Media24Media.com: नशे में धुत डॉक्टर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नशे में धुत डॉक्टर. Show all posts
Showing posts with label नशे में धुत डॉक्टर. Show all posts

CG NEWS : नशे में धुत डॉक्टर ने बच्चे का इलाज करने से किया मना, गई मासूम की जान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर  में डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की जान गई है. डॉक्टर पर बच्चे का इलाज करने से इनकार करने का आरोप लगा है, कांकेर ले जाते समय रास्ते में मासूम की मौत हो गई है. गाली गलौच करने वाले डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ तो शीतल दुग्गा को तत्काल प्रभाव से हटाया गया. 


मिली जानकारी के अनुसार, टिकेश पटेल के 8 साल के बेटे मयंक के पेट दर्द की शिकायत के बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। जहां नशे में धुत्त डॉक्टर शीतल दुग्गा ने यह कहते हुए इलाज करने से मना कर दिया कि, मरीज की स्थिति बहुत खराब है और उसने उसे कांकेर रेफर कर दिया। जब परिजन उसे कांकेर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।  

डॉक्टर ने की जमकर गाली गलौज

मासूम की मौत के बाद जब आक्रोशित परिजन वापस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टर वहां से नदारद थे और कुछ दूरी पर ही सड़क पर नशे की हालत में पड़े मिले, जब परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर के नशे के कारण मासूम की जान जाने को लेकर विरोध किया तो डॉक्टर ने जमकर गाली गलौज करते हुए पुलिस में केस करने की धमकी भी दी। जब पूरा मामला सामने आया तब सीएमएचओ अविनाश खरे ने डॉक्टर शीतल दुग्गा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, डॉक्टर संविद्दा के पद पर पदस्थ था जिसकी सेवा समाप्त करने शासन को पत्र लिखने की बात भी सीएमएचओ ने कही है।

 

देखें लापरवाह चिकित्सक का वीडियो

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.