Media24Media.com: पंडित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पंडित. Show all posts
Showing posts with label पंडित. Show all posts

एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती मनाई

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली/रायपुर। एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महान मानवतावादी, चिंतक और भारत का सच्चा सपूत बताया है। इधर, छत्तीसगढ़ में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



रायपुर के तेलीबांधा में स्थित उनकी प्रतिमा पर केंद्रीय उर्वरक और रसायन राज्यमंत्री भगवंत खूबा ने मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही अंत्योदय का सिद्धांत है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसी का अनुसरण कर जनहित की योजनाएं तैयार की हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चल रही है। वहीं, रायपुर नगर निगम और संस्कृति विभाग द्वारा भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.