Media24Media.com: नवीनीकरण अंतिम तारीख

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नवीनीकरण अंतिम तारीख. Show all posts
Showing posts with label नवीनीकरण अंतिम तारीख. Show all posts

छत्तीसगढ़ में आज से बेरोजगारी भत्ता के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा । दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद पूरा प्रशासनिक अमला इस योजना को अमलीजामा पहनाने में लग गया था और अब आज से बेरोजगारी भत्ता मिलन शुरू हो जाएगा । बेरोजगार युवक घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है । बेरोजगारी भत्ता मिलने से युवाओं में खुशी का माहौल है .


बेरोजगारी भत्ता की पात्रता

  1. नया रोजगार पंजीयन कराने वाले को बेरोजगारी भत्ता की पात्रता नहीं, केवल 2 वर्ष पुराने पंजीयन वाले ही पात्र
  2. रोजगार कार्यालय आने की जरूरत नहीं, च्वाइस सेंटर्स से भी भर सकते हैं आवेदन
  3. आवेदकों के लिए दिशा निर्देश जारी, सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने व भीड़ से बचने ऑनलाइन आवेदन की सलाह
  4. आवेदन भरने की नही है कोई अंतिम तिथि, लगातार लिए जायेंगे आवेदन
  5. आवेदकों की सुविधा के लिए क्लस्टर बनाकर किया जाएगा दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन

कैसे करें आवेदन?

राज्य सरकार ने युवाओं के सहूलियत के लिए घर बैठे फॉर्म भरने की सहूलियत प्रदान की है । जिसका पोर्टल का यूआरएल https://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx है। 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीतने के 2 माह के भीतर हो सकेगा इसलिए जल्दीबाजी न करें। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन हो सकेंगे। फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, कक्षा 10 वीं की मार्कशीट जिसमें जन्मतिथि लिखी हो। कक्षा 12 वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड को आवेदन फार्म में अपलोड करना होगा ।

अप्रैल में किसी भी दिन आवेदन, देय अप्रैल से होगा

बेरोजगार युवाओं के हितों को ध्यान रखते हुए कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी देते कहा कि युवक अप्रैल में किसी भी दिन आवेदन करेगा, तो उसे भत्ता देय अप्रैल से ही होगा ।

 

यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन - Apply Now

सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन का फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्क शीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं रोज़गार पंजीयन कार्ड तैयार रखें, क्योंकि यह दस्तावेज़ आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद सभी आवेदकों को दस्तावेज़ों के भैतिक सत्यापन के लिये पहले से समय देकर बुलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3-5 पंचायतों, तथा नगरीय क्षेत्रों में 3-4 वार्डाे के समूह के क्लस्टर बनाये जायेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जायेगा, जिससे किसी भी आवेदक को दस्तावेज़ सत्यापन के लिये अपने घर से दूर न जाना पड़े. सत्यापन स्थल पर आवेदकों के बैठने, आदि की अच्छी व्यवस्था होगी। सत्यापन के लिये पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की टीमें भी उपलब्ध रहेगी।

 

आवेदक अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें
आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है, जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोज़गारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोज़गारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बैक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मैनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा, और बेरोज़गारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी।

आवेदन की नही है अंतिम तिथि, लगातार लिए जायेंगे आवेदन
बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन के लिये कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिये किसी भी व्यक्ति को हड़बड़ी करने की आवश्यकता नही है। बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा, और आवेदक किसी भी दिन किसी भी समय ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार सभी पात्र व्यक्तियों को बेरोज़गारी भत्ता देने के लिये कृतसंकल्पित है।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.