Media24Media.com: पदोन्नति

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पदोन्नति. Show all posts
Showing posts with label पदोन्नति. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने इस मौके पर वेतन विसंगति दूर करने, चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान दिलाने, लंबित महंगाई भत्ते का एरियर्स का भुगतान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधि मंडल ने होली से पहले अधिकारी-कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों के संबंध में 5 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में  जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ते का एरियर भविष्य निधि खाते में समायोजित करने की मांग की गई है। इसी प्रकार विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने शासकीय सेवकों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान क्रमशः 8, 16, 24 एवं 32 वर्षों की सेवा पर प्रदान करने मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में अर्जित अवकाश का नगदीकरण 300 दिवस करने की मांग की गई।

कमल वर्मा ने बताया कि शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के लिए राज्य के मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों से कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की मांग भी की गई है। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में बी.पी.शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, सतीश मिश्रा, पंकज पांडेय, राजेश चटर्जी, सत्येंद्र देवांगन, अजीत दुबे, जय कुमार साहू,  श्रीमती ऋतु परिहार, उमेश मुदलियार, राजेंद्र चंद्राकर, पीतांबर पटेल, और संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां हुई दुगुनी, मिली पदोन्नति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता और चार मानचित्रकारों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने आज दो अभियंताओं को 29 मई 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति के भी आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से अभियंताओं की लंबित पदोन्नति के आदेश चालू अक्टूबर माह में जारी किए गए हैं। हाल ही में 14 अक्टूबर को 51 अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था। इनमें तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता तथा 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इस प्रकार चालू अक्टूबर माह में कुल 98 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने इस दीपावली नई खुशियां देने के लिए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

पदोन्नति में किसी भी प्रकार के नियम, निर्देश अथवा अर्हताओं को नहीं किया गया दरकिनार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन बल प्रमुख के पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा भारतीय वन सेवा केे वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार समस्त नियमों का पालन किया गया है। विभागीय पदोन्नति की कार्यवाही में किसी भी प्रकार के नियम, निर्देश या अर्हताओं को दरकिनार नहीं किया गया है। भारत सरकार कार्मिक एवं प्रशिक्षण, लोक शिकायत विभाग द्वारा 20 सितम्बर 2022 को जारी निर्देश अखिल भारतीय वन सेवा से संबंधित नहीं है।

इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के शीर्षस्थ वेतन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पत्र 16 अप्रैल 2009 में दिये गय निर्देश के अनुसार राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ राज्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल 16 में कार्यरत 07 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को विचार क्षेत्र में लिया गया है।

भारतीय वन सेवा के कार्यरत 07 प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों को विचारण क्षेत्र में रखने के उपरांत विभागीय पदोन्नति समिति जो मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग एवं भारत सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की उपस्थिति में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 16 अप्रैल 2009 को जारी किये गये दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में तथा उपलब्ध सेवा अभिलेख एवं दिये गये मापदण्ड के आधार पर समग्र रूप से मूल्यांकन के उपरांत विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा स्केल लेबल 16 में कार्यरत् 07 अधिकारियों में से व्ही. श्रीनिवास राव भारतीय वन सेवा (1990) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के पद एवं शीर्षस्थ वेतनमान छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने सीएम भूपेश बघेल से मिलकर आभार व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर जनसंपर्क विभाग के सेटअप रिविजन सहित विभाग की अन्य माँगों को पूरा करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष संयुक्त संचालक बालमुकुंद तंबोली ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के उपरांत लगभग 22 वर्षों के बाद आपकी पहल से जनसंपर्क विभाग का सेटअप रिविजन हुआ है, जिससे विभाग में 3 अपर संचालक, 3 संयुक्त संचालक, 10 उपसंचालक सहित अन्य पदों में वृद्धि हुई।

इससे बहुत लंबे समय से पदोन्नति से वंचित अधिकारियों की पदोन्नति हो पाई है। उन्होंने कहा कि सेटअप रिविजन होने से विभागीय दायित्वों का निर्वहन बेहतर कार्य क्षमता और कार्यकुशलता के साथ हो पाएगा। इसके लिए संघ आपके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि विभाग की जरूरतों को देखते हुए संचार उपकरणों की मांग की गई थी, जो लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। साथ ही जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी राज्यस्तरीय अधिमान्यता प्राप्त हुई। संघ के प्रतिनिधियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की सुविधा आरंभ कर दिये जाने से जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों में भी काफी खुशी है। साथ ही 70-80-90 प्रतिशत स्टाइपेंड की व्यवस्था समाप्त करने के मुख्यमंत्री के निर्णय से विभाग में नवनियुक्त 16 अधिकारी लाभान्वित हुए हैं। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि डीए और एचआरए में वृद्धि के निर्णय से भी विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं।

संघ के अध्यक्ष तंबोली ने कहा कि विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती होने से विभाग और भी सुदृढ़ होने के साथ ही विभागीय अधिकारी अधिक बेहतर एवं प्रभावी तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने विभागीय भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इस दिशा में शीघ्र ही प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही।

मुख्यमंत्री बघेल ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर संघ के संरक्षक अपर संचालक जेएल दरियो, संजीव तिवारी के साथ संघ के सदस्य संयुक्त संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, उप संचालक प्रेमलाल पटेल, सौरभ शर्मा, नितिन शर्मा, सहायक संचालक श्रीमती दानेश्वरी संभाकर, सचिन शर्मा, सहायक सूचना अधिकारी भवानी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु काउंसलिंग 26 से 30 नवम्बर तक

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। जिला स्तर के रिक्त पद के अनुपात में सहायक शिक्षक (एलबी) से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदोन्नति हेतु  काउंसलिंग तिथि घोषित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर से प्राप्त जानकारी अनुसार देवभोग विकासखंड के लिए 26 नवम्बर 2022, 



फिंगेश्वर के लिए 27 नवम्बर, मैनपुर के लिए 28 नवम्बर, छुरा के लिए 29 नवम्बर तथा गरियाबंद विकासखंड के लिए 30 नवम्बर 2022 निर्धारित की गई है। उक्त काउंसलिंग स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में प्रातः 10 बजे से होगी।

सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। निर्देश में कहा गया है कि पदांकन सर्वप्रथम शिक्षक विहीन शालाओं में और उसके बाद एकल शिक्षकीय शालाओं में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उल्लेखनीय है कि शासन के ध्यान में यह तथ्य आया है कि वर्तमान में सहायक शिक्षक से प्राधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति के बाद पदांकन में विधिवत प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है।



इन तथ्यों को ध्यान रखते हुए राज्य शासन द्वारा सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति के बाद पदांकन के संबंध में निर्देश प्रसारित किए है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन जिलों में आज दिनांक तक पदांकन आदेश जारी नहीं किए गए हैं, उन जिलों में पदाकंन की कार्यवाही काउन्सिलिंग के माध्यम से ही की जाए। इसके लिए सर्वप्रथम शिक्षक विहीन शालाओं में पदांकन किया जाए। शिक्षक विहीन शालाओं में पदांकन पूर्ण होने पर एकल शिक्षक की शालाओं में प्राथमिकता के आधार पर पदांकन किया जाए। 

इन दोनो श्रेणियों में रिक्तियां भरे जाने के बाद अन्य आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों में पदांकन किया जाए। जो शिक्षक वर्तमान पदांकन से संतुष्ट नहीं है, उनके द्वारा 10 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारियों के समक्ष अभ्यावेदन किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी संबंधित के अभ्यावेदन का निराकरण विधिवत काउन्सिलिंग के माध्यम से 7 दिवस के भीतर करें और की गई कार्यवाही से संचालक लोक शिक्षण को अवगत करायें।

एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी

No comments Document Thumbnail

कोण्डागांव। जिले के अंतर्गत 28 सितम्बर 2022 को जारी सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति आदेश को त्रुटि परिलक्षित होने तथा लोक शिक्षण संचालनालय के दिशा-निर्देशों का परिपालन नहीं करने के कारण निरस्त किया गया है। अब पुनः पदोन्नति आदेश जारी करने हेतु 01 अप्रैल 2022 की स्थिति में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी कर संबंधित शिक्षकों से 04 नवम्बर 2022 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है।



उक्त वरिष्ठता सूची अवलोकन हेतु जिले वेबसाइट ूूूणवदकंहंवदण्हवअण्पद पर अपलोड कर दी गयी है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल से मिली जानकारी के अनुसार इस वरिष्ठता सूची के बारे में एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षक अपना दावा-आपत्ति आगामी 04 नवम्बर 2022 तक संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि पदोन्नति सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जा सके।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.