Media24Media.com: पद्म विभूषण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पद्म विभूषण. Show all posts
Showing posts with label पद्म विभूषण. Show all posts

CG NEWS : पद्म विभूषण‘‘, ‘‘पद्म भूषण‘‘ तथा ‘‘पद्म श्री‘‘ पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ‘‘पद्म विभूषण‘‘ ‘‘पद्म भूषण‘‘ तथा ‘‘पद्म श्री‘‘ पुरस्कारों के लिए वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन www.padmmaward.gov.inके माध्यम से चाही गई है।




पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित आपके जिले के योग्य/पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव गृह मंत्रालय भारत शासन के संलग्न प्रपत्र में दिए गए निर्देशानुसार 16 अगस्त 2023 तक नामित व्यक्तियों की जानकारी की प्रति संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर को जानकारी भेजने हेतु निर्देश प्राप्त है। जिले के अंतर्गत ‘‘पद्म विभूषण‘‘, ‘‘पद्म भूषण‘‘ तथा ‘‘पद्म श्री‘‘ पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित जानकारी जिले के योग्य/पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव गृह मंत्रालय भारत शासन के के पत्र में दिये गए निर्देशानुसार 10 अगस्त 2023 समय शाम 05:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बलरामपुर में आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी के लिए कार्यालयीन सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।



एस. पी. बालासुब्रमण्यम समेत इन 7 हस्तियों को दिया जाएगा पद्म विभूषण

No comments Document Thumbnail

गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण(Padma Vibhushan Award) 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिससे सार्वजनिक मामलों की श्रेणी में जापान में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सम्मानित किया गया है।





एस. पी. बालासुब्रमण्यम को मिलेगा पद्म विभूषण(Padma Vibhushan Award)





इस बार पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं शामिल हैं। तमिलनाडु के लोकप्रिय संगीतकार और पाश्र्व गायक रहे एस. पी. बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। फाइबर ऑप्टिक्स पर अपने काम के लिए जाने जाने वाले भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरेंद्र सिंह कपानी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।





ये भी पढ़ें- 72th Republic Day - इस गणतंत्र दिवस जानिए संविधान की कुछ रोचक बातें, पढ़िए लिखने वाले हैं कौन





कर्नाटक के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट बेले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान और शांति कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान, जिन्हें कुरान पर एक टीका लिखने के लिए जाना जाता है, भारतीय पुरातत्वविद और हिंदुत्व के ऐतिहासिक संशोधनवादी बी.बी. लाल और मूर्तिकार सुदर्शन साहू अन्य पद्म विभूषण प्राप्तकर्ताओं में से हैं।





इन्हें मिलेगा पद्म भूषण





असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और भारतीय इस्लामी विद्वान कल्बे सादिक उन 10 पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार विभिन्न विषयों - कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, और नागरिक सेवा, सहित अन्य में दिए जाते हैं।


पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण लौटाया

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : किसान आंदोलन (Peasant movement) के समर्थन में और कृषि कानून के विरोध में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal returned padma vibhushan) ने अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटाया है।





यह भी पढ़ें : –धान का अवैध व्यापार करने वाले के विरूद्ध की गई कारवाही





पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) ने यह सम्मान लौट आते हुए कहा कि “वह किसानों के साथ किए जा रहे केंद्र सरकार के व्यवहार से बेहद आहत है। किसानों के समर्थन सहित कृषि कानून के विरोध में उन्होंने अपना यह सम्मान केंद्र सरकार को वापस लौटाने का फैसला किया है।





यह भी पढ़ें : –पत्रकारिता के एक युग का अवसान, आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे सुरजन





बादल (Prakash Singh Badal) ने अपना सम्मान लौटाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 3 पन्नों की चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैं इतना गरीब हूं कि किसानों के लिए कुर्बान करने के लिए मेरे पास कुछ और नहीं। मैं जो भी हूं, किसानों की वजह से हूं, ऐसे में अगर किसानों का अपमान हो रहा है तो किसी तरह का सम्मान मेरे द्वारा रखने का कोई फायदा नहीं है।”





Prakash Singh Badal बोले किसानों से किया धोखा





पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal returned padma vibhushan) ने अपने पत्र में आगे लिखा कि किसानों के साथ जिस तरह का धोखा किया गया है, मैं उस से आहत हूं। केंद्र सरकार के रवैए पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों के आंदोलन को जिस तरह से गलत नजरिए से पेश किया जा रहा है, वह बेहद दर्दनाक है।





प्रधानमंत्री मोदी और बादल के अच्छे है संबंध





गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल आर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे संबंध है। यही वजह है कि अटल बिहार बाजपेयी के समय से भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन भी अब तक ज़ारी रहा।





प्रकाश सिंह के बेटे सुखबीर बादल को पार्टी की कमान देने के बाद से ही वे राजनैतिक गतिविधियों से दूर रहते है, जिसके बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन भी टूटा था। यहां यह बताना भी जरूरी है कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.