Media24Media.com: निर्वाचन कार्यक्रम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निर्वाचन कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label निर्वाचन कार्यक्रम. Show all posts

CG Aachar Sanhita 2025: आज दोपहर 3 बजे घोषित होगा निर्वाचन कार्यक्रम, लग जाएगा आचार संहिता

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से तैयारी पूरी हो गई है। वहीं निर्वाचन आयोग ने भी इसको लेकर प्रेसवार्ता की तिथि व समय निर्धारित कर दी है। आज 20 जनवरी को दोपहर 03 बजे छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग कार्यालय में इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आहूत की गई है।


निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता (CG Aachar Sanhita 2025) लागू हो जाएगी। इसको लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री और डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा है कि आज कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है।


छत्तीसगढ़ में सोमवार दोपहर के बाद आचार संहिता (CG Aachar Sanhita 2025) प्रभावी हो जाएगी। डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी आचार संहिता लग सकती है। हमारी तैयारी पूरी है, कांग्रेस जो भ्रम फैला रही है, ओबीसी आरक्षण कम होने का, वह सरासर झूठ है भारतीय जनता पार्टी सभी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनाव जीतेगी।

एक दिन पहले हुई साय कैबिनेट की बैठक

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक रविवार को CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इससे अंदाजा लगाया गया था कि सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी। कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.