Media24Media.com: निरीक्षकों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निरीक्षकों. Show all posts
Showing posts with label निरीक्षकों. Show all posts

उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पांच संस्थानों को नोटिस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं नकली खाद के विक्रय पर रोक लगाने हेतु मुंगेली जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों, उर्वरक निरीक्षकों की टीम द्वारा सतत निरीक्षण एवं कार्यवाही की जा रही है। जिले के विभिन्न कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर तीन कृषि केन्द्रों - साहू कृषि केन्द्र मोहडंडा, पटेल कृषि केन्द्र मोहडंडा एवं मॉं महामाया कृषि केन्द्र देवरहट के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

कृषि उपसंचालक एम.आर. तिग्गा ने जानकारी दी कि उक्त तीनों केन्द्रों के अतिरिक्त साहू कृषि केन्द्र खपरीकला एवं सत्येन्द्र कृषि केन्द्र तरकीडीह सहित प्रतिबंधित केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरक का विक्रय केवल निर्धारित दर पर एवं पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाए। कृषकों को उर्वरक के साथ अन्य सामग्री लेने हेतु बाध्य न किया जाए तथा दुकान में दैनिक स्टॉक एवं मूल्य सूची का स्पष्ट प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाए। निरीक्षण दल में राजेश साहू, लोकेश कोशले, योगेश दुबे (निरीक्षक), उमेश दीक्षित (निरीक्षक) एवं सहायक भीष्म राव भोसले भी उपस्थित रहे।


कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी की दबिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक श्रीमती रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया।

मुख्यमंत्री साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

खाद दुकानों में मिली अनियमितता, 3 दुकानों को नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बलौदाबाजार जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक दवाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि आदान विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर अनियमितता पायी जाने पर कार्यवाही की जा रही है। जिले में पदस्थ निरीक्षकों के द्वारा बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कृषकों को केवल गुणवत्तायुक्त बीजों का ही विक्रय किया जाए। साथ ही कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिये गये है की कृषकों को नकली एवं कालातीत दवाईयों को किसी भी परिस्थिति में विक्रय न किया जाए।
                 

शासन के निर्देशानुसार अनुदान प्राप्त उर्वरको का विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है। पीओएस मशीन से विक्रय पश्चात ही उर्वरकों का अनुदान निर्माता कम्पनी को प्राप्त होता है। इसलिए फुटकर उर्वरक विक्रेता किसी भी परिस्थिति में बिना पीओएस के अनुदान प्राप्त उर्वरकों का विक्रय नहीं किया जाना चाहिए। जिले के विभिन्न विकासखंडो में नियुक्त उर्वरक निरीक्षकों को नियमित रूप से उर्वरक विक्रय क्रेन्द्रो की निगरानी करने तथा उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध भौतिक स्कंध एवं पीओएस में उपलब्ध स्कंध का मिलान करने तथा दोनों स्कंध में भिन्नता पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है।

विकासखण्ड-कसडोल के निरीक्षक, धनेश्वर साय द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कसडोल, संदीप कृषि सेवा केन्द्र बया, शिवम बीज भण्डार बया, भरत कृषि केन्द्र, उमा कृषि केन्द्र, अग्रवाल कृषि केन्द्र, गिधौरी, हनुमान कृषि केन्द्र कटगी का निरीक्षण किया गया। जिसमें हनुमान कृषि केन्द्र कटगी तथा भरत कृषि केन्द्र गिधौरी के द्वारा स्त्रोत प्रमाण पत्र का संधारण नहीं किये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। इसी तरह विकासखण्ड पलारी के निरीक्षक, सुचिन कुमार वर्मा द्वारा टी.एस. कृषि सेवा केन्द्र कोदवा, मेसर्स हीरालाल राजकुमार सण्डी, वर्मा कृषि सेवा केन्द्र सण्डी का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड-सिमगा के निरीक्षक रामअवतार राठौर द्वारा ओम कृषि केन्द्र सुहेला,देवा कृषि केन्द्र सुहेला का निरीक्षण किया गया तथा ओम कृषि सेवा केन्द्र सुहेला को स्टॉक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित न करने तथा बिल बुक एवं स्टॉक रजिस्टर का उचित संधारण न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक द्वारा कृषकों से अपील किया गया है कि उर्वरक विक्रय केन्द्रों से पीओएस के माध्यम से ही उर्वरकों का क्रय करें तथा क्रय किये गये सभी आदान सामग्रियों जैसे कि उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें।


राज्य में खाद-बीज और कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता की जांच जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं पौध संरक्षण औषधियों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2024 में अब तक राज्य में बीज के 71 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 18 नमूने तथा पौध संरक्षण औषधियों के 19 नमूने जांच में अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी किया गया है।

अपर संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन 2024 में बीज के 5000, उर्वरक के 3700 तथा पौध संरक्षण औषधि के 777 नमूने लिए जाने का लक्ष्य है। विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अब तक बीज के 4631 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया गया है। परीक्षण में 4119 नमूने मानक स्तर के तथा 71 अमानक स्तर के पाए गए हैं, जबकि 441 नमूने अभी परीक्षण की प्रक्रिया में हैं।

इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 2638 नमूने विभिन्न संस्थानों से एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में 896 नमूने मानक स्तर के तथा 18 नमूने अमानक स्तर के मिले हैं। 1664 नमूने अभी जांच की प्रक्रिया में हैं, जबकि 60 नमूने कतिपय कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। जांच पड़ताल टीम ने अब तक कुल 286 सेम्पल विभिन्न फर्मों से लिए हैं, जिसमें से 167 सैम्पल मानक स्तर के और 3 अमानक पाए गए हैं। 86 सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में हैं, जबकि 14 सैंपल कतिपय कारणों से निरस्त हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.