Media24Media.com: नोटों की गड्डियां

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नोटों की गड्डियां. Show all posts
Showing posts with label नोटों की गड्डियां. Show all posts

चुनाव के बीच आंध्र प्रदेश में मिला रुपयों का पहाड़, ट्रक में मिली नोटों की गड्डियां

No comments Document Thumbnail

 Andhra Pradesh News :  आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के गारिकापाडु चेक पोस्ट पर एक ट्रक से 8 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। ट्रक में मौजूद दो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है।


एनटीआर जिला पुलिस को गारिकापाडु चेक पोस्ट पर जांच के समय एक ट्रक पर संदेह हुआ। ट्रक की तलाशी लेने पर पता चला कि ट्रक के केबिन में पाइप से लदी लॉरी में नकद छिपाया हुआ था। पुलिस ने जब उसे निकालकर देखा तो लगभग 8 करोड़ रुपये छिपाए हुए थे।

 ट्रक से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह पैसा वे हैदराबाद से गुंटूर ले जा रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर चंद्र शेखर ने बताया कि इस राशि को जिला जांच टीम को सौंपा जाएगा। चुनाव आयोग के अधिकारी इस मामले की पूरी जांच करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.