Media24Media.com: पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय. Show all posts
Showing posts with label पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय. Show all posts

विकसित भारत बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण : रमेन डेका

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक है और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। ऐसे दौर मंें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता। जब हम तेजी से तकनीकि प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के दौर में आगे बढ रहे हैं तो भौतिक विज्ञान पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह विचार राज्यपाल रमेन डेका ने भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।


पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने अपने उदबोधन में कहा कि दुनिया आज महत्वपूर्ण पर्यावरणीय, तकनीकि और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रही है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले वैज्ञानिक समुदाय में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। वे अत्याधुनिक शोध के माध्यम से इन वैश्विक मुद्दों को हल करने में हमारी मदद कर सकते हैं।


डेका ने कहा कि सम्मेलन का विषय भौतिक विज्ञान में उभरते रूझान इस उभरते क्षेत्र में अपने ज्ञान पर चर्चा करने और उसे बढ़ाने के लिए शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर वैज्ञानिक जांच और नवाचार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कम्प्यूटर विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक इस सम्मेलन में एक साथ उपस्थित हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारत की शिक्षा पारिस्थितिक तंत्र को बदलने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण रखा है। यह अनुसंधान नवाचार और आलोचनात्मक सोच के महत्व पर जोर देता है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरक का काम करेगी। सम्मेलन युवा और नवोदित वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड के माध्यम से अपने संभावित शोध को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। स्नातकोत्तर छात्रों को शामिल करना और उनकी पोस्टर प्रस्तुतियां इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ज्ञान, विचारों और अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शोध और अभिनव समाधानों के लिए यह सम्मेलन उत्प्रेरक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर स्वागत भाषण रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद ने दिया। प्रोफेसर कल्लोल घोष ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर एच.एस. धामी और केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर प्रसाद ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर शब्दकोश का विमोचन किया गया। राज्यपाल श्री डेेका ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एनालॉटिकल इंस्ट्रूमेंट लेबोरेटरी और नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने सभागार परिसर पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, विद्वान, विशेषज्ञ, शोधकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़िया व्यापारियों का सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए उद्योग व खेल मंत्री

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक उत्सव 'हमर व्यापारी-हमर संगवारी' कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजको ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली सब्सिडी की पूरी जानकारी व्यापारियों को मिल सके इस पर फोकस किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री, अध्यक्षता शेखर वर्मा छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष ने किया। अति विशिष्ट अतिथि टंक राम वर्मा खेलकूद युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, विशिष्ट अतिथि मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण , अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर अतिथि रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शेखर वर्मा ने स्वागत भाषण में संघ का उद्देश्य बताते हुए कहा हमर व्यापारी हमर संगवारी के माध्यम से एक दूसरे से व्यापार व्यवसाय करने से ही छत्तीसगढ़ियावाद को बढ़ावा मिल सकता है। चाहे हम किसी भी जाति ,समुदाय या समाज से हो सबसे पहले हम छत्तीसगढ़िया हैं। यह संगठन सदैव व्यापारियों के हित में सहयोग के लिए तत्पर है।



वहीं मुख्य अतिथि की आसंदी से मंत्री लखन लाल देवांगन ने आप बीती बताते हुए कहा कि व्यापार में उतार चढाव होते रहता है। इसलिए कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। व्यापार के लिए धन के साथ-साथ हौसला होना चाहिए।व्यापारी वर्ग ही व्यवसाय के साथ-साथ लोगों को रोजगार देते हैं। इस तरह देश के राजस्व में व्यापारी वर्ग की अहम् भूमिका होती है। मंत्री टंक राम वर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा लगाने भर से कुछ नहीं होना है।


बल्कि हमें छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाने मिल जुलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने लक्ष्मण मस्तुरिया की गीत "मोर रग रग में हे मया दया" के साथ अपनी बात को समाप्त करते हुए इस आयोजन की सराहना की। वहीं रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा व्यापार में घाटा से घबराने वाले व्यापार नहीं कर सकते हैं। इसलिए लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।सभी अतिथियों ने अपना उद्बोधन छत्तीसगढ़ी भाषा में दिया। इस अवसर पर प्रदेश के 20 ऐसे व्यापारी जिन्होंने व्यापार व्यवसाय में शून्य से शिखर तक सफलता हासिल किए हैं ,उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अलग-अलग विभाग अधिकारियों ने उद्योग-व्यापार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। जिसे सभी व्यापारियों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।

इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन व सम्मान समारोह के आयोजन संयोजन में संस्था के अध्यक्ष शेखर वर्मा, महासचिव मनीष टिकरिया , कोषाध्यक्ष ललित साहू, उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया, राजेश देवांगन, सह सचिव पुनारद निषाद, मीडिया संयोजक गोविंद साहू , सदस्य संयोजक कुबेर चंद्राकर ,संगठन संयोजक दीपक साहू , कार्यक्रम संयोजक माशिष साहू ,करण भारद्वाज, ईश्वर पटेल , ओपी बंजारे उद्योग विभाग ,प्रेमलाल साहू खादी ग्रामोउद्योग ,राजीव एस MSME ,पुरुषोत्तम कश्यप बैंक ऑफ़ बड़ौदा ,शशिकांत चंद्राकर CA , सुनील चंद्राकर, धनंजय वर्मा,रामशरण टंडन ,महेश साहू ,ब्रम्हदेव पटेल ,परदेशी पटेल, विनोद रात्रे, विजय चंद्रवंशी , अनिल चंद्राकर , प्रीतम साहू, अखिलेश चंद्राकर लिलेश्वरी साहू , निधि चंद्राकर ,त्रिलोचन साहू ,घनश्याम सिन्हा , रोशन निषाद ,नारायण साहू ,युवराज सिन्हा, शांतनु सिन्हा की अहम् भूमिका रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर के व्यापारियों की उपस्थिति व सहभागिता रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.