Media24Media.com: परीक्षा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label परीक्षा. Show all posts
Showing posts with label परीक्षा. Show all posts

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित हो रहा ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने शिक्षा विभाग को प्रेषित अपनी रिपोर्ट में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि जिले के ग्रामीण अंचलों के शासकीय हाई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी तथा शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की अधिकता के कारण शैक्षिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम औसत से भी कम है। शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए युक्तियुक्तकरण जरूरी है। ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप पदस्थापना करने से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और रिजल्ट में सुधार होगा। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने रिपोर्ट में उल्लेखित किया है कि विकासखंड धमधा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मुरमुदा में स्वीकृत 6 पदों के विरुद्ध मात्र 3 व्याख्याता कार्यरत हैं, जबकि कक्षा दसवीं की छात्र संख्या 63 है। शिक्षक अभाव के कारण यहाँ का वार्षिक परीक्षा परिणाम मात्र 47.62 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल सिलितरा और शासकीय हाई स्कूल बिरेझर में भी स्थिति अत्यंत दयनीय है। दोनों विद्यालयों में स्वीकृत 6-6 पदों के विरुद्ध एक भी व्याख्याता पदस्थ नहीं है। क्रमशः 81 एवं 63 छात्रों की दर्ज संख्या वाले इन विद्यालयों में परीक्षा परिणाम क्रमशः 36.59 प्रतिशत एवं 35.00 प्रतिशत ही रहा है।

वहीं दूसरी ओर, शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों की अपेक्षा शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से कहीं अधिक है। उदाहरणस्वरूप, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केम्प-1 मिलाई में 225 छात्रों के लिए स्वीकृत 7 पदों के विरुद्ध 17 शिक्षक कार्यरत हैं, जो कि दर्ज संख्या के मान से 10 शिक्षक अधिक हैं। इसी प्रकार नेहरू शासकीय प्राथमिक शाला दुर्ग में 113 छात्रों के लिए स्वीकृत 4 पदों की तुलना में 11 शिक्षक पदस्थ हैं, जो कि 7 शिक्षक अतिरिक्त हैं। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की शीघ्र पदस्थापना  की आवश्यकता जताई है, ताकि परीक्षा परिणाम में सुधार लाया जा सके और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

तनाव से मुक्ति परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र: मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रामकृष्ण मिशन के छात्र -छात्राओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव से मुक्त रहने से ही परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नारायणपुर में स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ ही तनाव मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बच्चों से परीक्षा पर चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चे परीक्षा के दिन पूरी तरह शांतचित्त होकर परीक्षा हाल में पहुंचें और किसी भी प्रकार का तनाव न लें। परीक्षा के समय प्रश्नों को भली-भांति पढ़ और समझ लें और सबसे सरल प्रश्नों के उत्तर को सबसे पहले हल करें। उन्होंने परीक्षा के पूर्व पढ़ने के साथ ही लिखने का अधिक से अधिक अभ्यास करने को कहा, जिससे परीक्षा के दौरान लिखने की गति अच्छी रहे।

मुख्यमंत्री साय ने इन बच्चों से कहा कि यहां पर उच्च शिक्षा की समुचित सुविधा के लिए अब नारायपुर में कॉलेज भी खोलने जा रहे हैं, इस पर बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद सहित आश्रम के पदाधिकारी तथा शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।


Pariksha Pe Charcha : पीएम मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने के टिप्स दिए

No comments Document Thumbnail

 Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने तनावमुक्त एवं उत्साह के साथ दिलाने के टिप्स दिए। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को अपने पास बिठाया। कांकेर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख तैफुर रहमान ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए पूछा-परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र घबराहट महसूस करते हैं, जैसा कि प्रश्नों को सही ढंग से न पढ़ना आदि। मेरा आपसे प्रश्न है कि इन गलतियों से कैसे बचा जाए कृपया अपना मार्गदर्शन दें ? जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर दिया कि धैर्य रखकर अतिउत्साह में न आना और परीक्षा को एक उत्सव की तरह देखना बहुत जरूरी है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी हम सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक उद्बोधन सुना। इस उद्बोधन से निश्चित रूप से आपके भीतर नयी ऊर्जा का संचार हुआ होगा। आपका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत हुआ होगा। आप सभी कितने सौभाग्यशाली हैं कि जब आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तब आपको न सिर्फ आपके शिक्षकों, माता-पिता और मित्रों का साथ मिल रहा है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी आपके साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर साल परीक्षा से पहले विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें सफल परीक्षार्थी बनने का गुर बताते हैं। यह भी बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी के दौरान आप स्वयं को तनाव से किस तरह दूर रख सकते हैं। हर साल आयोजित होने वाला उनका यह कार्यक्रम, परीक्षा पे चर्चा, बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम है। आज का यह कार्यक्रम इस तरह का सातवां कार्यक्रम था। देश के प्रधानमंत्री को आप लोगों की चिंता है, क्योंकि आप देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री जी का आप लोगों के लिए यही संदेश है कि परीक्षा एक उत्सव है। इसकी तैयारी उत्सव की तरह करें, उत्साह के साथ और पूरी ऊर्जा के साथ करें। सकारात्मकता और मेहनत विद्यार्थियों के लिए सफलता की कुंजी है। आपको हर चुनौतियों पर विजय पाते हुए अपनी सकारात्मकता को बनाए रखना है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि पाठ्यक्रम की तैयारी तभी ठीक तरह से हो पाती है, जब आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ठीक तरह से तैयारी करते हैं। अध्ययन और सेहत के बीच जितना अच्छा संतुलन आप बनाए रखेंगे, आपकी सफलता की गारंटी उतनी ही अधिक होगी। प्रधानमंत्री जी ने आपको सफलता के बहुत सारे टिप्स बता दिए हैं। मैं केवल इतना कहूंगा कि परीक्षा के दौरान अपना खानपान ठीक रखें, नियमित व्यायाम करें, नियमित योग और ध्यान करें। जीवन में कदम-कदम पर परीक्षाएं होती हैं। स्कूली परीक्षाओं में सफलता के बाद जीवन की पाठशाला की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। उन परीक्षाओं में भी सफलता के लिए यही टिप्स काम आते हैं। हमारे प्रधानमंत्री देश में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए हम भी छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को आगामी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने प्रदेश में शिक्षा का नया वातावरण तैयार करेंगे। इस नये वातावरण में प्रतिस्पर्धा के बजाए सहयोग और प्रोत्साहन का महत्व होगा। परीक्षा अध्ययन-अध्यापन की एक प्रक्रिया है। सफलता-असफलता से परे, हम इसके सहभागी बनें, आनंद के साथ इसमें शामिल हों, अपना सर्वाेत्तम देने का प्रयास करेंस मैं सभी शिक्षकों और पालकों से भी कहना चाहता हूं कि हमें अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं का बोझ बच्चों पर नहीं डालना चाहिए। उन्हें अपना सर्वाेत्तम देने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया ।

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर तैयारियां करनी है। हमारा लक्ष्य केंद्रित रहना चाहिए । प्रधानमंत्री जी ने आप सभी को बताया कि कैसे तनाव रहित होकर परीक्षा की तैयारी करना है ।

‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी न्यूज चौनलों के साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाईव, यूट्यूब चौनल और डलळवअ.पद पोर्टल की वेबसाईट के माध्यम से लाईव देखा गया। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावकों ने इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की एवं 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया था। राज्य से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों ने चर्चा में भाग लिया। परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा रही।

उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली में हुई परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ से तोंगपाल के स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका अनिता पहारे और कोटा आत्मानंद स्कूल के छात्र शिवम बंसल भी शामिल हुए।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 29 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

सचिव स्कूल शिक्षा ने परीक्षा पे चर्चाकार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि यह समय है कि जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाये विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में सहयोग करें तथा उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करें।

सचिव स्कूल शिक्षा ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा है कि इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन न्यूज, दूरदर्शन भारत, यू-ट्यूब व डलळवअण्पद आदि के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम और जिला शिक्षा अधिकारी के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिले के केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट टीव्ही, डिजीटल क्लासरूम के प्रोजेक्टर स्क्रीन का उपयोग करते हुए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस लाईव प्रसारण से लाभान्वित करें।

कलेक्टरों से कहा गया है कि जिन स्थलों में इंटरनेट अथवा टेलीविजन की सुविधा सुगम नहीं वहां ऑलइंडिया रेडियो एवं एफएम चैनल के द्वारा इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सुनाया जाए। कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों एवं शिक्षकों के फोटो डलळवअज च्वतजंस पर अपलोड किया जाए।

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी पूरक, अवसर परीक्षा पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी पूरक एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2023 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए।

परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। जिसमें छात्र अपना परीक्षाफल प्राप्त कर सकते है।

सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर की शारीरिक दक्षता परीक्षा का अंतिम अवसर 30 जुलाई को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में सूबेदार/उप निरीक्षक प्लाटून कमाण्डर संवर्ग- 2021 की भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत प्रारंभिक एवं मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत 18 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा जिला रायपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है।

भर्ती समिति के अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि जो भी अभ्यर्थी किसी कारणवश अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि को परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए हैं, ऐसे सभी उम्मीदवारों को अवसर देते हुए 30 जुलाई 2023 को उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे समस्त अभ्यर्थी उक्त तिथि को प्रातः 06.30 बजे अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र में दर्शित निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई 2023 के उपरांत किसी भी अभ्य र्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कोई अवसर नहीं दिया जायेगा।

छत्तीसगढ़ : हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी

No comments Document Thumbnail

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2023 के पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में परीक्षार्थी अपना अनुक्रमाक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
                 

जिन विद्यार्थियों ने पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन के लिये आवेदन किया था, वे विद्यार्थी पूरक/अवसर परीक्षा 2023 के लिये आवेदन करना चाहते है, तो जिला मुख्यालय में समन्वय संस्था या विकाखण्ड के शासकीय स्कूल के माध्यम से दिनांक 04 जुलाई 2023 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

इनफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंट ऑफिसर और असिसटेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की परीक्षा 2 जुलाई को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इनफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंटेंट ऑफिसर और असिसटेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर इन (ईपीएफओ) की परीक्षा 2 जुलाई को दो पलियों में आयोजित की आएगी।

प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक एवं द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक 24 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए रायपुर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रूचि शर्मा को सहायक को-आर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री 21 मई को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् परीक्षा परिणाम करेंगे घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 21 मई को प्रातः 11 बजे शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 के परिणाम घोषित करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं) से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम् के पूर्व अध्यक्ष एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुन्दर दास इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्कृत विद्या मंडलम् के सहायक संचालक परीक्षा ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 38 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 3106 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

 

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस परीक्षा में जो विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों यह देखें कि कहां कमी रह गई है, लगन और मेहनत से पढ़ाई कर फिर से प्रयास करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष भी हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर भी प्रसन्नता जताई। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट के टॉप टेन स्थान में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 5 विद्यार्थी शामिल हैं, इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट के टॉप टेन स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10 विद्यार्थी शामिल हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित करते हुए सफल छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी और जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं,

वे हौसला बनाए रखें और मेहनत के साथ पढ़ाई करें। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल सहित मण्डल के सदस्यगण, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन में कुल 48 विद्यार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में 30 विद्यार्थी हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल जशपुर के राहुल यादव ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जशपुर के सिकंदर यादव ने 98.67 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं की मेरिट लिस्ट में ट्राईबल क्षेत्र के 19 विद्यार्थियों में जशपुर के 12, कांकेर के 4, सरगुजा के 2, सूरजपुर के एक विद्यार्थी शामिल है। 

मेरिट लिस्ट में 28 छात्राएं, 20 छात्र शामिल हैं, इनमें शासकीय स्कूल के 23 और निजी स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अभिनव व्ही.एम. हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर रायगढ़ की विधि भोसले ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल सक्ती जांजगीर-चांपा के विवेक अग्रवाल ने 97.40 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 12 की मेरिट लिस्ट में 18 छात्राओं और 12 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। टाईबल क्षेत्र के 2 विद्यार्थियों में एक कांकेर और एक जशपुर का विद्यार्थी शामिल हैं। मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों में 11 शासकीय तथा 19 निजी विद्यालयों के छात्र शामिल हैं।

 शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वीं-12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा के परिणाम गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बेहतर आए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 75.05 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि गत वर्ष की तुलना में 0.82 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि गत वर्ष की तुलना में 0.66 प्रतिशत ज्यादा हैं। हाई स्कूल में 70.26 प्रतिशत बालक एवं 79.16 प्रतिशत बालिका उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि हायर सेकेण्डरी में 75.36 प्रतिशत बालक एवं 83.64 प्रतिशत बालिका उत्तीर्ण हुई हैं।

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,37,559 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 1,77,790 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,47,721 है अर्थात् कुल 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालकों का प्रतिशत 70.26 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1.19,901 (36.32 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 17,923 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। 

कुल 626 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 16 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 281 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 324 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 05 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे। वर्ष 2022 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,63,301 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,71,539 बालक तथा 191,762 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 74.23 था इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 179,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.84 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25.377 (7.85 प्रतिशत) है 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22.751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।

कुल 359 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 30 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 279 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 43 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 07 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे। वर्ष 2022 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,87,673 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 129,213 बालक तथा 1,58,460 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.30 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 2,418 एवं हायर सेकण्डरी में 2,308 परीक्षा केन्द्र तथा 29 समन्वय केन्द्र बनाये गये थे।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाईस्कूल परीक्षा में 1,286 एवं हायर सेकण्डरी में 1,913 कुल 3,199 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गये हैं। वर्ष 2022 में हाईस्कूल परीक्षा में 1571 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा में 1643 कुल 3,214 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया गया था। मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के अंक नहीं जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है अतः इस वर्ष बोनस अंक को छोड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट https://results.cg.nic.in/ तथा वेबसाइट http://cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध है।

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्टकक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट

यूपीएससी द्वारा आयोजित कम्बाइन्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 16 अप्रैल को होगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा (II) 2023 की परीक्षा 16 अप्रैल को तीन पालियों में प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजेतक , द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

इसी तरह नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (II) 2023 की परीक्षा 16 अप्रैल को ही सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जायेगी।

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी निर्धारित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मार्च-अप्रैल परीक्षा सत्र 2023 की समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 28 मार्च से 2 मई तक और हाईस्कूल की परीक्षा 1 अप्रैल से 2 जून तक आयोजित होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने बताया कि छात्र-छात्राएं परीक्षा से संबंधित समय-सारणी की जानकारी समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर प्राप्त कर सकते है। कार्यालय की वेबसाईट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारणी उपलब्ध है जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा का समय प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है।

परीक्षा कार्यक्रम



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.