Media24Media.com: नामज़द अपराध दर्ज़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नामज़द अपराध दर्ज़. Show all posts
Showing posts with label नामज़द अपराध दर्ज़. Show all posts

Biranpur violence : CBI ने बिरनपुर मामलें में दर्ज़ की 12 लोगों पर FIR

No comments Document Thumbnail

 Biranpur violence: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड मामलें में 12 लोगों के खिलाफ नामज़द अपराध दर्ज़ किया है। इस मामलें में की जाँच छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI को सौपी थी, जिसके बाद ये अपराध दर्ज़ किए गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामलें में जाँच पड़ताल के लिए अगले हफ्ते ही CBI की एक टीम छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।


CBI सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार से प्राप्त अनुरोध और आगे डीओपीटी, भारत सरकार की अधिसूचना के आधार पर जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में एक युवक की हत्या के मामले से संबंधित आरोपों पर 12 आरोपी व्यक्तियों के विरुद्ध पुनः मामला दर्ज किया।

इसके साथ ही सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर 12 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 एवं 120-बी के तहत, साजा पुलिस स्टेशन, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में पूर्व में दर्ज प्राथमिकी संख्या 87/2023, दिनांक 08.04.2023 की जांच को अपने हाथों में लिया।

दर्ज़ अपराध में ये घटनाक्रम
आरोप है कि एक गांव के कक्षा 07-08 में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल से लौट रहे थे, तभी कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले एक समुदाय के लड़कों ने, जो कि वहाँ बैठे थे, उनकी पिटाई कर दी। इस बावत एक मीटिंग आयोजित की गयी थी। यह भी आरोप है कि जब पीड़ित अपने दोस्तों के साथ दोपहर में उक्त समुदाय के क्षेत्र में गया, तो उस समुदाय के लोगों ने छत से पथराव करना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के सिर में चोटें आईं तथा वह नीचे गिर पड़ा।

इसके पश्चात, उक्त 12 आरोपियों एवं अन्य लोगों ने कथित तौर पर तेज चाकू / घातक हथियारों से पीड़ित की हत्या कर दी। अपनी जांच के दौरान, स्थानीय पुलिस को प्राथमिकी में नामित उक्त 12 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक सबूत मिले एवं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में, स्थानीय पुलिस ने सक्षम अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया। वर्तमान में, सभी आरोपपत्रित आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत मामले की आगे की जांच हेतु जारी रखा गया एवं इसे जांच हेतु सीबीआई ने अब अपने हाथों में ले लिया है।

इन पर दर्ज़ हुई FIR

1. नवाब खान पुत्र सैहतार खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
2. जलील खान पुत्र मकसुम खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
3. बसीर खान पुत्र बहल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
4. मुख्तार मोहम्मद पुत्र रशीद मोहम्मद निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
5. सफीक मोहम्मद पुत्र पिला मोहम्मद निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
6. अब्दुल खान पुत्र अकबर खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
7. अकबर खान पुत्र रमजान खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
8. मोहम्मद जनाब पुत्र निजामुद्दीन खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
9. अयूब खान पुत्र सरदार खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
10. निजामुद्दीन पुत्र करमुद्दीन निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
11. रशीद खान पुत्र बहल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
12. कल्लू खान पुत्र जमाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरनपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.