Media24Media.com: नेशनल हेल्थ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नेशनल हेल्थ. Show all posts
Showing posts with label नेशनल हेल्थ. Show all posts

एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. के हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल कार्य में उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिले के नेशनल हेल्थ मिशन और नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन संघ के हड़ताल में शामिल विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पत्र जारी कर तत्काल कार्य में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन अधिकारी-कर्मचारी के कार्य में उपस्थित नही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर जिले के एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. के अधिकारी-कर्मचारी के हडताल में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। साथ ही एन.यू.एच.एम. के स्थानीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी की 03 जुलाई से हड़ताल में शामिल है। छत्तीसगढ़ शासन के 11 जुलाई 2023 को जारी आदेश के अनुसार इनके कार्य सीधे सामान्य जन के स्वास्थ्य सुविधाओं से जुडे़  है, यदि इनके हड़ताल पर जाने से कोई असुविधा होती है, तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.