Media24Media.com: परीक्षा परिणाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label परीक्षा परिणाम. Show all posts
Showing posts with label परीक्षा परिणाम. Show all posts

जे ई ई एडवांस में प्रयास के 57 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जे.ई.ई. एडवांस 2023 की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जेईई एडवांस 2023 के घोषित परिणामों में इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा में बैठे प्रयास आवासीय विद्यालय के 141 विद्यार्थियों में से 57 ने क्वालीफाई किया है। इसमें से 28 विद्यार्थियों का आईआईटी और 29 का एनआईटी में चयन संभावित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। पाने वाले विद्यार्थियों में प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर का परिणाम सबसे अच्छा रहा है। यहां से जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल 31 विद्यार्थियों में से 15 ने एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 10 का आईआईटी और 06 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर के परीक्षा में बैठे 19 में से 07 बच्चों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 04 का आईआईटी एवं 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास अंबिकापुर के परीक्षा में बैठे 07 में से 02 बच्चे ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। प्रयास दुर्ग के परीक्षा में बैठे 24 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है तथा 05 का एनआईटी में चयन संभावित है।

प्रयास कांकेर के परीक्षा में बैठे 14 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवासं क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास जशपुर के परीक्षा में बैठे 13 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है। इसी प्रकार प्रयास कोरबा के परीक्षा में बैठे 08 विद्यार्थियों में से 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास बिलासपुर के परीक्षा में बैठे 12 विद्यार्थियों में से 01 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास जगदलपुर के परीक्षा में बैठे 13 विद्यार्थियों में से 02 ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 05 का एनआईटी में चयन संभावित है।

इसके अलावा प्रयास के पूर्व वर्ष के ड्रापर 04 विद्यार्थियों जिनमें रायपुर के 03 और अंबिकापुर के 01 छात्र ने आईआईटी के लिए क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार विभागीय राजीव गांधी युवा उत्थान योजना (पीईटी/पीएमटी कोचिंग) से 04 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है। इस प्रकार इस वर्ष कुल 36 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

P.E.T. और PPHT की प्रवेश परीक्षा 25 जून को, ऑनलाईन आवेदन 17 मई से

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 12वी के परीक्षा परिणाम आ गए है जिसके बाद व्यापम ने PET, PPHT के लिए आवेदन के तारीखों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने साल 2023-24 सत्र में राज्य के PET और PPHT व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पाठ्यक्रमों में भर्ती लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 जून को एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा।


व्यापम की ओर से इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई से 8 जून तक लिए जाएंगे। इसके बाद त्रुटि सुधार के लिए 9 जून से 11 जून तक का समय तय किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 जून को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें केवल ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जो निशुल्क रहेगा।

देखें नोटिफिकेशन-

छत्तीसगढ़ : विद्यार्थियों के मन से रिजल्ट का भय दूर करने की पहल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित करने के पूर्व 10 मई को सुबह 10.30 बजे से हेल्पलाईन शुरू की जा रही है। हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 18002334363 है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थी के मन में भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन तथा विषय एवं कैरियर चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर 10 मई से 18 मई तक हेल्पलाईन का संचालन किया जाएगा। 

हेल्पलाईन का संचालन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 तक संचालित की जाएगी। हेल्पलाईन द्वारा मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर, मंडल के अधिकारी, सहायक प्राध्यापक मार्गदर्शन देंगे। हेल्पलाईन मंडल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं हेल्पलाईन समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू के समन्वय से कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि वार्षिक परीक्षा 2023 की परीक्षा पूर्व एवं परीक्षा के दौरान हेल्पलाईन कार्यक्रम संचालित किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम 10 मई को दोपहर 12.00 बजे घोषित किया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.