Media24Media.com: नगरीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नगरीय. Show all posts
Showing posts with label नगरीय. Show all posts

आगामी विभिन्न त्यौहारों के आयोजन हेतु नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनमानस के व्यापक हित एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी विभिन्न त्यौहारों एवं सार्वजनिक उत्सवों के आयोजन हेतु नगरीय क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



पत्र में उल्लेखित है कि तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा, पितृमोक्ष-अमावस्या एवं अन्य त्यौहारों के लिए सार्वजनिक आयोजनों हेतु तालाबों/घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फागिंग, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जावे। गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा एवं अन्य सार्वजनिक त्यौहारों के अवसर पर राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जावे। तालाबों/घाटों पर विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग-अलग कर उपयुक्त स्थल पर रखा जावे। नदी में मूर्तियों का विसर्जन किसी भी परिस्थिति में न किया जावे तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जावे।

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जावे। प्लॉस्टर ऑफ पेरिस तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावे। आयोजन स्थलों के समीप यथा संभव मोबाईल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जावे। मूर्ति विसर्जन हेतु रूट का चयन न्यूनतम यातायात बाधा के आधार पर किया जावे। आयोजन स्थलों पर आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। 

संपूर्ण शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जावे, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे। जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे, जिससे शहरों में सार्वजनिक उत्सवों का आयोजन हर्षाेउल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जा सके। उपरोक्त दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को आमजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है : डॉ. डहरिया

No comments Document Thumbnail

रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को आमजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में बुनियादी आवश्यकता के कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं. आवागमन की सुविधा के लिए सड़क, शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल, शुद्ध पेयजल के लिए टेप नल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के कार्य किए जा रहे है. डॉ. डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पालिका आरंग में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बाते कही.

डॉ. डहरिया ने नगर पालिका आरंग क्षेत्र के करीब 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इनमें 6 करोड़ 43 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 64 लाख 12 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पित कार्यों में सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड, नाली, शाला भवन, बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं. इसी प्रकार बस स्टैण्ड, खेल मैदान, शौचालय निर्माण, सी.सी.रोड, सांस्कृतिक भवन, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया.


नगरीय
प्रशासन एवं विकास मंत्री ने आगे कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं जा रहे हैं.  आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित बाजार भी बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के लिए अनुकूल वातावरण देने के लिए आरंग में करीब ढाई करोड़ की लागत से सर्व सुविधायुक्त नया बुनियादी शाला भवन बनाया गया है. डॉ. डहरिया ने बताया कि इस नव निर्मित स्कूल में 16 कमरे, लायब्रेरी हॉल, साईंस लैब


अहातायुक्त सुरक्षित कैम्पस और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. सर्वसुविधा युक्त स्कूल भवन मिल जाने से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है. उन्होंने बताया कि बैहार में करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन बनाया जा रहा है. शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन विस्तार कार्य किया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है. कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर, कोमल साहू, विभिन्न समाज के पदाधिकारी, नगरीय निकाय के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

दाई-दीदी क्लीनिकों में एक लाख से अधिक महिलाओं का किया गया निःशुल्क इलाज

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लिनिक योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्रों की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों की टीम पहुंचती है और जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क इलाज करती है. 



गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली मेहनत मजदूरी करने वाली महिलाएं कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पाती हैं. ऐसी महिलाओं का इलाज उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लिनिक द्वारा अब किया जा रहा है। दाई-दीदी क्लिनिक योजना के तहत अब तक करीब एक हजार 405 कैम्प लगाएं गए, जहां पर एक लाख 4 हजार 485 से अधिक महिलाओं का इलाज किया गया है. मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 18 हजार 781 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया और 98 हजार 890 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई.

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले उपयंत्री निलंबित

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा. नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज नगरीय निकायों के कामकाज की समीक्षा के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर नगर पंचायत के उप अभियंता को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत प्रवास के दौरान गौरवपथ की घोषणा की थी. उपयंत्री द्वारा उक्त घोषणा के क्रियान्वयन पर लापरवाही बरतते हुए गौरवपथ निर्माण के लिए समय पर प्राक्कलन प्रस्तुत नहीं किया गया था. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने समीक्षा के दौरान यह बात सामने आने पर उप यंत्री को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.