Media24Media.com: नामांकन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नामांकन. Show all posts
Showing posts with label नामांकन. Show all posts

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी,

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव, अदनान शाहीद, संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल, रमीज अलमास, मोहम्मद वसीम रिजवी, मो. इरफान खान, सलमान खान, अब्दुल शौकत गनी, रूबीना अंजुम, दीन बंधु गुप्ता ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 : अब तक 16 अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक सोलह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, शक्ति सेना  (भारत देश) से सविता बंजारे, निर्दलीय शेख जैनब बेगम, हैदर भाटी, राधेश्वरी गायकवाड़ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।


 उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

 


कवासी लखमा ने कहा- मैं बेटे के लिए दुल्हन मांगने गया, पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते है। कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया है।


छत्तीसगढ़ में चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन भरने के आखिरी दिन बुधवार को नामंकन रैली के दौरान कवासी लखमा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसकी चर्चा पुरे प्रदेश में हो रही है। 

जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कवासी लखमा ने बेहद मजाकिया अंदाज में कहा- मैं तो अपने बेटे के लिए दुल्हन मांगने गया था, लेकिन पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया।

टिकट की रस्साकस्सी के दौरान कवासी लखमा दिल्ली तक पंहुचा गए थे। लखमा चाहते थे की पार्टी उनके बेटे सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी को टिकट दे, लेकिन पार्टी ने आखिर में कवासी लखमा को ही प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा की तरफ से मनीष कश्यप को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। कवासी लखमा बस्तर के बड़े जनाधार व लोकप्रिय नेता माने जाते हैं, उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।


छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 958 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 958 अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 108 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर नगर पश्चिम में 26, दुर्ग शहर में 24, बिल्हा, भाटापारा में 23-23, रायपुर नगर दक्षिण, बेलतरा में 22-22, बिलासपुर में 21, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कसडोल में 20-20, रायगढ़, कोरबा में 19-19, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, बेमेतरा में 18-18, भटगांव, लोरमी में 17-17, सीतापुर, पाटन, वैशाली नगर में 16-16, कोटा, मुंगेली, अकलतरा, जैजैपुर, खल्लारी, कुरूद में 15-15, कटघोरा, तखतपुर, सक्ती, रायपुर नगर उत्तर, संजारी बालोद, दुर्ग ग्रामीण, साजा, नवागढ़ में 14-14, प्रतापपुर, सामरी, अम्बिकापुर, मस्तुरी, अभनपुर, भिलाई नगर, गुण्डरदेही, में 13-13, प्रेमनगर

लुण्ड्रा, धमतरी में 12-12, रामानुजगंज, जशपुर, कुनकुरी, पामगढ़, बलौदाबाजार, आंरग, राजिम में 11-11, मरवाही, बसना, अहिवारा में 10-10, भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, चन्द्रपुर, बिलाईगढ़ में 9-9, बैकुण्ठपुर, पत्थलगांव, लैलुंगा, खरसिया, सरायपाली में 8-8, धरमजयगढ़, सिहावा में 7-7, बिन्द्रानवागढ़ में 6, डौण्डीलोहारा में 4 अभ्यर्थी शेष बचे है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

 विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर 2023 को नामांकन का अंतिम दिन है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने 740 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थी 2 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ :द्वितीय चरण के लिए आज पांचवे दिन 372 नामांकन पत्र हुए दाखिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन कुल 372 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने 740 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

आज पांचवे दिन बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 12, जांजगीर-चांपा, भाटापारा में 10-10, बिल्हा, कुरूद में 9-9, सीतापुर, बिलासपुर, धरसींवा, गुण्डरदेही, दुर्ग ग्रामीण में 8-8, कोरबा, लोरमी, बेलतरा, रायपुर नगर पश्चिम, धमतरी, संजारी बालोद, दुर्ग शहर, वैशाली नगर, अहिवारा, बेमेतरा में 7-7, प्रेमनगर, प्रतापपुर, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, तखतपुर, मुंगेली, जैजैपुर, खल्लारी, रायपुर नगर उत्तर, बिन्द्रानवागढ़, नवागढ़ में 6-6, मनेन्द्रगढ़, रामपुर, बिलाईगढ़, रायपुर ग्रामीण, आंरग, भिलाई नगर, साजा में 5-5, भटगांव, सामरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, धरमजयगढ़, कटघोरा, पाली तानाखार, मरवाही, मस्तूरी, चन्द्रपुर, पामगढ़, महासमुंद, कसडोल, अभनपुर, पाटन में 4-4, भरतपुर-सोनहत, कुनकुरी, खरसिया, कोटा, अकलतरा में 3-3, रामानुजगंज, सक्ती, बसना, राजिम और सिहावा में 2-2, बैकुण्ठपुर, जशपुर, सरायपाली, डौण्डीलोहारा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

विधानसभा निर्वाचन-2023 : रायपुर जिले में आज 19 नामांकन पत्र दाखिल, 36 नामांकन आवेदन लिए गए

No comments Document Thumbnail

रायपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आज सातों विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए एवं 36 नामांकन आवेदन लिए गए। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 06, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 04, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 02, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 03, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 04 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। वहीं धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या निरंक हैं। इस प्रकार अब तक कुल 23 नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं।

आज बुधवार को कुल 36 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमे धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 के लिए 05 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 के लिए 04, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 के लिए 06, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 के लिए 09, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 के लिए 09, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के लिए 01 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 के 02 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।

आज कुल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी के नाम इस प्रकार हैं-रायपुर के ग्रामीण विधानसभा में आम आदमी पार्टी के सुनील नायडू, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के संदीप तिवारी राज इंडियन नेशनल कांग्रेस के पंकज शर्मा ने और रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा के भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के विक्रम अडवानी, भारतीय जनता पार्टी के राजेश मूणत, आम आदमी पार्टी के नंदन कुमार सिंह ने, रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, निर्दलीय श्रीमती फहमीदा परवीन, आरंग विधानसभा के शक्ति सेना (भारत देश) के शैलेद्र कुमार बंजारे, भारतीय जनता पार्टी के गुरू खुशवंत साहेब, अभनपुर विधानसभा के इंडियन नेशनल कांग्रेस के धनेन्द्र साहू, शक्ति सेना (भारत देश) के बोधन लाल फरिकार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज तीसरे दिन 100 नामांकन पत्र हुए दाखिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

आज तीसरे दिन मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 5 नामांकन पत्र, लोरमी, बेलतरा, चन्द्रपुर, खल्लारी, महासमुंद, रायपुर नगर पश्चिम, अभनपुर और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्रों में 4-4, कटघोरा, बिल्हा, अकलतरा, पामगढ़, आरंग, संजारी बालोद, कुरूद और डौण्डीलोहारा में 3-3, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, प्रेमनगर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायपुर नगर दक्षिण, वैशालीनगर, अहिवारा, बेमेतरा और नवागढ़ में 2-2, रामानुजगंज, सीतापुर, कोटा, मस्तुरी, जैजेपुर, बिन्द्रानवागढ़, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाईनगर और साजा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

 

विधानसभा निर्वाचन 2023 : राजनांदगांव जिले से 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 61 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। नामांकन वापसी के दिन 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। मतदान मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना रविवार 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 3 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में राजेश श्यामकर, दुर्जन लाल खरे एवं धीरज कुमार मेश्राम शामिल है। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत 6 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में ताराचंद कुर्रे, धीरज तिवारी, नरेश डाकलिया, राजेन्द्र टोडर, श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं हरीश खण्डेलवाल शामिल है। 


राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कुल
29 अभ्यर्थियों के मध्य निर्वाचन होगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 3 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में बसंत लाल चन्द्रवंशी, कोमल राम साहू एवं मंगलदास मारकण्डे शामिल है। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी अंतर्गत किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों के मध्य निर्वाचन होगा।


छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 223 अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 30 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8, कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी शेष बचे हैं।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और मतगणना तिथि 3 दिसंबर 2023 है।

 



छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज दूसरे दिन 59 नामांकन पत्र हुए दाखिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन कुल 59 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक अहिवारा और सक्ती विधानसभा क्षेत्रों में 4-4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर, जैजैपुर, रायपुर ग्रामीण, डौण्डीलोहारा से 3-3, मनेन्द्रगढ़, कोटा, मस्तूरी, बिलाईगढ़, कुरूद, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, साजा, बेमेतरा, कटघोरा से 2-2, भरतपुर-सोनहत, बैकुण्ठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, सामरी, रायगढ़, सारंगढ़, रामपुर, मरवाही, तखतपुर, बिलासपुर, अकलतरा, पामगढ़, बसना, खल्लारी, भाटापारा, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर से 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। इस प्रकार अब तक द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 43 अभ्यर्थियों ने 64 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.