Media24Media.com: नीलामी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नीलामी. Show all posts
Showing posts with label नीलामी. Show all posts

चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम के निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई और उनकी सम्पत्ति की नीलामी से प्राप्त राशि को निवेशकों को लौटाए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम रियल इस्टेट की सम्पत्तियों की नीलामी से प्राप्त हुई 42 करोड़ 77 लाख 82 हजार रूपए की राशि इस कम्पनी के निवेशकों को शीघ्र लौटाई जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न चिटफंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को अब तक 33.97 करोड़ रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यश ड्रीम कम्पनी के निवेशकों को नियमानुसार शीघ्र राशि लौटाए जाने की कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन दुर्ग को दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कम्पनियों के निवेशकों के साथ न्याय करने के अपने वायदे को पूरा करने की शुरूआत सत्ता की बागड़ोर संभालते ही कर दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में चिटफंड कम्पनियों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के साथ ही 208 चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध प्रकरण कुल 462 प्रकरण दर्ज कर 700 डायरेक्टरों/पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। राज्य में 99 प्रकरणों में चिटफंड कम्पनियों की 141.51 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की कुर्की एवं नीलामी का आदेश न्यायालय द्वारा दिया जा चुका है, जिसके परिपालन में 55 करोड़ रूपए की राशि सम्पत्ति की नीलामी से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। यश ड्रीम रियल इस्टेट कम्पनी की दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित सम्पत्तियों की नीलामी से 42.77 करोड़ रूपए की राशि को मिलाकर शासन को लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है। न्यायालय में चिटफंड कम्पनियों की लगभग 68 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की नीलामी के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

महासमुंद : गौण खनिज, साधारण रेत का उत्खनन पट्टा के आबंटन की नीलामी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला महासमुंद में गौण खनिज, साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) के तहत नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से रेत खदान समूह के अंतर्गत रेत उत्खनन पट्टा आबंटित किया जाना है। इस हेतु अर्हता प्राप्त बोलीदार नीलामी में भाग ले सकता है। बोली प्रारम्भ की तिथि 18 फरवरी 2023 तथा अंतिम बोली तिथि 24 फरवरी 2023 है।

इच्छुक बोलीदार खदानों के आबंटन हेतु निविदा के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट https://mahasamund.gov.in/ विभागीय वेबसाईट chhattisgarhmines.gov.in  या कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा महासमुंद, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल से प्राप्त किया जा सकता है।

 

चिटफंड कम्पनियों में राशि जमा करने वाले अपना पॉलिसी बाण्ड के साथ जिला कलेक्ट्रेट महासमुंद में सम्पर्क करें

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रदेश के 12 जिलों में चिटफंड कंपनी परिसंपत्तियों को कलेक्टर द्वारा नीलामी कर राशि एकत्रित की गई है। इन जिलों में स्थित चिटफंड कंपनियों में राशि निवेश करने वाले व्यक्ति जो महासमुंद जिला में निवास कर रहे हो वे अपना पॉलिसी बाण्ड जमा किए गए मूल रसीद की पावती के साथ जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर अपनी राशि प्राप्त करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। जिन कम्पनियों के परिसंपत्तियों की नीलामी की गई है उनमें दुर्ग में कोलकाता वियर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड दक्षिण गंगोत्री सुपेला भिलाई, एस.यू.एल. के (शुष्क) इंडिया कंपनी, राजनांदगांव में याल्को रियल स्टेट एंड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड, 


शुभ
सॉई देवकॉन कंपनी, रायपुर में गोल्ड की इन्फ्रावेंचर एंड डेसीड बेनिफिट फंड लिमिटेड और निर्मल इन्फ्रा होम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल है। इसी प्रकार कोरबा में साई प्रसाद कम्पनी और मिलियन माइल्स इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी शामिल है। वहीं धमतरी में सुविधा फार्मिंग एंड एलाइड कंपनी लिमिटेड, सुविधा डेवलपर्स कंपनी एवं क्रिएटिव इंडिया मल्टी स्टेट एग्रो परपज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, बिलासपुर में बी.एन. गोल्ड कंपनी, राजीव प्लाजा बिलासपुर बीएनजी ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इसी प्रकार राजनांदगांव में अनमोल इंडिया कंपनी और सहारा कंपनी की परिसंपत्तियों को नीलाम कर राशि एकत्रित की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.