Media24Media.com: परंपरा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label परंपरा. Show all posts
Showing posts with label परंपरा. Show all posts

जैन धर्म में गलती की क्षमा मांगने की महान परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जैन समाज द्वारा आयोजित सिद्धितपकी पूर्णहुति पर सिद्धिशिखर विजय उत्सव में बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जैन समाज में तपस्या की परंपरा है ऐसे तपस्या से छत्तीसगढ़ में खुशहाली आएगी और सुख-समृद्ध होगा। 11 साल के बेटे, 13 वर्ष की बेटी से लेकर 80 वर्ष की माता सहित कुल 114 तपस्वियों ने 44 दिन तक जैन परंपरा के अनुसार 4500 तरह के व्रत रखकर कठोर साधना की। जिनका आज हमने सम्मान किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जैन समाज के संत-मुनि बिना चरण पादुका के हजारों मील पैदल यात्रा करते हैं। खान-पान का सयंम रखकर मानव समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म एक ऐसा धर्म है, जहां पर गलतियों को स्वीकार करने और क्षमा मांगने की महान परंपरा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रभु राम के ननिहाल और माता कौशल्या की पुण्य भूमि पर पधारे संतों के चरणों को शत-शत नमन करता हूं। छत्तीसगढ़ को उनका आशीर्वाद हमेशा से मिलते रहा है, मैं ऐसी कामना करता हूं कि उनके आशीर्वाद से प्रदेश में खुशहाली आए हर घर में सुख-समृद्धि रहे। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को संतो का आर्शीवाद हमेशा से मिलता रहा है। संतों की प्रेरणा से यह आध्यात्मिक तपस्या संभव हुई। गुरूओं के आर्शीवाद से हमेशा ताकत और प्ररेणा मिलती रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रभु राम का ननिहाल हमेशा से शांति का टापू रहा है और यहां सुख-समृद्धि रहे ऐसी कामना है। ऐसे तपस्वी के बीच में आने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैन समाज के तपस्वियों को बहुत-बहुत बधाई। अग्रवाल ने कहा कि उनकी तपस्या से छत्तीसगढ़ की धर्मभूमि, कर्मभूमि सुखशाली, समृद्धिशाली बने। सभी संतों के प्रवचनों को जीवन में आत्मसात करें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अतिथियों ने तपस्वियों का अभिनंदन किया।

पूज्य जयपाल विजयजी महाराज ने भी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म अहिंसा और करूणा में विश्वास रखता है। उपभोक्तावाद को एक प्रकार की हिंसा मानता है। हमारे संत-मुनियों की तपस्या विश्व और राष्ट्र के कल्याण के लिए होती है। जैन धर्म के अचार-विचारों में एवरेस्ट की उंचाई और अंटलंटिक की गहराई भी है। उन्होंने कहा कि 114 तपस्वियों में अपनी कठिन तपस्या से सिद्धि शिखर पर विजय पताका लहराई है। इस अवसर पर पूज्य प्रियदर्शी विजय जी महाराज और पूज्य तीर्थ प्रेम विजय जी महाराज भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, गजराज पगारिया, स्वरूप चंद जैन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन  जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक समाज एवं चर्तुमास समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

 

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा आज हो गया संपन्न, अंतिम दिन मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र की विदाई

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। पचहत्तर दिनों तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा आज संपन्न हो गया। इस पर्व के अंतिम दिन मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र की विदाई की रस्म अदा की गई। बस्तर दशहरा पर्व श्रावण महीने की अमावस्या तिथि को पाट जात्रा विधान के साथ शुरू हुआ था। इस दौरान पचहत्तर से अधिक विधान किए गए। बस्तर दशहरा पर्व की अंतिम रस्म के विधान में परंपरा के अनुसार राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव के साथ ही राजगुरू, 



पुजारी और सेवादारों द्वारा माता मावली की डोली को कांधे पर रखकर दंतेश्वरी मंदिर परिसर से बाहर लाया गया। इस दौरान महिला पुलिस के जवानों ने परंपरा के अनुसार बंदूक चलाकर माता को सलामी दी। इसके बाद मंदिर के सिंहद्वार में बने विशाल मंच पर मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया। यहां राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव द्वारा आरती के बाद माता को सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आदिवासी समाज को अधिकार दिलाने हरसंभव प्रयास कर रही भूपेश सरकार : विनोद चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भूपेश सरकार आदिवासियों के हकों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकार देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि आदिवासी समाज सहित सभी लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध हों और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आगे बढ़े, 



विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्रवासियों को संसदीय सचिव ने दी बधाई

और अधिक समृद्ध राज्य सरकार द्वारा नदी-नालों में वाटर रि-चार्जिंग के लिए नरवा योजना का संचालन वन विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए राज्य सरकार ने मंत्रिमण्डलीय उप समिति एवं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर है।

राज्य सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए उनके विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यहां की करीब 31 प्रतिशत आदिवासी जनता और शेष आबादी के बीच की दूरी को कम करते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोले गए हैं। जनजातियों के विकास और हित को ध्यान में रखते हुए भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में कई अहम फैसले लिये हैं। जिला खनिज न्यास की राशि से आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार, आदिवासी विकास प्राधिकरणों में स्थानीय अध्यक्ष की नियुक्ति, 

आदिवासी क्षेत्रों में नई प्रशासनिक इकाईयों का गठन के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने जैसे कई प्रयास आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए किए गए हैं। आदिवासियों के हितों के लिए गए निर्णयों से उनका जीवन स्तर उपर उठ रहा है। छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया। इससे सभी लोगों को आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और उनके उच्च जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिला है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.