाईगढ़। आईडी पासवर्ड के तर्ज पर काम करने की व्यापमं द्वारा पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी कई प्रकार के प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आम तौर पर एक ही आवेदक कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। प्रत्येक आवेदन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार बार भरना पड़ता है।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य शासन के निर्देश पर व्यापमं ने आवेदकों के प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था अपने पोर्टल पर की है। एक बार व्यापमं के पोर्टल में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन /पंजीयन करने के बाद परीक्षा विशेष के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को बार बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी। यह जानकारी आवेदन भरते समय उनके प्रोफाइल पंजीयन में स्वमेव आ जायेगी। इससे त्रुटि की संभावना कम होगी।

अभ्यर्थी बात का ध्यान रखें कि व्यापमं द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के आवेदन भरने के पूर्व व्यापमं के पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा तथा उसी प्रोफाइल पर लॉग इन कर अभ्यर्थी व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षाओं का आवेदन भर सकेगा। व्यापमं ने अभ्यर्थियों को यह विशेष हिदायत दी है कि प्रोफाइल बनाते समय पूर्ण सावधानी बरतें क्योंकि प्रोफाइल का एक बार उपयोग करने के बाद इसमें सुधार सिर्फ व्यापमं में उपस्थित होने के बाद ही किया जा सकेगा जिसके लिए शुल्क भी देना होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरकार ने अभ्यर्थियों को व्यापमं का फॉर्म भरने की निशुल्क सुविधा दी है। व्यापम का वेबसाइट पोर्टल https://vyapam.cgstate.gov.in/ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.