Media24Media.com: नगरीय निकाय चुनाव परिणाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नगरीय निकाय चुनाव परिणाम. Show all posts
Showing posts with label नगरीय निकाय चुनाव परिणाम. Show all posts

नगरीय निकाय चुनाव परिणाम 2025 : महासमुन्द : 3 निकाय में भाजपा, 2 में कांग्रेस, 1 में निर्दलीय बने अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

 CG Nikay Chunav Result : महासमुंद जिले के नगरीय निकाय चुनाव में जबरदस्त टक्कर के बीच जीत और हार के फैसले की स्थिति साफ हो गई है। जिले के 6 नगरीय निकाय चुनाव में महासमुंद में कांग्रेस के निखिलकान्त साहू और बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस की खिलेश्वरी छोटू बघेल को जीत हासिल हुई है।


वहीं बसना नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार खुशबू अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हो गई थीं। सरायपाली नगर पालिका में सरस्वती पटेल भाजपा और पिथौरा नगर पंचायत में बीजेपी उम्मीदवार देवेश निषाद जीते हैं। वहीं तुमगांव नगर पंचायत में भाजपा के बागी, निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू ने कांग्रेस और भाजपा को मात देते हुए जीत हासिल की है।

बता दें कि महासमुंद जिले के महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआत से टक्कर रही । यहाँ भाजपा के बागी प्रकाश चंद्राकर और कांग्रेस की निवृत्तमान अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग चुनावी गणित बिगाड़ने में लगे रहे। महासमुन्द में भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए बड़ा प्रतिष्ठा का चुनाव रहा, क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर विमल चोपड़ा दो बार के नगर पालिका अध्यक्ष और एक बार के महासमुन्द क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।

जिन्हें महासमुंद के युवा कांग्रेस नेता निखिलकांत साहू ने 3546 वोटों के बड़ी अंतर से करारी शिकस्त दी है। नगर पालिका परिषद महासमुन्द के 30 वार्डों में से 17 में भाजपा, 7 में कांग्रेस और 6 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों की जीत हुई है।

देखें नगर पालिका परिषदों में अब तक कौन जीता

कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कुम्हारी – परिणाम आना बाकी
अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीत
दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
कांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
सक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.