Media24Media.com: पटवारियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पटवारियों. Show all posts
Showing posts with label पटवारियों. Show all posts

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने छात्र एवं युवा वर्ग के कार्यों को तत्परता से करने के दिए सख्त निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें हड़ताल के कारण अटके कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। गुरुवार रात हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
                         

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र एवं युवा वर्ग के कार्यों को तत्परता से करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सरकार ने भारी संख्या में नौकरी का पिटारा खोल दिया है, जिससे प्रदेश में युवा वर्ग उत्साहित हैं। सभी को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम गढ़ रही है। इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि जन सेवा के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पटवारियों की हड़ताल के कारण बाधित कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पटवारी संघ 15 मई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इसके कारण आमजन को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य में शासकीय पदों में भर्ती के लिए रास्ता खुला और मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में सभी विभागों में मोशन मोड़ पर बड़े पैमाने में रिक्त पदों पर भर्तियां जारी हैं। जिसके लिए जरूरी दस्तावेजों जैसे- जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में पटवारी की मुख्य भूमिका है।

पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने से विद्यार्थियों को भी जाति, निवास, आय जैसे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में भी कठिनाई हो रही थी।वहीं किसानों, आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में, राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में भी बाधा आ रही थी। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने विशेष पहल करते हुए पटवारियों की हड़ताल खत्म करवाई।

लंबे अरसे से जमे 23 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण,13 नये पटवारियों को दी गयी नई पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। पटवारियों के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों एवं राजस्व विभाग के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर रजत बंसल ने लंबे अरसे से एक ही तहसील में जमे 23 पटवारियों का स्थानंतरण दूसरे तहसील में की गयी है। यह पहला मौका है जब पटवारियों का स्थानंतरण जिले में ही तहसील के अंर्तगत न करके दूसरे तहसील में कर दी गयी है। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर आये 13 पटवारियों पर कलेक्टर ने विश्वास जताते हुए नई पदस्थापना दी है। 23 ट्रांसफर हुए पटवारियों मेंमहेन्द्र धु्रव अर्जुनी, फणीभुषण बांधे बार, सुरेन्द्र सिंह कोट,करमसिंह बरिहा टोपा, नेहा धाकड़े मोपर, संतोष यादव गिधपुरी,



राजीव तिवारी मुढ़पार, सी.एम.सहारे बम्हनी,खिलेश्वर पुरेना अमलीडीह, उत्सव जायसवाल कोट, कंचन जायसवाल अमोदी, विनय कुमार डहरवाल मुढ़पार, आशीष श्रीवास्तव खैरा, कौशिल्या साहू देवरीकला, भावेश वर्मा चरौदा, कोमलचंद कोसले लकड़िया, अजय कुमार प्रभाकर बिटकुली,शंकर बांधे तुलसी, युगल किशोर वर्मा गणेशपुर, मिलन कोसले चौरेंगा, रसपाल सिंह जरौद, अशोक मृचण्डे चंदेरी, रूपाली साहू गिर्रा नाम शामिल है। उक्त स्थानंतरण आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के चलते एवं 3 वर्षों से जमे एक ही स्थान पर उनके स्थानंतरण करनें के आदेश के चलते किया गया है। इसी तरह 13 पटवारी जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गयी है उनमें स्वाति साहू कुकुरदी,पंकज चंद्रा कोरदा, प्रशांत साहू खरतोरा,ऋतु यादव फरहदा, महेन्द्र कुमार कोनी, रजत कुमार वर्मा तिल्दा, युगराजेश्वर केशला, नरेन्द्र कुमार घृतलहरे मोपका, भेखराज साहू बनसांकरा,बलराम साहू हरिनभट्ठा,ममता पुरेना खम्हरिया, भुपेन्द्र कुमार अर्जुनी, राहुल बरपाली शामिल है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.