Media24Media.com: नेताजी सुभाषचंद्र बोस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नेताजी सुभाषचंद्र बोस. Show all posts
Showing posts with label नेताजी सुभाषचंद्र बोस. Show all posts

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। वर्ष अट्ठारह सौ संतानवे में आज ही के दिन ओडिशा के कटक में नेताजी का जन्म हुआ था। उनकी जयंती हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है।

पराक्रम दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के इक्कीस बड़े द्वीपों का नामकरण किया। उन्होंने इस सिलसिले में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। प्रधानमंत्री ने नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का भी अनावरण किया। इस स्मारक को पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाषचंद्र द्वीप में बनाया गया है। स्मारक मे नेताजी का संग्रहालय, विरासत गाथा और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाला रोप-वे तथा बाल उद्यान होंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत के वीर सैनिकों के महान शौर्य और सर्वोच्च बलिदानों को मान्यता दी है, जिनके लिए देश ही सबकुछ था। द्वीपों के नामकरण से एक भारत-श्रेष्ठ भारत, भारतीय सैनिकों के बलिदान और उनके अद्भूत पराक्रम का संदेश दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भी आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर देशभर के पांच सौ केंद्रीय विद्यालयों में राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

 छत्तीसगढ़ में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर विविध कार्यक्रम

इधर, छत्तीसगढ़ में भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। धमतरी जिले में सिहावा चौक के पास स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन ने मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि नेताजी के अभूतपूर्व संगठन क्षमता, निष्ठा और नेतृत्व के अद्भुत गुण के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार और आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.