Media24Media.com: निर्देशानुसार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निर्देशानुसार. Show all posts
Showing posts with label निर्देशानुसार. Show all posts

सीएम साय के निर्देशानुसार पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है।

यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

महासमुन्द : सोमवार को ब्लाक स्तरीय जनचौपाल दोपहर 12 बजे से

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार महासमुन्द अनुविभाग में 19 जून,सोमवार को दोपहर 12 बजे से तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। महासमुन्द के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने जनचौपाल में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

जनचौपाल में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी, पीएचई,आरईएस, सीएमओ, उद्यानिकी, खाद्य पशुपालन, विद्युत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी कोटवारों को अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मुनादी करने कहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इसका लाभ उठा सके। उन्होंने ग्रामीणों एवं लोगों से अपील किया है कि अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय जन चौपाल में अपनी समस्या एवं शिकायत लेकर आ सकते हैं । जिनका निराकरण शीघ्रता पूर्वक किया जाएगा। इसके अलावा सभी ब्लाक में भी जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा।

मृत कर्मचारियों का परिवार भी भर सकता है ओपीएस एवं एनपीएस का विकल्प

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का चयन करने अथवा अंशदायी पेंशन योजना में यथावत बने रहने हेतु विकल्प प्रस्तुत करने 24 फरवरी 2023 को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उपयुक्त अवधि में यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु हो गई है और उनके परिवार को अंशदायी पेंशन योजना अंतर्गत समस्त लाभ प्राप्त हो गए हैं वे भी यदि पुरानी पेंशन योजना लेना चाहते हैं तो उनका परिवार शासन द्वारा निर्धारित विकल्प पत्र को भरकर पुरानी पेंशन का लाभ ले सकते हैं।

बशर्ते उनको उनके खाते में जमा शासकीय अंशदान राशि और उस पर देय ब्याज को शासन को वापस लौटाना होगा अथवा लौटाने की सहमति देनी होगी। जिला कोषालय अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि यदि कोई मृत शासकीय सेवक का परिवार जिनकी सेवा 10 वर्ष या उससे कम है, वे यदि पुरानी पेंशन का चयन करते हैं तो मृत कर्मचारी के परिवार को कम से कम शासन के द्वारा निर्धारित न्यूनतम पेंशन 7750 और मंहगाई भत्ता मिलाकर परिवार पेंशन प्राप्त होगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब-जब शासन के द्वारा न्यूनतम पेंशन की राशि एवं महंगाई राहत बढ़ाई जाएगी तब-तब उनका परिवार पेंशन भी बढ़ेगा। उपरोक्त के अतिरिक्त मृत कर्मचारी को कम से कम 12 माह के अंतिम वेतन तथा मंहगाई भत्ता के बराबर ग्रेजुएटी भी मिलेगी। 

सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुरानी पेंशन के लिए न्यूनतम सेवा 9 वर्ष 9 माह की शासकीय सेवा होनी चाहिए परन्तु मृत कर्मचारी के लिए यह बंधन नहीं है। यदि कर्मचारी की मृत्यु जॉइनिंग के अगले दिन ही हो जाती है तो उसे पूरा परिवार पेंशन मिलेगा। उसी प्रकार उक्त अवधि में कोई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं वे भी पुरानी पेंशन का विकल्प भर सकते हैं, यदि वे ओपीएस का विकल्प भरते हैं तो उन्हें शासकीय अनुदान राशि एवं उस पर देय ब्याज की राशि को वापस शासन को लौटाना होगा अथवा सहमति देनी होगी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा न्यूनतम 9 वर्ष 9 माह पूर्ण हो गई है उन्हें भी कम से कम न्यूनतम पेंशन 7750 और उस पर समय-समय पर महंगाई राहत देय होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार सड़कों के मरम्मत का कार्य लगातार जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में सड़कों के मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा स्वयं सड़क संधारण कार्यों का निरंतर निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जा रही है। कलेक्टर लंगेह द्वारा लगातार मार्गों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। अमरपुर-चिरमिरी मार्ग का औचक निरीक्षण करने के पश्चात कोरिया जिले के कलेक्टर ने संधारण कार्य का बारीकी से अवलोकन करते हुए उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क के संबंध में जानकारी ली है।



अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि इस 12 किमी लंबाई की सड़क में बीटी पैच रिपेयर का काम चल रहा है जिसमें 6 किमी में पैच रिपेयर का काम पूर्ण हो चुका है। शेष पर कार्य प्रगति पर है जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। लंगेह ने सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के तहत गडेरीमोहल्ला-शंकरपुर-भण्डारपारा पहुंच मार्ग, जिसकी लंबाई 03 किलोमीटर है, मार्ग पर डब्ल्यूएमएम का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड बैकुंठपुर अंतर्गत ही खरवत से जमनीपारा-चरचा मार्ग जिसकी लंबाई 03 किलोमीटर निर्माण है, यहां सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत विकासखण्ड सोनहत के मझराटोला से पत्थरगंवा मार्ग, जिसकी लंबाई 5.80 किलोमीटर है, बीटी पैच रिपेयर कार्य और रोड मार्किंग कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। दिसंबर माह अंत की समय सीमा में समस्त सड़क निर्माण एजेंसियों को सड़कों के मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.