Media24Media.com: नर्मदापुरम में सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नर्मदापुरम में सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label नर्मदापुरम में सड़क हादसा. Show all posts

तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को रौंदा, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

No comments Document Thumbnail

MP में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नर्मदापुरम जिले का है, जहां पिपरिया स्टेट हाईवे पर माखननगर में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 14 साल का बेटा घायल हो गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस या शव वाहन नहीं पहुंचने से मृतकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग ऑटो से रखकर पोस्टमार्टम कराने ले जाना पड़ा।

पुलिस‎ के मुताबिक जावली बर्रा टोला‎ के रहने वाले कैलाश अपनी पत्नी गिरजा और बेटे सौरभ (उम्र 14) के साथ शादी में पातलकोह बुदनी बाइक से जा‎ रहे थे। इसी बीच कुठारिया कॉलेज के पास‎ ट्रक ने बाइक काे‎ टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी‎ की मौत हो गई। वहीं बेटे को गंभीर‎ चोट आई है। उसका प्राथमिक‎ इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।‎ 

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिस जगह घटना हुई, वहां पर एक भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इस कारण मृतकों को लोडिंग ऑटो और ट्रैक्टर से माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर ले जाना पड़ा। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखा गया कि 2 एंबुलेंस खड़ी हुई थी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर माखननगर में एंबुलेंस होने के बावजूद भी वह घटनास्थल पर समय पर क्यों नहीं पहुंचती है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.