Media24Media.com: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय. Show all posts
Showing posts with label पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय. Show all posts

श्रिया शर्मा को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । स्थानीय महावीर कालोनी निवासी प्रधानपाठक सुशील शर्मा व स्काउट गाइड संघ की जिला उपाध्यक्ष शिक्षाविद डा मंजू शर्मा की पुत्री श्रिया शर्मा को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है।


श्रिया ने एनालिटिकल स्टडी आफ इंड्रस्टीयल एरियास टू द डवल्पमेंट आफ छत्तीसगढ़ (स्पेशियल रिफ़रेंश टू रायपुर डिविजन) विषय पर शोध किया। जिस पर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। डा श्रिया ने शोधकार्य दुर्गा महाविद्यालय में पदस्थ डा राजेन्द्र शुक्ला सहायक प्राध्यापक के निर्देशन में पूर्ण किया है। 

डा श्रिया ने एमवीपीजी कॉलेज महासमुंद से एम कॉम में स्नातकोत्तर उपाधि व दुर्गा महाविद्यालय रायपुर से एम-फिल की, वे सेट उत्तीर्ण हैं। डा शर्मा की उपलब्धि पर एमवीपीजी कालेज, दुर्गा महाविद्यालय के प्राचार्य, वाणिज्य विभाग एवं स्टाफ़ ने हर्ष जताया है।

रविवि में भारी गड़बड़ी, 50 लाख के बजट में खर्च किए 2.26 करोड़

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : NSUI प्रदेश महासचिव व पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभारी निखिल वंजारी के नेतृत्व में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को सौपा ज्ञापन। निखिल ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023 में वार्षिक परीक्षा समेत विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छापने में 256 लाख रुपए खर्च किए है । जबकि विश्वविद्यालय के बजट में केवल 50 लाख रुपए का प्रावधान है । यह राशि वर्ष 2023 के प्रश्न पत्र प्रिंटिंग बजट इस्टिमेट से 5 गुना ज़्यादा और वर्ष 2021- 2022 के बजट से साढ़े 10 गुना अधिक है । विश्विद्यालय बताएं कि जब छात्रो की संख्या वर्ष 2023 में कम हुई होगी तो खर्च कैसे बढ़ गया ??


छात्रों के पैसों बर्बादी को एनएसयूआई बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगी । एनएसयूआई ने माँग किया है कि प्रश्नपत्र छापने में हुए खर्च का पूरा विवरण साझा किया जाये और इस गड़बड़ी में जो भी अधिकारी शामिल है उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए । एनएसयूआई ने उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है और इस जाँच को करने के लिए एक निष्पक्ष कमिटी बनाई जाए जिसमे विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल रहेंगे ।

दस्तावेजों के अनुसार 2021-22 में प्रश्न पत्र प्रिंटिंग पर 24 लाख रुपए खर्च हुआ। इसमें 1 अप्रैल 2021 से 30 नवंबर 2021 तक की स्थिति में 15 लाख रुपए खर्च दर्शाया गया है। 2022-23 के लिए बजट इस्टीमेट 85 लाख रुपए किया गया, वहीं 1 अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2022 की स्थित में खर्च 30.50 लाख रुपए दर्शाया गया है। वहीं 2022-23 रिवाइज इस्टीमेट तथा 2023-24 के लिए बजट इस्टीमेट 50 लाख किया गया।

पूरी रिपोर्ट को अगर 10 दिन के अंदर छात्रों के समक्ष पेश नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी । इस मौक़े में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार , विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आलोक सिंह , ज़िला महासचिव केतन वर्मा , राहुल गुप्ता , खेमचन्द वर्मा ,प्रियांशु सिंह , रोहन साहू , प्रतीक ध्रुव , विनायक तिवारी , विवेक वर्मा , जयेश बंजारे , सत्यम कुशवाहा ,पांशूल अवस्थी आदि उपस्थित थे ।


PRSU Exam : मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होंगे PRSU के एग्‍जाम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले कोर्स पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। पूरक परीक्षाओं में देरी के कारण कालेजों में नियमित पढ़ाई नहीं हो पाई है, जिसके कारण दिसंबर तक जितने कोर्स की पढ़ाई पूरी हो जानी चाहिए, वह नहीं हो पाई है। वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।


जिन छात्रों की उपस्थिति कम है, उनकी 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कालेजों को निर्देश दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन कालेजों से कितना कोर्स पूरा हुआ, छात्रों की उपस्थिति कितनी है जैसी जानकारी देने के लिए निर्देश दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शैक्षणिक कैलेंडर में भी छात्रों की उपस्थिति की गणना करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की उपस्थिति की गणना पढ़ाई शुरू होने से लेकर 30 नवंबर तक है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नया सत्र शुरू होने के साथ ही कालेजों को शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उसी के अनुसार कालेज में कक्षाएं संचालित की जा रही है। उपस्थिति की गणना इस महीने की जाएगी। इसमें हर विषय की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है। ऐसे छात्र जो एनसीसी, एनएसएस कैंप, खेलकूद, राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में शामिल हुए हैं, उन्हें उपस्थित माना जाएगा। जिन छात्रों की उपस्थिति बहुत कम है, वे नियमित छात्र के रूप में परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े राज्य में 500 से अधिक कालेज हैं। इसमें से 260 से अधिक शासकीय संस्थान हैं।


रविशंकर विश्वविद्यालय ने पूरक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां देखें परिणाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीकॉम तृतीय वर्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष और बीपीई पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दे की इस सप्लीमेंट्री एग्जाम के नतीजे में इस बार बीकॉम तृतीय में 1132 छात्र शामिल हुए, 732 पास और 57 फेल व 344 को पूरक का अंतिम मौका दिया गया। 


बीसीए द्वितीय वर्ष में 390 छात्र छात्राएं पूरक में शामिल, 205 पास,185 को अंतिम मौका मिला है। 27 अक्टूबर से पूरक परीक्षा शुरू हुई थी। 29 नवम्बर तक चली थी, जिसमें 35 हजार छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। बता दे की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अभ्यर्थी prsuuniv.in या prsu.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.