Media24Media.com: निर्मित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निर्मित. Show all posts
Showing posts with label निर्मित. Show all posts

शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी: सीएम साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। इसके बिना जीवन अधूरा है। यह न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि समग्र विकास का आधार भी है।” वे आज सवेरे मुंगेली जिला मुख्यालय में जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद लखन साहू भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए आदर्श विद्यार्थी के पाँच गुण “काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित, मेहनती और लक्ष्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी। एक छात्र द्वारा सोशल मीडिया के प्रभाव पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, डिजिटल युग में अच्छाई को अपनाएं और बुराई से दूर रहें। साय ने अपने छात्र जीवन के संघर्ष साझा करते हुए बताया कि अविभाजित रायगढ़ जिले में शिक्षा के अवसर सीमित थे। नटवर स्कूल ही एकमात्र विकल्प था। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, कभी निराश न होने और परिश्रम को अपना मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

 मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास’ और ‘नालंदा परिसर’ जैसे शैक्षणिक नवाचारों की सराहना की और कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में आधुनिक ग्रंथालय स्थापित किए जाएं। उन्होंने मुंगेली जिला ग्रंथालय की सराहना करते हुए बताया कि यह ग्रंथालय अब तक सैकड़ों युवाओं की सफलता की नींव बन चुका है। उन्होंने इसे केवल अध्ययन का स्थल न मानकर एक सफलता केंद्र बताया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को तोप सिंह कुंभकार द्वारा उनके चित्र का हस्तनिर्मित छायाचित्र तथा भगवद् गीता और अन्य स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।

गौरतलब है कि जिला ग्रंथालय में वर्तमान में यहाँ 4780 से अधिक पुस्तकों का संग्रह, 893 पंजीकृत सदस्य, 32 टेबल, 11 सीसीटीवी कैमरे हैं। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने ज्वार से बना केक काटकर महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने महिला मड़ई में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों के अवलोकन के दौरान मिलेट कैफे में ज्वार का बना केक काटकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल को जिला सक्ती के नंदौरखुर्द के परमेश्वरी स्व-सहायता समूह ने जीका सिल्क की साड़ी और बिलासपुर जिले की प्रतिभा आरती महिला समूह द्वारा पगड़ी और जूट से बनी गणेश जी की मूर्ति भेंट की गई।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री को बाल जीवन ज्योति संस्था की मानसिक दिव्यांग बालिकाओं ने खुद से बनाया बुके भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर के मां भवानी स्व-सहायता समूह से भी चर्चा की। गौरतलब है कि महिला मड़ई में महिला समूहों द्वारा लगाए गए 54 स्टालों के माध्यम से लगभग 25 लाख रूपए की दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री की गई।

 

Wheather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, महानदी खतरे के निशान से ऊपर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही अनवरत बारिश से कई नदी-नाले उफान पर है। नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। महानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते रायगढ़ का रायपुर से, जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ से सड़क संपर्क टूट गया है।



जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में महानदी के किनारे शबरी पुल से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। इस वजह से इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। महानदी के किनारे बसे गांवों में ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गिधौरी-घटमड़वा मार्ग में स्थित पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है। इसके कारण शिवरीनारायण का बलौदाबाजार, सरसींवा और सारंगढ़ से संपर्क कट गया है। 



जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से महानदी के आसपास के जलमग्न क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त करते हुए मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग में लखनपुर के पास बारिश से एक सड़क बह गई है, जिससे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

 रायगढ़ में केलो नदी का चक्रपथ पानी में डूबा

वहीं, रायगढ़ में केलो नदी का चक्रपथ पानी में डूब चुका है। आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। कलेक्टर रानू साहू ने जिले के सभी विकासखंड अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और राहत तथा बचाव कार्य के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।


बिलासपुर जिले में पचपेड़ी थाना के पास शिवनाथ नदी की बाढ़ में फंसे दो परिवार के छह लोगों को एसडीआरएफ होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। इधर, राजनांदगांव में भी लगातार बारिश से शिवनाथ सहित सभी नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मोंगरा, घुमरिया और सूखानाला बैराज से करीब अड़तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

वहीं, धमतरी जिले के सोंढूर डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं। इससे चौबीस सौ क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, नारायणपुर में कलेक्टर ने दुर्घटना से बचने के लिए पुलों और रपटों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में आवागमन रोकने को कहा है।

 मौसम विभाग की गम्भीर चेतावनी

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान सत्रह से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। उन्होंने अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आजादी का अमृत महोत्सव: ‘‘हमर तिरंगा अभियान’’

 

राज्य के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

 

स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम

 

रायपुर। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम 20 से 30 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी कलेक्टरों, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को स्कूलों में ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

सचिव स्कूल शिक्षा द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ में ‘हमर तिरंगा’ के नाम से जन समुदाय के साथ मिलकर सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से जन-जन में देशभक्ति की भावना का प्रचार-प्रसार करना, शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना एवं सभी नागरिकों में देश के प्रति समर्पित रहने की भावना विकसित करते हुए वर्तमान सन्दर्भ में आजादी के असली अर्थ को समझाते हुए निरक्षरता के चंगुल से आजादी पाकर सभी को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना है।

11वीं और 12वीं के बच्चों को दिखाई जाएंगी ‘गांधी’ फिल्म

‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम की इन्हीं भावनाओं से ओत-प्रोत होकर 20 से 30 अगस्त 2022 के मध्य  राज्य के सभी सरकारी, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में समुदाय को साथ लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को समारोहपूर्वक धूम-धाम से आयोजित किया जाएगा। सभी ग्रामों में इन आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। राज्य में 20 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ कक्षा ग्यारहवी एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को निकट के थियेटर अथवा स्मार्ट कक्षाओं में ‘‘गांधी’’ फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म के प्रदर्शन हेतु जिले में तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।

 

कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि जिले में उपलब्ध सिनेमा हाल से संपर्क कर शासन की ओर से 20 से 30 अगस्त 2022 तक प्रतिदिन स्कूल अवधि के दौरान किसी उचित समय का निर्धारण कर एक शो कक्षा ग्यारहवी एवं बारहवी के बच्चों के लिए निःशुल्क दिखाया जाना तय करवाएं। जिले में उपलब्ध थियेटर जहां इन शो का प्रदर्शन किया जा सके एवं उनके आस-पास की शालाओं को मैपिंग करते हुए थियेटर में बैठक क्षमता के आधार पर शालाओं को इस अवधि में उनके विद्यार्थियों को शो के लिए समय पर लाने की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित करें। ध्यान रखें कि शालाओं से निर्धारित संख्या में बच्चे इस शो को देखने समय पर उपस्थित होने चाहिए। शासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देते हुए साथ-साथ कुछ निजी शालाओं को भी इस कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु आवश्यक सुविधा प्रदान करें। ट्विनिंग ऑफ स्कूल (Twinning of School) कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े निजी शालाओं को उनके यहां उपलब्ध बस सुविधा का लाभ शासकीय शालाओं के बच्चों को थियेटर में लाने एवं निर्धारित समय पर उन्हें वापस छोड़ने के लिए उपयोग में लाया जा सके।

 

जिले के स्कूलों के बच्चों के रोस्टर इस प्रकार से बनाए जाएं कि अधिकतम बच्चों को इस फिल्म को देखने का अवसर मिल सके। बच्चों को निर्धारित तिथि में फिल्म दिखाने लेकर जाने के संबंध में पालकों को सूचित करने के साथ-साथ उनसे सहमति एवं अन्य प्रक्रिया भी पूरी करवा ले। बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएं। जिन शालाओं के आसपास थियेटर नहीं है वहां के बच्चों को यदि उस शाला में स्मार्ट कक्षाएं उपलब्ध है या अन्य संसाधनों से प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से फिल्म दिखाए जाने की सुविधा सुलभ हो तो उसका उपयोग किया जा सकता है। उपरोक्तानुसार सभी आवश्यक तैयारियां करते हुए ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार, कोरोना प्रोटोकोल का कड़ाई से पालन करते हुए बड़ी संख्या में जन समुदाय की सहभागिता एवं सभी ओर देशभक्ति का माहौल बनाने की दिशा में सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.