Media24Media.com: पति के साथ ब्यूटी पार्लर गई महिला प्रेमी के साथ फरार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पति के साथ ब्यूटी पार्लर गई महिला प्रेमी के साथ फरार. Show all posts
Showing posts with label पति के साथ ब्यूटी पार्लर गई महिला प्रेमी के साथ फरार. Show all posts

पति के साथ ब्यूटी पार्लर गई महिला प्रेमी के साथ फरार, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

बिहार के जहानाबाद जिले से 16 जनवरी को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पति के साथ ब्यूटी पार्लर गई महिला अपने प्रेमी (Girl run with BF) के साथ भाग गई। इसके बाद पति को अकेले ही वापस लौटना पड़ा। घटना जिले के राजा बाजार की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को महिला अपने पति के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंची थी।





ब्यूटी पार्लर (beauty parlour) संचालक पर आरोप





पत्नी को पार्लर में छोड़ कर पति बाजार के अन्य कामों को करने के लिए वहां से चला गया था। इधर जब वह वापस लौटा तो पत्नी पार्लर (beauty parlour) में मौजूद नहीं थी। ऐसे में पति ने पार्लर संचालक पर आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पति के मुताबिक उसने पत्नी को 500 रुपये देकर पार्लर के अंदर भेजा था। उसके सामने ही पत्नी पार्लर के अंदर गई थी। ऐसे में पति पार्लर संचालक पर उसकी पत्नी को छुपा कर रखने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा।





एशिया की सबसे बड़ी गाजीपुर मुर्गा मंडी एक बार फिर खुली, AAP सरकार ने हटाया प्रतिबन्ध





हाई वोल्टेज ड्रामा





वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पार्लर के अंदर जाकर जांच करने की बात कही, लेकिन लेडीज पार्लर (Girl run with BF) होने की वजह से पार्लर संचालिका ने पुलिस को अंदर जाने से मना कर दिया, जिससे लोगों का शक और भी बढ़ गया। इधर सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद थानाध्यक्ष ने ब्यूटी पार्लर में लगे CCTV को खंगाला।





महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज





CCTV फुटेज देखने के बाद पूरा मामला साफ हो गया। दरअसल महिला पार्लर के मेन गटे से अंदर गई तो थी, लेकिन पति के जाने के तुरंत बाद बाहर निकल गई और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पति और परिजनों ने नगर थाना में महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरी तरफ महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.