Media24Media.com: पटाखा फैक्ट्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पटाखा फैक्ट्री. Show all posts
Showing posts with label पटाखा फैक्ट्री. Show all posts

बस्ती के बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, मजिस्ट्रियल जांच का आदेश

No comments Document Thumbnail

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में बस्ती के बीच में चल रही पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर को विस्फोट हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों में फैक्ट्री का मालिक और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री मालिक के चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।


घटना कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल के पास की है। पटाखे की अवैध फैक्ट्री रिहायशी इलाके के बीच में चलाई जा रही थी। यहां दिवाली के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए जा रहे थे।

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल 8 लोग काफी गंभीर हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी बस्ती में काफी समय से अवैध फैक्ट्री चल रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई, जिसमें कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना के वक्त फैक्ट्री में 13 से अधिक मजदूर पटाखे बना रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि इसका असर आसपास के घरों में भी देखने को मिला है। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों में कई राज्यों से पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.