Media24Media.com: नीरज चोपड़ा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नीरज चोपड़ा. Show all posts
Showing posts with label नीरज चोपड़ा. Show all posts

नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि: 90 मीटर जेवलिन थ्रो के साथ बने पहले भारतीय

No comments Document Thumbnail

 Neeraj Chopra : भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर अपना पर्सनल बेस्ट बनाया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था। बेस्ट थ्रो के बावजूद नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, क्‍योंकि जर्मनी के वेबर जूलियन ने 91.06 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज छह में से पांचवें थ्रो तक नंबर एक पर थे, लेकिन छठे और आखिरी थ्रो में जूलियन उनसे आगे निकल गए।


90 मीटर की दूरी बन गई थी चुनौती

बता दें कि 90 मीटर की दूरी केवल एक आंकड़ा नहीं थी, बल्कि नीरज चोपड़ा के लिए यह एक चुनौती बन चुकी थी। वह कई बार इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन हर बार 88 या 89 मीटर तक सीमित रह गए। टोक्यो ओलंपिक और बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बावजूद यह सवाल बना रहता था कि क्या नीरज कभी 90 मीटर को पार कर पाएंगे? अब इसका जवाब नीरज ने पूरी दृढ़ता के साथ दे दिया है।

तीसरे प्रयास में फेंका ऐतिहासिक थ्रो

नीरज चोपड़ा ने जब तीसरे प्रयास में यह ऐतिहासिक थ्रो किया, तो पूरा मैदान झूम उठा। इस प्रदर्शन में उनके नए कोच जान जेलेज्नी की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। नीरज ने हाल ही में जर्मन कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिएट्ज को हटाकर तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी (चेक गणराज्य) को अपना कोच बनाया था।

नीरज के तीन सर्वश्रेष्ठ थ्रो

90.23 मीटर – दोहा डायमंड लीग 2025
89.94 मीटर – स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
89.30 मीटर – पावो नूरमी गेम्स 2022

नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

No comments Document Thumbnail

 Neeraj Chopra Gold: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है। उन्होंने फेडरेशन कप में मेन्स जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। तीन साल में यह पहली बार है जब नीरज चोपड़ा ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। 26 साल के सुपरस्टार को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई। इसके चलते वह तीन दौर के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे। चौथे दौर में उन्होंने 82.27 मीटर के प्रयास से बढ़त हासिल की। इसके बाद उन्होंने अंतिम दौर में भाला नहीं फेंका, क्योंकि रजत पदक जीतने वाले डीपी मनु अपना अंतिम थ्रो फेंक चुके थे। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना इस इवेंट में 75.49 मीटर थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे।


चोपड़ा ने अंतिम बार 17 मार्च 2021 में इसी टूर्नामेंट में घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने 87.80 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता। फिर 2022 में डायमंड लीग चैम्पियन और 2023 में विश्व चैम्पियन बने। उन्होंने साथ ही चीन में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक भी बरकरार रखा। चोपड़ा ने इसके अलावा डायमंड लीग के तीन चरण भी जीते और 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया। हालांकि वह अभी तक 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू पाये हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और नेशनल रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है।

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतने के बाद कहा कि मैंने कुछ दिन पहले दोहा में हिस्सा लिया था। इसलिए, मैंने आखिरी दो थ्रो छोड़ने का फैसला किया। मैं अगले 10-12 दिनों में चेकिया में फिर से प्रतिस्पर्धा करूंगा। इतने लंबे समय के बाद भारत में प्रतिस्पर्धा करना अच्छा था। उन सभी प्रशंसकों को धन्यवाद जो आज हमारा समर्थन करने आए थे नीरज चोपड़ा ने पिछले सप्ताह दोहा में आयोजित डायमंड लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान वह 88.36 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे थे। उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा और किशोर जेना, दोनों एथलीटों ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा पहले ही हासिल कर चुके हैं। 

World Athletics Championship : नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, पहली बार किसी भारतीय ने जीता सोना

No comments Document Thumbnail

World Athletics Championship : ओलिंपिक गोल्ड, डायमंड लीग में गोल्ड और अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड.. स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को खेलों में भी चांद पर पहुंचा दिया है। भारत की आन बान और शान कहे जाने वाला यह एथलीट जब क्वॉलिफाइंग में टॉप पर रहा तो हर किसी को उम्मीद थी कि पिछली बार की कसर इस बार पूरी होगी। हुआ भी यही। नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी कड़ी टक्कर

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में हर किसी की नजर भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिली। नीरज चोपड़ा ने एक ओर जहां 88.17 मीटर का थ्रो फेंका वहीं अरशद नदीम ने 87.82 मीटर तक अपने चैवलिन को फेंका। नीरज ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए नदीम के मुकाबले सिर्फ 0.37 मीटर तक अपने जैवलिन को ज्यादा फेंका। फाइनल मुकाबले से पहले माना जा रहा था कि नीरज चोपड़ा को अरशद से कड़ा टक्कर मिल सकती है और ऐसा ही कुछ देखने को मिला। लेकिन अंत में नीरज ने हर बार की तरह इस बार भी अरशद नदीम से बेहतर प्रदर्शन किया।

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में दो मेडल जीतने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। इससे पहले साल 2005 में अंजू बॉबी ने ब्रांज मेडल जीता था। कुल मिलाकर भारत के पास अब तीन मेडल हो चुके हैं। वहीं नीरज ने सिर्फ 25 साल की ही उम्र में ओलंपिक, डायमंड लीग, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत लिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज के अलावा किशोर जीना और डीपी मनु क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.