Media24Media.com: निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज. Show all posts
Showing posts with label निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज. Show all posts

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायर्वट, रायपुर पहुंचने वाले इन रास्तों से करे आवागमन

No comments Document Thumbnail

भिलाई । रायपुर से दुर्ग के बीच नेशनल हाइवे 53 में 3 अलग-अलग जगहों पर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण का काम चल रहा है. इसके चलते डबरापारा तिराहा निर्माणधीन ओवर ब्रिज के नीचे पाइप लाइन का काम किया जाना है. इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए रूट डायर्वट करने का फैसला किया है. इस दौरान दुर्ग से रायपुर जाने वाले लोग उतई, सेलूद, फुण्डा, मोतीपुर अम्लेश्वर रोड का उपयोग कर सकते हैं. 


डबरापारा तिराहा में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे आगामी बरसात को देखते हुए पाइप लाइन का काम किया जा रहा है. इसके कारण शनिवार और रविवार को दुर्ग से रायपुर मार्ग डबरापारा के पास बंद रहेगा. सोमवार के दिन रायपुर से दुर्ग की तरफ के लेन में पाइप लाइन का काम किया जाएगा. वही ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर का कहना है कि पाइपलाइन निर्माण के चलते लाइट हैवी वाहनों को परिवर्तित मार्ग खुर्सीपार चौक से केनाल रोड होते हुए और हथखोज से उमदा भिलाई 3 मार्ग का उपयोग किए जाएगा. इसके साथ ही हल्के वाहनों को केनाल रोड के जीरो पाइंट से डबरापारा तिराहा से निकाला जाएगा.



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.