Media24Media.com: निर्माणाधीन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निर्माणाधीन. Show all posts
Showing posts with label निर्माणाधीन. Show all posts

राज्यपाल डेका ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन राजभवन का निरीक्षण किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां नवा रायपुर सेक्टर 24 में निर्माणाधीन नए राजभवन में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य की गति में तेजी लाने एवं राजभवन परिसर को हरियाली युक्त करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल डेका ने राजभवन में चल रहे कार्याे की प्रगति की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भवन के शेष कार्यों के लिए पुनरिक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है और निविदा की प्रक्रिया शीघ्र की जाएगी। उन्होंने परिसर में अच्छी प्रजाति के वृक्षों को लगाने के निर्देश दिए। जिससे राजभवन परिसर शीघ्र हरा-भरा हो सके।

 डेका ने स्थानीय मजदूरों से वृक्षारोपण कराने एवं पौधों के सामने उनकी नाम पट्टिका भी लगाने कहा, जिससे पौधे लगाने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपने गांवों, घरों, आस-पास के क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित होंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने निर्माणाधीन राजभवन परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ पर अमलतास का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण  विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जल्द शुरू होगा सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच बन रहे नए पुल पर आवागमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर जिला मुख्यालय दुर्ग, विकासखंड मुख्यालय धमधा, जालबांधा एवं खैरागढ़ की ओर आने-जाने वालों को फायदा होगा। धमधा, ननकट्ठी, सगनी, लिटिया, बोरी और सिल्ली जैसे कई गांवों के लोग अब नदी के उस पार के गांवों में बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक का दौरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्याें में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा माह जून-2024 में निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक कुमार मधुरेन्द्र कोरिया एवं सूरजपुर के दौरे पर रहेंगे। उनका मोबाइल नं. +91-94318-20155 है। इसी प्रकार जगदीश कुमार सिंह बीजापुर एवं सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर +91-94150-06037 है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बालोद, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर और राजनांदगांव जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक योगेश प्रभुदास पाठक (मोबाइल नम्बर +91-9426484305) 24 अगस्त को बालोद जिले में और 28 अगस्त को गरियाबंद में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उपेन्द्र नाथ प्रधान (मोबाइल नम्बर +91-7991255689) दंतेवाड़ा में 18 अगस्त को और बीजापुर में 24 अगस्त को सड़कों की गुणवत्ता जांचेगे। ए.बी. माजिद खान (मोबाइल नम्बर +91-9419000339) कांकेर में 18 अगस्त को और राजनांदगांव जिले में 21 अगस्त को सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा राज्य के जिलों का भ्रमण कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु निरीक्षण किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें प्रदीप कुमार सक्सेना द्वारा कोण्डागांव एवं बस्तर जिले का निरीक्षण किया जाएगा। प्रदीप कुमार सक्सेना का मोबाइल नंबर +91-70176-35666 है। इसी तरह सुनील कुमार गुप्ता द्वारा बीजापुर एवं नारायणपुर जिले के कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। गुप्ता का मोबाइल नंबर +91-96217-03500 है।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साहू ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें। लोक निर्माण मंत्री साहू ने आज रायपुर के गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलघानी नाका के पास के बन रहे ओवर ब्रिज तथा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेलवे से समन्वय कर कार्य समय पर पूर्ण करें। मंत्री साहू ने एक्सप्रेस-वे और ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष बचे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण हो सके और आम नागरिकों को इन क्षेत्रों में सुविधाजनक यातायात का लाभ मिल सके।

 जल्द ही शुरू होंगे एक्सप्रेस-वे, गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलधानी ओवर ब्रिजः ताम्रध्वज साहू

लोक निर्माण मंत्री साहू ने बताया है कि रायपुर स्टेशन से शदाणी दरबार तक बनी एक्सप्रेस-वे सड़क सहित सभी ब्रिज संबंधित कार्य अब पूर्णता की ओर है। बीते वर्षों में कोरोना महामारी की विषम चुनौतियों के कारण विकास कार्यों में तोड़ा विलंभ अवश्य हुआ था लेकिन अब ये कार्य पूर्ण होने के करीब हैं। उन्होंने कहा कि  वर्ष 2020 से 2023 तक मैंने  एक्सप्रेस-वे सहित सभी ब्रिज संबंधित कार्यों का लगातार निरीक्षण किया है और अधिकारियों को इनके संबंधित कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तामूलक कार्य करते हुए सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश देता रहा हूं।

साहू ने कहा कि इस दौरान निर्माणाधीन गोगांव और डीआरएम ऑफिस अंडर ब्रिज कार्य की धीमी प्रगति पर पुराने ठेकेदार का टेंडर निरस्त किया गया और नए सिरे टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिले और लोगों को सुगम यातायात का लाभ मिल सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा है कि वर्तमान स्थिति में गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलघानी नाका ओवर ब्रिज में इलेक्ट्रिकल और सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है और शीघ्र ही इसे शहर वासियों के लिए प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके साथ ही साथ ही अगले कुछ महीनों में फाफाडीह डीआरएम ऑफिस अंडर ब्रिज का कार्य पूर्ण होते ही उसे भी शहर वासियों के लिए प्रारम्भ कर दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

नाला बंधान और नरवा विकास के कामों में लाये तेजी : कलेक्टर डॉ. भुरे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. आकाश छिकारा सहित सभी जनपदों के सी.ई.ओ. और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने जिले में जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए नालों को बांधने जैसे कामों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने आर.ई.एस. विभाग के अधिकारियों को इन कामों में तेजी लाने के निर्देंश दिए। कलेक्टर ने सख्त निर्देंशित किया कि लक्ष्य निर्धारित कर समयावधि में नाला बंधान के कामों को पूरा कर लिया जाए।



कलेक्टर डॉ. भुरे ने इन कामों में धीमी प्रगति वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने नालों को बांधकर भूजल स्तर सुधारने और जल संरक्षण के कामों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देंश जिला पंचायत सी.ई.ओ. को दिए। डॉ. भुरे ने नरवा विकास के कामों को जल्द से जल्द कराने के निर्देंश दिए। उन्होंने हर नाले के लिए विस्तृत सर्वेक्षण कर स्थिति अनुसार जगहें और उपयुक्त संरचानाएं बनाने का चिन्हांकन भी करने को कहा। कलेक्टर ने नालों पर बनी पुरानी संरचनाओं की आवश्यकता अनुसार मरम्मत के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा।

रबी की खेती में हो गौठानों में बनी वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग- कलेक्टर डॉ. भुरे ने बैठक में चालू रबी सीजन में लगने वाली फसलों में गौठानों में बनी वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देंश दिए। उन्होंने गौठानों में बनी वर्मी कम्पोस्ट का अगले दस दिनों में अधिक से अधिक उठाव सुनिश्चित कराने को भी कहा। वर्मी कम्पोस्ट बनाने और उसके उठाव के लिए डॉ. भुरे ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, वन आदि विभागों को आपसी समन्वय कर परिणाम मूलक प्रयास करने के निर्देंश दिए। उन्होंने जिले में सक्रिय सभी गौठानों में गोबर खरीदी शुरू कराने को भी कहा।

कलेक्टर ने गौठानों को आजिविका केन्द्रों के रूप में स्थापित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थायें करने के भी निर्देंश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन गौठानों को अगले महीने के अंत तक अनिवार्यता पूरा करने को कहा। कम गोबर खरीदी करने वाले गौठानों की समितियों को सक्रिय करने के भी निर्देंश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। इन योजनाओं की हुई समीक्षा- बैठक में कलेक्टर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, गौधन न्याय योजना, आजिविका मिशन, रूर्बन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित राष्ट्रीय ग्राम स्वजन अभियान जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण हो : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। अब तक राज्य में 1 हजार करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अन्य सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैचवर्क वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें साथ ही खराब सड़कों की मरम्मत हेतु कलेक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।



बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा दिसम्बर 2022 तक सड़क एवं पुल के 165 कार्य, मार्च 2023 तक 180 कार्य, जून 2023 तक 99 कार्य, जुलाई 2023 तक 39 कार्य समेत कुल 483 कार्याें को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा जिला कोरबा अंतर्गत कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा मार्ग में निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिला रायगढ़ अतंर्गत चंद्रपुर-डभरा-खरसिया-धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा।

जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत फगुरम से डभरा होते हुये चंद्रपुर मार्ग, जिला दुर्ग अंतर्गत दुर्ग अण्डा उतई पाटन अभनपुर मार्ग, दुर्ग के एसीसी चौक जामुल से नंदिनी अहिवारा मार्ग, जिला बालोद के आदमाबाद घोटिया डौंडी मार्ग, जिला जशपुर के बतौली-बगीचा-चरईडांड मार्ग, जिला सरगुजा के अंबिकापुर-दरिमा-नवानगर मार्ग, जिला बस्तर के जगदलपुर बायपास मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग, एडीबी परियोजना एवं बजट में सम्मिलित विभिन्न योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़क और पुल के कार्य तेजी से पूर्ण कराये जा रहे हैं।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, डॉ एस भारतीदासन, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया, सीजीआआईडीसीएल के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये कैसी लापरवाही है, अभी तक काम पूरा क्यों नहीं हुआ : कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। जिले के विकास में अधोसंरचना के कार्यों को महत्वपूर्ण मानने वाले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन कार्यों की न सिर्फ फ़ाइलो को निकलवाया है, अपितु समय-सीमा तय होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी भी जताई है। उन्होंने जिले के विकास में महत्वपूर्ण कार्यों का निर्माण स्थल पर जायजा भी लिया और कहा कि यह कैसी लापरवाही चल रही है, अभी तक काम पूरा क्यों नहीं हो पाया ? आप लोग बड़े अधिकारी है। आप लोग सुपरविजन नहीं करते क्या ? अब यह सब नहीं चलेगा।


जल्दी ही गुणवत्ता के साथ काम पूरा करें। 
कलेक्टर सिन्हा ने जिला पंचायत भवन के समीप निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का निरीक्षण किया। यहाँ जिला खनिज न्यास मद से लगभग 5 करोड़ की लागत राशि से वर्ष 2017-18 से निर्माणाधीन इस ऑडिटोरियम के समय सीमा में पूर्ण नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर नाराजगी जताते हुए इस वर्ष के अंत तक कार्य को पूर्ण कर आम नागरिको के लिए ऑडिटोरियम को शुभारंभ करने के निर्देश दिए । कलेक्टर सिन्हा ने जनता की सुविधाओं तथा जिला मुख्यालय के स्वरुप को परिवर्तित करने के लिए पूर्व में स्वीकृत किन्तु लम्बे समय से अपूर्ण योजनाओ की समीक्षा करते हुए 

ऑडिटोरियम निर्माण एवं इसमें लगे हुए सामग्रियों की गुणवत्ता से बिना समझौता किये कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा। इसके पश्चात् लम्बे समय से नगर में बन रहे स्वीमिंग पूल की जानकारी लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर से निर्माणाधीन कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस पर नगर पालिका अधिकारी ने बताया की पूल के टाइल्स को बदलने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद मशीनरी का परीक्षण कर इसे आम नागरिको के लिए शुरू कर दिया जायेगा। कलेक्टर ने दोनों कार्यों को इस वर्ष के अंत तक पूर्ण नही करने पर सम्बंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही करने की बात कही। 

नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल द्वारा निर्माणाधीन स्वीमिंग पुल में अहाता निर्माण की आवश्यकता से कलेक्टर को अवगत कराने पर कलेक्टर ने पूर्ण प्रस्ताव विधिवत प्रस्तुत करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना के निर्माण को समयसीमा में पूर्ण करने पर जोर देते हुए कहा की आम नागरिको की सुविधाओं में विस्तार के लिए आवश्यकता होने पर डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत की जा रही है, निर्माण एजेंसी का दायित्व है की वो जनता से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर ज्योति पटेल,मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्दन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं सम्बंधित ठेकेदार उपस्थित थे।        

​​​​​​​निर्माणाधीन सड़कों को तेजी से पूर्ण करायें, एक सप्ताह में होगी फिर से समीक्षा : सीएम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में पीडब्लूडी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में राज्य में सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राशि स्वीकृति के बाद भी सड़कों की मरम्मत और कार्य ना होना आपकी लापरवाही दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों पर तेजी से कार्य करायें और जिन सड़कों में पैचवर्क की आवश्यकता है वहां तत्काल पैचवर्क करें। सड़कों की खराब स्थिति पर एक सप्ताह बाद दोबारा समीक्षा की जायेगी।



मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा दिसंबर 2022 तक 150 सड़कों और 15 पुल, मार्च 2023 तक 160 सड़क और 20 पुल, जून 2023 तक 74 सड़क और 25 पुल तथा दिसंबर 2023 तक 34 सड़क और 5 पुल का कार्य पूरा करा लिया जायेगा। इस प्रकार कुल 520 कार्यों में से दिसंबर 2023 तक 483 कार्य पूर्ण करा लिये जाएंगे। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा जिला कोरबा अंतर्गत कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा मार्ग में निर्माण कार्य प्रगति पर है, 

जिला रायगढ़ अतंर्गत चंद्रपुर-डभरा-खरसिया-धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है जिन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा। जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत फरगुम से डभरा होते हुये चंद्रपुर मार्ग, जिला दुर्ग अंतर्गत दुर्ग अण्डा उतई पाटन अभनपुर मार्ग, दुर्ग के एसीसी चौक जामुल से नंदिनी अहिवारा मार्ग, जिला बालोद के आदमाबाद घोटिया डौंडी मार्ग, जिला जशपुर के बतौली-बगीचा-चरईडांड मार्ग, जिला सरगुजा के अंबिकापुर-दरिमा-नवानगर मार्ग, जिला बस्तर के जगदलपुर बायपास मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग, एडीबी परियोजना एवं बजट में सम्मिलित विभिन्न योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़क और पुल के कार्य तेजी से पूर्ण कराये जा रहे हैं। बैठक में लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, डॉ. एस. भारतीदासन, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया, सीजीआरआईडीसीएल के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.